Breaking News: भाजपा ने राज्य प्रभारियों की नयी टीम घोषित की, राधा मोहन सिंह उत्तर प्रदेश के प्रभारी नियुक्त

Breaking News LIVE Today: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से एनसीबी आज फिर कर रही है पूछताछ. पीएम मोदी ने दो आयुर्वेद संस्थानों का उद्घाटन किया. देशवासियों को धनतेरस बधाई देते हुए उन्होंने लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. असम के करबी आंगलोंग में भूकंप के झटकेमहसूस किए गए, रिक्टर पैमाने पर 3.7 मापी गई तीव्रता. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
10:17 PM. 13 Nov 20 10:17 PM. 13 Nov

भाजपा ने राज्य प्रभारियों की नयी टीम घोषित की, राधा मोहन सिंह उत्तर प्रदेश के प्रभारी नियुक्त

भाजपा ने राज्य प्रभारियों की नयी टीम की घोषणा की. राधा मोहन सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया

8:40 PM. 13 Nov 20 8:40 PM. 13 Nov

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सड़क दुर्घटना, 10 की मौत, कई घायल

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सड़क दुर्घटना, 10 की मौत, कई घायल

4:37 PM. 13 Nov 20 4:37 PM. 13 Nov

उरी सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीज फायर का उल्लंघन, तीन आम नागरिक की मौत

उरी सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीज फायर का उल्लंघन, तीन आम नागरिक की मौत

4:37 PM. 13 Nov 20 4:37 PM. 13 Nov

लखनऊ में जहरीली शराब पीने से तीन व्यक्ति की मौत, दो अस्पताल में भरती

लखनऊ पुुलिस ने आज यह जानकारी दी कि यहां जहरीली शराब पीने से तीन व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो लोग अस्पताल में भरती हैं.

1:32 PM. 13 Nov 20 1:32 PM. 13 Nov

एनडीए की बैठक

नीतीश कुमार के आवास पर हो रही है एनडीए की बैठक. सुशील मोदी और जीतनराम मांझी भी मौजूद है. इसके अलावा मुकेश सहनी भी बैठक में शामिल है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

1:15 PM. 13 Nov 20 1:15 PM. 13 Nov

दिल्ली में प्रदूषण के कारण बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में प्रदूषण के कारण कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार इसके लिए जरूरी कदम उठा रही है.

1:15 PM. 13 Nov 20 1:15 PM. 13 Nov

आयुर्वेद भारत की विरासत है

पीएम मोदी ने कहा- आयुर्वेद भारत की विरासत है. यह देश की आरोग्य नीति का अहम हिस्सा है. कोरोना से लड़ाई में आयुर्वेद कारगर रहा है.

1:15 PM. 13 Nov 20 1:15 PM. 13 Nov

पीएम मोदी ने आयुर्वेद संस्थानों का किया उद्घाटन

आयुर्वेद दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान और गुजरात में दो आयुर्वेद संस्थानों का उद्घाटन किया.

1:15 PM. 13 Nov 20 1:15 PM. 13 Nov

कैप्टन अमरिंदर के बेटे की होगी ईडी के सामने पेशी

एफईआरए केस में कैप्टन अमरिंदर के बेटे की होगी पेशी, ईडी ने थमाया समन, 19 नवंबर को होगी पेशी

1:15 PM. 13 Nov 20 1:15 PM. 13 Nov

अभिनेता अर्जुन रामपाल से आज फिर होगी पूछताछ

मुंबई की एनसीबी आज फिर करेगी अभिनेता अर्जुन रामपाल से पूछताछ, ड्रग्स केस का है मामला

1:15 PM. 13 Nov 20 1:15 PM. 13 Nov

पावरलूम यूनिट में लगी आग

ठाणे के भिवंडी स्थित पावरलूम यूनिट में लगी आग, आग बुझाने का काम जारी

1:15 PM. 13 Nov 20 1:15 PM. 13 Nov

2021 चुनाव की तैयारी में जुटी एआईएडीएमके

2021 चुनाव की तैयारी में जुटी एआईएडीएमके, चुनाव को लेकर पार्टी ने 5 कमेटियां बनाईं है.

1:15 PM. 13 Nov 20 1:15 PM. 13 Nov

देश में प्रतिदिन औसत 11 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने कहा है कि देश में प्रतिदिन औसत 11 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए गए हैं.

1:15 PM. 13 Nov 20 1:15 PM. 13 Nov

बहुत खराब श्रेणी की हो गई है दिल्ली की हवा, 344 रिकॉर्ड हुआ AQI

7:59 AM. 13 Nov 20 7:59 AM. 13 Nov

पीएम मोदी ने दी धनतेरस की बधाई

देशवासियों को पीएम मोदी ने धनतेरस की बधाई दी है. साथ ही देश वालियों की सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की भी कामना की है.

7:59 AM. 13 Nov 20 7:59 AM. 13 Nov

असम में भूकंप के झटके

असम के करबी आंगलोंग में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई. हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुक्सान की अभी तक कोई खबर नहीं मिली है.

7:59 AM. 13 Nov 20 7:59 AM. 13 Nov

नेपाल के बैतड़ी में बस दुर्घटना

नेपाल के बैतड़ी जिले में एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई. हादसे में 9 लोगों के मारे जाने खबर, वहीं 34 लोग घायल हो गये है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में कुळ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

7:59 AM. 13 Nov 20 7:59 AM. 13 Nov

राजधानी रांची समेत 14 शहरों में सिर्फ ग्रीन पटाखे ही बिकेंगे

रांची समेत झारखंड के 14 शहरों में ग्रीन क्रैकर्स (हरित पटाखे) की बिक्री होगी. इन शहरों में दिवाली की रात 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक ही पटाखे जलाये जा सकेंगे. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्य सचिव राजीव लोचन बख्शी ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से जारी उक्त आदेश रांची, रामगढ़, बोकारो, पलामू, जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ व साहिबगंज के लिए है.

7:59 AM. 13 Nov 20 7:59 AM. 13 Nov

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Today: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से एनसीबी आज फिर कर रही है पूछताछ. पीएम मोदी ने दो आयुर्वेद संस्थानों का उद्घाटन किया. देशवासियों को धनतेरस बधाई देते हुए उन्होंने लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. असम के करबी आंगलोंग में भूकंप के झटकेमहसूस किए गए, रिक्टर पैमाने पर 3.7 मापी गई तीव्रता. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >