Breaking News : PM मोदी ने न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न को दी जीत की बधाई, दोनों देश के संबंध मजबूत होंगे
Copied link
Breaking News LIVE : पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकवादियों का ग्रेनेड से हमला, हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल. बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वो तीन दिनों से फरार चल रहा था. RJD ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि कुर्सी से चिपके रहना नीतीश कुमार का पहला और आखिरी प्यार. हैदराबाद में भारी बारिश से तबाही मची है. बारिश से कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
7:15 PM. 18 Oct 207:15 PM. 18 Oct
PM मोदी ने न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न को दी जीत की बधाई, दोनों देश के संबंध मजबूत होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न को जीत की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि उनकी शानदार जीत पर मेरी हार्दिक बधाई. उम्मीद है दोनों देश भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए मिलकर काम करेंगे.
6:40 PM. 18 Oct 206:40 PM. 18 Oct
आतंकवादियों का ग्रेनेड से हमला
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका, सीआरपीएफ का एक जवान घायल
6:40 PM. 18 Oct 206:40 PM. 18 Oct
बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह गिरफ्तार, सरेंडर करने की फिराक में था आरोपी, तीन दिनों से था फरार.
6:40 PM. 18 Oct 206:40 PM. 18 Oct
कुर्सी से चिपके रहना नीतीश कुमार का पहला और आखिरी प्यार- तेजस्वी
RJD ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि कुर्सी से चिपके रहना नीतीश कुमार का पहला और आखिरी प्यार. उनको बताना चाहिए कि वो बेरोज़गारी कैसे दूर करेंगे.
6:40 PM. 18 Oct 206:40 PM. 18 Oct
भारत में अब तक कोरोना के कुल 9,42,24,190 सैंपल टेस्ट किए गए.
6:40 PM. 18 Oct 206:40 PM. 18 Oct
Bihar News : पूर्णिया के आईजी विनोद कुमार का कोरोना से निधन हो गया है. कोविड से संक्रमित होने के बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. (एएनआई)
6:40 PM. 18 Oct 206:40 PM. 18 Oct
हैदराबाद में हो रही तबाही की बारिश
हैदराबाद में हो रही तबाही की बारिश, तेज बारिश से गोलकुंडा किले को एक हिस्सा गिरने की खबर आ रही है.
6:40 PM. 18 Oct 206:40 PM. 18 Oct
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत ने अपनी कोरोना टेस्टिंग की क्षमता जनवरी में एक से बढ़ाकर 9.32 करोड़ से अधिक कर दिया है. हाई टेस्टिंग का रिजल्ट ये हुआ कि पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट आई. इस समय पॉजिटिविटी रेट 8% से नीचे आ गया है. (एएनआई)
6:40 PM. 18 Oct 206:40 PM. 18 Oct
दिल्ली की हवा खराब, पीएम 2.5 का स्तर 159 दर्ज
आईटीओ क्षेत्र में पीएम 10 का स्तर 199 और पीएम 2.5 का स्तर 159 रिकॉर्ड किया गया.
6:40 PM. 18 Oct 206:40 PM. 18 Oct
गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला ने दी सरकार को चेतावनी
गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला ने सरकार को चेतावनी दी है, चेतावनी में उन्गोंने कहा है कि मैं सरकार को एक बार फिर कुछ समय दे रहा हूं. अगर हमारी मांगें पूरी होंगी तो हम जोरदार आंदोलन शुरू करेंगे. बता दें, शनिवार को गुर्जर का महापंचायत बुलाया गया था. नौकरियों के साथ शिक्षा में आरक्षण की मांग की गई थी.
6:40 PM. 18 Oct 206:40 PM. 18 Oct
मिजोरम में कोरोना के 8 नए मामले
बीते 24 घंटों में मिजोरम में कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही कोविड के कुल पॉजिटिव मामले 2,253 पहुंच गये हैं.
6:40 PM. 18 Oct 206:40 PM. 18 Oct
पूणे में कोरोना के एक्टिव केस 10 हजार से नीचे
पूरे चार महीने बाद पुणे में कोरोना के एक्टिव केस 10 हजार से नीचे, अब पूणे में 9858 कोविड के एक्टिव मामले हैं.
6:40 PM. 18 Oct 206:40 PM. 18 Oct
हैदराबाद में भारी बारिश
हैदराबाद में भारी बारिश हो रही है. बारिश से कई जगहों पर जलजमाव हो गया है
12:53 PM. 18 Oct 2012:53 PM. 18 Oct
IPL2020: दिल्ली ने चेन्नई को पांच विकेट से हराया
शिखर धवन की नाबाद शतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 के 34वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया. धवन ने 58 गेंदों में 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद रहे. आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने जडेजा के गेंद पर तीन छक्का जड़कर दिल्ली को सुपर जीत दिलाया.
12:53 PM. 18 Oct 2012:53 PM. 18 Oct
नवरात्रि की शुभकामनाएं
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन और कमला हैरिस ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं.
12:53 PM. 18 Oct 2012:53 PM. 18 Oct
दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.95 करोड़ पार
दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.95 करोड़ पार, 11 लाख से ज्यादा लोगों की हुई मौत
12:53 PM. 18 Oct 2012:53 PM. 18 Oct
Postes by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE : पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकवादियों का ग्रेनेड से हमला, हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल. बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वो तीन दिनों से फरार चल रहा था. RJD ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि कुर्सी से चिपके रहना नीतीश कुमार का पहला और आखिरी प्यार. हैदराबाद में भारी बारिश से तबाही मची है. बारिश से कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…