Breaking News : Unlock 5.0 guidelines : कंटेनमेंट जोन में 30 नवंबर तक लागू रहेगा सख्त लॉकडाउन, गृहमंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

Breaking News LIVE : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंटेनमेंट जोन में सख्त लॉकडाउन 30 नवंबर तक लागू करने का फैसला लिया है. सरकार ने मंगलवार को ये निर्णय लिया. हाथरस कांड में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि, अभी यूपी से बाहर ट्रायल नहीं होगा ट्रांसफर. इंट्री ऑपरेटर संजय जैन समेत उनके लाभार्थियों के 42 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है. करोड़ों के नगद और आभूषण बरामद हुए है. India-US 2+2 talk में रक्षा समझौता बेका (BECA) पर लगेगी मुहर, सेना को होगा फायदा. Bihar election 2020 में आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव आज नौकरी संवाद पर करेंगे लोगों से चर्चा. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
5:14 PM. 27 Oct 20 5:14 PM. 27 Oct

Unlock 5.0 guidelines : कंटेनमेंट जोन में 30 नवंबर तक लागू रहेगा सख्त लॉकडाउन, गृहमंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंटेनमेंट जोन में सख्त लॉकडाउन 30 नवंबर तक लागू करने का फैसला लिया है. सरकार ने मंगलवार को ये निर्णय लिया. गृह मंत्रालय ने रि-ओपनिंग की गाइडलाइंस को बढ़ाने से संबंधित आदेश जारी किया है. मंत्रालय के मुताबिक, 30 सितंबर को जो गाइडलाइंस जारी की गई थी, वो अब 30 नवंबर तक लागू रहेगी.

2:07 PM. 27 Oct 20 2:07 PM. 27 Oct

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, ऐहतियात के तौर पर उन्हें बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

2:07 PM. 27 Oct 20 2:07 PM. 27 Oct

आज मिलेगी सैलरी

दिल्ली के मेयर ने की डॉक्टरों, नर्सों को सैलरी देने की घोषणा, कहा- वापस लें हड़ताल.

2:07 PM. 27 Oct 20 2:07 PM. 27 Oct

हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ में लड़की की निर्मम हत्या करने वाले अपराधियों में से एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

2:07 PM. 27 Oct 20 2:07 PM. 27 Oct

विजिलेंस एंड एंटी करप्शन के नेशनल कॉन्फ्रेंस का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी आज शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विजिलेंस एंड एंटी करप्शन के नेशनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे. इस साल का विषय है- सतर्क भारत, समृद्धि भारत.

2:07 PM. 27 Oct 20 2:07 PM. 27 Oct

“भ्रष्टाचार मिटाने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत”

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि भ्रष्टाचार हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की बड़ी बाधाओं में से एक रहा है. भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सभी हितधारकों को मिलकर काम करने की जरूरत है.

2:07 PM. 27 Oct 20 2:07 PM. 27 Oct

हाथरस कांड में सुप्रीम कोर्ट का फैसला

हाथरस कांड में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि, अभी यूपी से बाहर ट्रायल नहीं होगा ट्रांसफर. सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि सीबीआई इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी.

2:07 PM. 27 Oct 20 2:07 PM. 27 Oct

मदरसा में विस्फोट, 7 मरे, 70 घायल

पेशावर के डार कॉलोनी स्थित मदरसा में विस्फोट से कम से कम 7 के मारे जाने की खबर है. वहीं विस्पोट में 70 लोगों के घायल होने की बात कही गयी है. पाकिस्तान मीडिया के हवाले से खबर .

2:07 PM. 27 Oct 20 2:07 PM. 27 Oct

संजय जैन के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

आयकर विभाग दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एंट्री ऑपरेटर संजय जैन और उसके लाभार्थियों के 42 ठिकानों पर छापे मार रहा है. विभाग की ओर से मारे गए छापे में अब तक 2.37 करोड़ रुपये और 2.89 करोड़ रुपये की ज्वेलरी बरामद की गई है.

11:05 AM. 27 Oct 20 11:05 AM. 27 Oct

यूपी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रदेश लाभार्थियों से करेंगे संवाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल.

11:05 AM. 27 Oct 20 11:05 AM. 27 Oct

हमारे बहाने पीएम मोदी को निशाना बना रहे हैं सीएम नीतीश कुमार

हमारे बहाने पीएम मोदी को निशाना बना रहे हैं सीएम नीतीश कुमार, पीएम मोदी भी 6-7 भाई-बहन हैं. ये बात आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कही है.

11:05 AM. 27 Oct 20 11:05 AM. 27 Oct

पेशावर की डार कॉलोनी में विस्फोट

पेशावर की डार कॉलोनी में विस्फोट की खबर है. पाकिस्तान मीडिया ने कहा है कि पुलिस के हवाले से ये खबर मिल रहा है.

11:05 AM. 27 Oct 20 11:05 AM. 27 Oct

बिहार में बदलाव की बयार, महागठबंधन को वोट दें – सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि दिल्ली और बिहार की सरकारें बंदी सरकारें हैं. इसलिए बंदी सरकार के खिलाफ एक नए बिहार के निर्माण के लिए बिहार की जनता तैयार है. बिहार की जनता से मेरी अपील है कि वो महागठबंधन के उम्मीदवारों को वोट दें और नए बिहार का निमार्ण करें.(एएनआई)

11:05 AM. 27 Oct 20 11:05 AM. 27 Oct

कोरोना से मृत्यु दर में गिरावट

भारत में कोरोना वायरस की मृत्यु दर लगातार घट रही है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों में मृत्यु दर 1.5 फीसदी हो गई है.

11:05 AM. 27 Oct 20 11:05 AM. 27 Oct

जम्मू कश्मीर के अवंतीपुरा में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के अवंतीपुरा में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, मुठभेड़ में एक आतंकी को सेना ने मौके पर ही ढेर कर दिया, जबकि, एक आतंकी ने सेना के सामने सरेंडर कर दिया.

11:05 AM. 27 Oct 20 11:05 AM. 27 Oct

जेडीयू विधायक पर जानलेवा हमला

Bihar Election 2020 में पहले चरण के मतदान से ठीक पहले जेडीयू विधायक पर हमला किया गया. भोजपुर के अगिआंव विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक सह प्रत्याशी प्रभुनाथ राम पर जानलेवा हमला हुआ है.

11:05 AM. 27 Oct 20 11:05 AM. 27 Oct

नागपुर के उत्तर-उत्तर पूर्व में भूकंप के झटके

महाराष्ट्र में नागपुर के उत्तर-उत्तर पूर्व में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी केअनुसार, आज सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर नागपुर में भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप से किसी तरह की क्षति या जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

11:05 AM. 27 Oct 20 11:05 AM. 27 Oct

सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

हाथरस गैंगरेप केस में ट्रायल कहां पर हो, इसपर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

7:28 AM. 27 Oct 20 7:28 AM. 27 Oct

पीएम मोदी करेंगे बात 

पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेहड़ी और पटरी वालों से बात करेंगे.

7:28 AM. 27 Oct 20 7:28 AM. 27 Oct

मूर्ति विसर्जन के दौरान चली गोली

मुंगेर में दुर्गा में मूर्ति विसर्जन के दौरान चली गोली, गोली चलने से भगदड़ हो गई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और कई घायल हो गये.

7:28 AM. 27 Oct 20 7:28 AM. 27 Oct

बेका समझौते पर लगेगी मुहर

आज भारत अमेरिका टू प्लस टू बातचीत (India-US 2+2 talk) में रक्षा समझौता बेका (बेसिक एक्‍सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट फॉर जियोस्‍पेशियल कोऑपरेशन, BECA) पर लगेगी मुहर, इस समझौते से सेना को फायदा होगा.

7:28 AM. 27 Oct 20 7:28 AM. 27 Oct

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंटेनमेंट जोन में सख्त लॉकडाउन 30 नवंबर तक लागू करने का फैसला लिया है. सरकार ने मंगलवार को ये निर्णय लिया. हाथरस कांड में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि, अभी यूपी से बाहर ट्रायल नहीं होगा ट्रांसफर. इंट्री ऑपरेटर संजय जैन समेत उनके लाभार्थियों के 42 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है. करोड़ों के नगद और आभूषण बरामद हुए है. India-US 2+2 talk में रक्षा समझौता बेका (BECA) पर लगेगी मुहर, सेना को होगा फायदा. Bihar election 2020 में आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव आज नौकरी संवाद पर करेंगे लोगों से चर्चा. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >