Breaking News : हाईस्पीड ट्रेन में लगेंगे केवल एसी कोच
Copied link
Breaking News LIVE : Jharkhand के धनबाद में JMM नेता की हत्या कर दी गई है. आठ नई ट्रेनों (Indian Railways/IRCTC News) का परिचालन 11 अक्टूबर से यानी आज से शुरू हो गया है. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. BJP, RJD और CONGRESS वोटरों को लुभाने में जुट गई है. भारत में Coronavirus संक्रमितों की संख्या में कमी नजर आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वामित्व योजना लॉन्च करेंगे. भारत और चीन के बीच तनाव (India China Face Off) अभी भी जारी है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
11:27 PM. 11 Oct 2011:27 PM. 11 Oct
हाईस्पीड ट्रेन में लगेंगे केवल एसी कोच
अब देश की हाईस्पीड ट्रेन में केवल एसी कोच होंगे, इस बात की जानकारी रेलवे की ओर से दी गयी है.
11:21 PM. 11 Oct 2011:21 PM. 11 Oct
स्टार प्रचारकों की सूची
भाजपा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की.
8:16 PM. 11 Oct 208:16 PM. 11 Oct
उपचुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी
बीजेपी ने छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मणिपुर और ओडिशा में विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी की.
8:16 PM. 11 Oct 208:16 PM. 11 Oct
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि आरे में प्रस्तावित मेट्रो कार शेड के खिलाफ प्रदर्शन कर लोगों के खिलाफ दर्ज़ मामलों को हम वापस लेते हैं. प्रस्तावित कार शेड को आरे से कंजूर मार्ग पर शिफ्ट कर दिया गया है.
8:16 PM. 11 Oct 208:16 PM. 11 Oct
धनबाद में झामुमो नेता और उनकी पत्नी घर में मृत मिले
झारखंड के सुदामडीह थाना क्षेत्र के गौरखुटि निवासी सह जेएमएम के धनबाद महानगर उपाध्यक्ष शंकर रवानी (53) व उनकी पत्नी बालिका देवी(50) की नृशंस हत्या शनिवार की रात उनके घर मे घुस कर अपराधियो ने गोली मारकर कर दी है.
8:16 PM. 11 Oct 208:16 PM. 11 Oct
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रॉपर्टी कार्ड के वितरण का शुभारंभ किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 6 राज्यों के 763 गांवों में स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रॉपर्टी कार्ड के वितरण का शुभारंभ किया.
8:16 PM. 11 Oct 208:16 PM. 11 Oct
CBI ने हाथरस मामले में एक केस दर्ज किया
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हाथरस मामले में एक केस दर्ज किया1
3:24 PM. 11 Oct 203:24 PM. 11 Oct
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 74,383 नए केस
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 74,383 मामले सामने आए और 918 मौतें हुईं.
2:34 PM. 11 Oct 202:34 PM. 11 Oct
करौली की घटना पर बोलीं मायावती
करौली की घटना पर बोलीं मायावती- यूपी की तरह कांग्रेस शासित राजस्थान में भी बढ़े अपराध
2:34 PM. 11 Oct 202:34 PM. 11 Oct
सीआर ने कहा
पिछले बुधवार को सीआर ने नौ अक्टूबर से सीएसएमटी-पुणे (दो ट्रेनें), सीएसएमटी- नागपुर, सीएसएमटी-गोंदिया और सीएसएमटी- सोलापुर के बीच विशेष ट्रेनों की घोषणा की. सीआर ने बृहस्पतिवार को यह भी कहा कि वह 12 अक्टूबर से आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए पुणे-लोनावला के बीच चार विशेष उपनगरीय ट्रेनों का संचालन करेगा. 15 जून को मुंबई में आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों के लिए लोकल ट्रेन सेवा शुरू की गई है.
2:34 PM. 11 Oct 202:34 PM. 11 Oct
आरक्षण शुरू
पुणे-अजनी, पुणे-अमरावती और पुणे-नागपुर एसी ट्रेनें होंगी और सप्ताह में एक बार संचालित होंगी, जबकि मुंबई-लातूर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सप्ताह में चार बार चलेगी. अन्य स्पेशल ट्रेनें रोज चलेंगी. इनमें से कुछ ट्रेनों के लिए आरक्षण नौ अक्टूबर से शुरू हो चुका है और बाकी का 11 अक्टूबर को यानी आज शुरू होगा.
2:34 PM. 11 Oct 202:34 PM. 11 Oct
रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा
रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आठ ट्रेनों का परिचालन 11 अक्टूबर से शुरू होगा. दो ट्रेनें पुणे-अजनी के बीच चलेंगी, जबकि एक-एक ट्रेन मुंबई-कोल्हापुर, मुंबई-लातूर, पुणे-नागपुर, पुणे-अमरावती, कोल्हापुर-गोंदिया और मुंबई-नांदेड़ के बीच चलेंगी. ये सभी ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित होंगी, जिसका मतलब है कि केवल आरक्षित सीट वाले ही उन पर सवार हो पाएंगे.
1:45 PM. 11 Oct 201:45 PM. 11 Oct
आज से 8 और नई ट्रेन चला रहा है रेलवे
पहले पांच विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा करने के बाद मध्य रेलवे (सीआर) ने महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाली आठ अन्य ट्रेनों की घोषणा की. रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इन आठ ट्रेनों का परिचालन 11 अक्टूबर से यानी आज शुरू होगा.
1:45 PM. 11 Oct 201:45 PM. 11 Oct
चीन ने भारत की उत्तरी सीमा पर 60, 000 सैनिकों को तैनात किया
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ‘‘खराब बर्ताव” और क्वाड समूह के देशों के सामने खतरे पैदा करने के लिए चीन को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि उसने भारत की उत्तरी सीमा पर 60,000 सैनिक तैनात किए हैं. अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया पर आधारित ‘क्वाड’ देशों के विदेश मंत्री मंगलवार को तोक्यो में मिले थे.
1:45 PM. 11 Oct 201:45 PM. 11 Oct
स्वामित्व योजना लॉन्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वामित्व योजना लॉन्च करेंगे.
1:45 PM. 11 Oct 201:45 PM. 11 Oct
दूसरे चरण के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची तैयार
बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में भाजपा कोटे की 46 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी होगी. शनिवार की देर शाम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग गयी.
1:45 PM. 11 Oct 201:45 PM. 11 Oct
थम रही है कोरोना की रफ्तार
भारत में लगातार कोरोना संक्रमण के नये दैनिक मामलों में कमी आ रही है. साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी कमि हो रही है. कोविड ट्रैकर इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों कि संख्या 69 लाख के पार हो गयी है. अमेरिका के बाद विश्व का यह दूसरा देश है जो 70 लाख संक्रमितों के आंकड़े को पार करेगा.
1:45 PM. 11 Oct 201:45 PM. 11 Oct
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Breaking News LIVE : Jharkhand के धनबाद में JMM नेता की हत्या कर दी गई है. आठ नई ट्रेनों (Indian Railways/IRCTC News) का परिचालन 11 अक्टूबर से यानी आज से शुरू हो गया है. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. BJP, RJD और CONGRESS वोटरों को लुभाने में जुट गई है. भारत में Coronavirus संक्रमितों की संख्या में कमी नजर आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वामित्व योजना लॉन्च करेंगे. भारत और चीन के बीच तनाव (India China Face Off) अभी भी जारी है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…