Breaking News : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कोरोना को दी मात, रिपोर्ट निगेटिव आयी

Breaking News LIVE : दुनियाभर में कोरोना के 3 करोड़ 73 लाख मामले सामने आये हैं, कोरोना संक्रमण (Corona Virus) से 10 लाख 75 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि, भारत में कोरोना के मामले 70 लाख पार कर चुके है. वहीं, Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज पहली वर्चुअल रैली कर रहे है. हाथरस कांड में पीड़ित परिवार की इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में आज सुनवाई है. बिजली चली जाने के कारण मुंबई के लोगों को बहुत परेशाना देलनी पड़ी. लोकल ट्रेनें भी खड़ी की खड़ी रह गई. बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

12:10 AM. 13 Oct 20 12:10 AM. 13 Oct

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कोरोना को दी मात, रिपोर्ट निगेटिव आयी अभी कुछ दिन रहेंगे होम कोरेंटिन.

11:29 PM. 12 Oct 20 11:29 PM. 12 Oct

ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सरत कुमार कार का कोरोना से निधन

ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सरत कुमार कार का कोरोना से निधन हो गया है. वे 81 साल के थे.

9:42 PM. 12 Oct 20 9:42 PM. 12 Oct

मिल्ग्रॉम और विल्सन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

अमेरिका के मिल्ग्रॉम और विल्सन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिये जाने की घोषणा हुई.

7:48 PM. 12 Oct 20 7:48 PM. 12 Oct

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पहुंचे है. यहां वो कृषि कानून के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए औऱ उनका उत्साह बढ़ाया

6:53 PM. 12 Oct 20 6:53 PM. 12 Oct

कोरोना का अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव- निर्मला सीतारमण

जीएसटी काउंसिल की 43वीं बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना महामारी का अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. ऐसे में सप्लाई में आया कमी को दूर करना है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ता मांग को बढ़ावा देने की जरूरत है.

6:53 PM. 12 Oct 20 6:53 PM. 12 Oct

जल्द से जल्द बिजली ठीक करने का निर्देश

मुंबई में ग्रिड फेल होने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत और बीएमसी कमिश्नर से बात की है. उन्होंने जल्द से जल्द बिजली ठीक करने के निर्देश दिए है.

6:53 PM. 12 Oct 20 6:53 PM. 12 Oct

किसानों ने जलाई पराली

अमृतसर के जोहाल गांव में किसानों ने अपने खेतों में पराली जलाई. बताया, कितानों का कहना है पराली जलाना हमारी मज़बूरी है, क्योंकि सरकार हमारी मदद नहीं कर रही.

6:53 PM. 12 Oct 20 6:53 PM. 12 Oct

बिहार के मंत्री विनोद सिंह का दिल्ली में निधन

बिहार सरकार में अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह का आज निधन हो गया. विनोद सिंह का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हुआ. ब्रेन हेमरेज के कारणउनका निधन हुआ है.

6:53 PM. 12 Oct 20 6:53 PM. 12 Oct

मुंबई में ग्रिड फेल, ट्रेन सेवा बाधित, लोग परेशान

मुंबई में ग्रिड फेल होने से कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई है. पूर्वी, पश्चिमी, मुंबई के इलाके और ठाणे के कई हिस्से में बिजली गायब है. बिजली सप्लाई ठप होने से लोकल ट्रेन के पहिए थम गये है. लाखों यात्री सुबह से ही फंसे हुए हैं. मुंबई की 380 मेगावट विजली सप्लाई बाधित हुई है.

4:24 PM. 12 Oct 20 4:24 PM. 12 Oct

जीएसटी काउंसिल की बैठक आज

केंद्र सरकार और 10 राज्यों के बीच जीएसटी क्षतिपूर्ति को लेकर जारी मतभेद के बीच आज जीएसटी काउंसिल की 43वीं बैठक होनी है. जीएसटी क्षतिपूर्ति में कमी के कारण राज्यों को वित्तीय दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है. बैठक में जीएसटी काउंसिल कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

4:24 PM. 12 Oct 20 4:24 PM. 12 Oct

इलेक्ट्रिक सप्लाई फेल, मुंबई में बिजली बाधित

मुंबई में टाटा की इलेक्ट्रिक सप्लाई ठीक से काम नहीं कर रहा है.जिससे कई इलाकों की बिजली सप्लाई बाधित है. इसको लेकर कंपनी ने खेद जताया है.

4:24 PM. 12 Oct 20 4:24 PM. 12 Oct

श्रीनगर मुठभेड़ जारी

श्रीनगर के रामबाग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. दोनो ओर से फायरिंग हो रही है.

4:24 PM. 12 Oct 20 4:24 PM. 12 Oct

आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी वार्ता

भारत और चीन के बीच सातवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू. भारत पूर्वी लद्दाख में टकराव के बिंदुओं से चीन द्वारा सैनिकों की पूरी तरह से जल्द वापसी पर जोर देगा.

4:24 PM. 12 Oct 20 4:24 PM. 12 Oct

स्कोर कार्ड के रूप में जारी होगा रिजल्ट

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (neet) का रिजल्ट आज आ सकता है . नीट परिणाम को ntaneet.nic.in पर स्कोरकार्ड के रूप में जारी करेगा.

4:24 PM. 12 Oct 20 4:24 PM. 12 Oct

भारत में कोरोना के मामले 70 लाख पार

भारत में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 70 हजार पार कर गई है. बीते 48 घंटों में कोरोना वायरस के 74 हजार 383 नए मामले सामने आए हैं.

4:24 PM. 12 Oct 20 4:24 PM. 12 Oct

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज़्यादा है

4:24 PM. 12 Oct 20 4:24 PM. 12 Oct

कल्याण सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

बीजेपी नेता कल्याण सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, आज होंगे डिस्चार्ज

4:24 PM. 12 Oct 20 4:24 PM. 12 Oct

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 275

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 275 रहा. जिसपर एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि “जब मैंने सुबह की सैर की और सांस लेने में तकलीफ महसूस किया. आँखों में जलन भी हुई.

4:24 PM. 12 Oct 20 4:24 PM. 12 Oct

भारत-चीन के बीच सातवें राउंड की बातचीत आज

भारत-चीन के बीच सातवें दौर की बातचीत आज होने वाली है. बैठक में भारत चीन को सीमा पर से पूरी तरह सैनिकों को वापस बुलाने के लिए दबाव बनाएगा. बता दें, दोनों देशों के बीच में LAC पर बीते कई महीनों से गतिरोध चल रहा है.

4:24 PM. 12 Oct 20 4:24 PM. 12 Oct

हाईकोर्ट में सुनवाई

हाथरस मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई है. पीड़िता के परिवार को लखनऊ ले जाया गया है. इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में है सुनवाई

1:13 PM. 12 Oct 20 1:13 PM. 12 Oct

नीतीश कुमार करेंगे वर्चुअल रैली

बिहार विधानसभा चुनाव के लेकर सीएम नीतीश कुमार आज अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में निश्चय संवाद करेंगे. वो सुल्तानगंज, अमरपुर, धोरैया, बेलहर, तारापुर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, शेखपुरा, बरबीघा, नवादा व गोविंदपुर के लोगों को संबोधित करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : दुनियाभर में कोरोना के 3 करोड़ 73 लाख मामले सामने आये हैं, कोरोना संक्रमण (Corona Virus) से 10 लाख 75 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि, भारत में कोरोना के मामले 70 लाख पार कर चुके है. वहीं, Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज पहली वर्चुअल रैली कर रहे है. हाथरस कांड में पीड़ित परिवार की इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में आज सुनवाई है. बिजली चली जाने के कारण मुंबई के लोगों को बहुत परेशाना देलनी पड़ी. लोकल ट्रेनें भी खड़ी की खड़ी रह गई. बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >