Breaking News : अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे, बहू और पत्नी पर लगा दुष्कर्म-गर्भपात करवाने का गंभीर आरोप,FIR दर्ज
Copied link
Breaking News LIVE : mithun chakraborty के बेटे, बहू और पत्नी पर दुष्कर्म-गर्भपात करवाने का गंभीर आरोप लगा है. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. BJP, RJD और CONGRESS वोटरों को लुभाने में जुट गई है. उपचुनाव (by election 2020) को लेकर भी जुबानी जंग तेज है. देश में Coronavirus संक्रमितों की संख्या में थोडी कम नजर आ रही है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
8:04 PM. 17 Oct 208:04 PM. 17 Oct
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे, बहू और पत्नी पर लगा दुष्कर्म-गर्भपात करवाने का गंभीर आरोप
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे, बहू और पत्नी पर दुष्कर्म-गर्भपात करवाने का गंभीर आरोप लगा है. जानकारी के अनुसार एक अभिनेत्री-मॉडल महिला ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है.
8:04 PM. 17 Oct 208:04 PM. 17 Oct
CBI टीम ने फिर हाथरस के बूलगढ़ी गांव में कथित सामूहिक बलात्कार वाली जगह का निरीक्षण किया
केंद्रीय जांच ब्यूरो(CBI) की टीम ने आज फिर हाथरस के बूलगढ़ी गांव में कथित सामूहिक बलात्कार वाली जगह का निरीक्षण किया.
8:04 PM. 17 Oct 208:04 PM. 17 Oct
भाजपा नेता की हत्या के मामले में तीन आरोपी हिरासत में
जनपद की तहसील टूंडला के थाना नारखी के नगला बीच चौराहे पर एक भाजपा नेता की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को भाजपा नेता डीके गुप्ता की कथित हत्या के मामले में परिजनों द्वारा वीरेश तोमर व दो अन्य लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है. जिसमें पुलिस टीमों का गठन कर तोमर सहित दो अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
8:04 PM. 17 Oct 208:04 PM. 17 Oct
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया.
8:04 PM. 17 Oct 208:04 PM. 17 Oct
कंगना रनौत के खिलाफ FIR करने का आदेश
मुंबई के बांद्रा कोर्ट ने कंगना रनौत के खिलाफ FIR करने के लिए आदेश दिए हैं.
8:04 PM. 17 Oct 208:04 PM. 17 Oct
बिहार में सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें होती हैं- तेजस्वी
राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला किया है. तेजस्वी के मुताबिक केंद्रीय टीम ने बाढ़ प्रभावितों की सुध नहीं ली. बिहार में सिर्फ सेवा करने की बात हो रही है. लेकिन, कुर्सी पाने की होड़ है.
8:04 PM. 17 Oct 208:04 PM. 17 Oct
देश में एक दिन में कोविड-19 के 62,212 नए मामले
देश में एक दिन में कोविड-19 के 62,212 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 74,32,680 हुए. इस दौरान 837 संक्रमितों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,12,998 पर पहुंची.
8:04 PM. 17 Oct 208:04 PM. 17 Oct
एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया
अनंतनाग के लारनू इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है. एक एके-47 बरामद की गई.
8:04 PM. 17 Oct 208:04 PM. 17 Oct
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष कोरोना वायरस से संक्रमित
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि घोष को हल्का बुखार था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
8:04 PM. 17 Oct 208:04 PM. 17 Oct
लारनू इलाके में मुठभेड़ शुरू
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के लारनू इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई. पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं.
8:04 PM. 17 Oct 208:04 PM. 17 Oct
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की तबीयत खराब
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की तबीयत खराब हो गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका कोविड टेस्ट किया गया है.
8:04 PM. 17 Oct 208:04 PM. 17 Oct
नवरात्रि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
नवरात्रि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मां जगदंबा आप सभी के जीवन में सुख, शांति का संचार करे….
8:04 PM. 17 Oct 208:04 PM. 17 Oct
झारखंड में कोविड-19 के 473 नये मरीज सामने आए, चार और की मौत
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 824 तक पहुंच गयी है. वहीं, इस अवधि में 473 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके साथ राज्य में अबतक सामने आए कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 95,425 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग की द्वारा शुक्रवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सामने आए कुल 95,425 संक्रमितों में से 88,058 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं.
8:04 PM. 17 Oct 208:04 PM. 17 Oct
कोलकाता की पांच मंजिला इमारत में लगी आग, 12 वर्षीय बच्चे सहित दो लोगों की मौत
कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू में शुक्रवार रात पांच मंजिला एक आवासीय इमारत में लगी आग की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई. पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि इमारत से सभी लोगों को निकाल लिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है.
8:04 PM. 17 Oct 208:04 PM. 17 Oct
शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर की तरन तारन मे गोली मार कर हत्या
पंजाब में आतंकवाद से लोहा ले चुके एवं शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू की राज्य के तरन तारन जिले में शुक्रवार को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. सरकार ने कुछ समय पहले उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी. पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने 62 वर्षीय संधू को उस समय चार गोलियां मारी जब वह जिले में भीखीविंड गांव स्थित अपने घर से लगे दफ्तर में थे.
12:46 PM. 17 Oct 2012:46 PM. 17 Oct
डी कॉक के तूफान में उड़ा केकेआर
आईपीएल 2020 के 32 मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया. मुंबई ने केकेआर के लक्ष्य 148 रन को दो विकेट खोकर 16 ओवर और 5 गेंदों में 149 रन बनाकर हासिल कर लिया. मुंबई की जीत में डी कॉक की तूफानी पारी की बड़ी भूमिका रही.
12:46 PM. 17 Oct 2012:46 PM. 17 Oct
लोजपा ने जारी की 53 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. लोजपा ने 53 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी है.
12:46 PM. 17 Oct 2012:46 PM. 17 Oct
भाजपा नेता डीके गुप्ता की निर्मम हत्या
यूपी के फिरोजाबाद में अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता डीके गुप्ता की निर्मम हत्या कर दी. वे भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष थे. अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी.
12:46 PM. 17 Oct 2012:46 PM. 17 Oct
सौ फीसदी अंक लाकर राउरकेला के शोएब आफताब बने देश के टॉपर
मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस एवं बीडीएस कोर्स में दाखिले के लिए होनेवाली नीट परीक्षा में राउरकेला (ओडिशा) के शोएब अख्तर ने टॉप किया है. उन्होंने 720 में 720 नंबर लाकर इतिहास बनाया है.
12:46 PM. 17 Oct 2012:46 PM. 17 Oct
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Breaking News LIVE : mithun chakraborty के बेटे, बहू और पत्नी पर दुष्कर्म-गर्भपात करवाने का गंभीर आरोप लगा है. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. BJP, RJD और CONGRESS वोटरों को लुभाने में जुट गई है. उपचुनाव (by election 2020) को लेकर भी जुबानी जंग तेज है. देश में Coronavirus संक्रमितों की संख्या में थोडी कम नजर आ रही है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…