Breaking News : NCB ने टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को किया गिरफ्तार, ड्रग्स लेते पकड़ी गई थी अभिनेत्री

Breaking News LIVE : Bihar election 2020 में खूनी खेल शुरू हो चुका है. जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. Coronavirus के आंकडे भारत में कम हो रहे हैं. RSS प्रमुख मोहन भागवत आज dussehra 2020 के मौके पर भाषण देंगे. Income Tax रिटर्न फाइल करने की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ गई है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
2:58 PM. 25 Oct 20 2:58 PM. 25 Oct

NCB ने टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को किया गिरफ्तार, ड्रग्स लेते पकड़ी गई थी अभिनेत्री

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में एनसीबी ने रविवार को एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को गिरफ्तार किया है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझाने के सिलिसले में बॉलीवुड के ड्रग्स केस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ था, जिस पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी की टीम बॉलीवुड के एक्टर्स को ड्रग्स सप्लाई करने वाले गैंग्स का पता लगाने में लगी हुई है. ऐसे में अब एनसीबी की टीम ने मुंबई में एक ड्रग्स सप्लायर गैंग को पकड़ा है. खबर है कि एनसीबी के अधिकारी मुंबई के वर्सोवा की दो जगहों पर सादे कपड़ों में गए थे. सोदों कपड़ों में जाने का मकसद ड्रग सप्लायर गैंग को शक ना होने देना और ऑपरेशन को पूरा करना था, जो हुआ भी. एनसीबी की टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि ये ऑपरेशन अभी भी चल रहा है.

एनसीबी की टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि ये ऑपरेशन अभी भी चल रहा है. बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन के दौरान एक टीवी एक्ट्रेस को रंगे हाथों पकड़ा गया. ये एक्ट्रेस एक ड्रग पेडलर से ड्रग्स खरीद रही थी. आज इस टीवी एक्ट्रेस को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा. ये एक फ्रेश मामला है और इसलिए इसके लिए नया केस दर्ज किया जा रहा है.

2:03 PM. 25 Oct 20 2:03 PM. 25 Oct

बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर 37,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त खर्च के लिए संसद की मंजूरी लेगी सरकार

सरकार बुनियादी ढांचा विकास पर 37,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च के लिए संसद से अनुपूरक मांगों की दूसरी सूची की मंजूरी के अंतर्गत मंजूरी लेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसी महीने सड़क, रक्षा, जलापूर्ति, शहरी विकास और घरेलू स्तर पर उत्पादित पूंजीगत उपकरणों की खरीद जैसे कार्यों पर पूंजीगत व्यय के लिए 25,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट की घोषणा की है.

2:03 PM. 25 Oct 20 2:03 PM. 25 Oct

कांग्रेस के एक और विधायक ने इस्तीफा दिया

मध्य प्रदेश उपचुनाव से पहले कांग्रेस के एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है.

2:03 PM. 25 Oct 20 2:03 PM. 25 Oct

मन की बात में पीएम मोदी ने लोगों से अपील की

मन की बात में पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे इस बार त्योहारों पर स्वदेशी उत्पाद खरीदें.

2:03 PM. 25 Oct 20 2:03 PM. 25 Oct

चिराग पासवान का ट्वीट

चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि जहां LJP प्रत्याशी न हो, वहां बीजेपी को वोट दें.

2:03 PM. 25 Oct 20 2:03 PM. 25 Oct

पीएम मोदी का ट्वीट

पीएम मोदी का ट्वीट : सभी देशवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं…. बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लेकर आए…

2:03 PM. 25 Oct 20 2:03 PM. 25 Oct

पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 50,129 नए मामले सामने आए

पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 50,129 नए मामले सामने आए, कुल मामले 78,64,811 हो गए. 578 नई मौतों के बाद कुल मौतें 1,18,534 हो गईं. पिछले 24 घंटे में 12,526 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 6,68,154 हो गए. 62,077 नए डिस्चार्ज के साथ ठीक हुए मामले 70,78,123 हो गए. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.

2:03 PM. 25 Oct 20 2:03 PM. 25 Oct

CAA के विरोध पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा…

CAA के विरोध पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि इससे किसी को खतरा नहीं है.

2:03 PM. 25 Oct 20 2:03 PM. 25 Oct

देशवासियों को दशहरा की बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को दशहरा की बधाई और शुभकामनाएं। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्‍य पर सत्‍य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि हर्ष और उल्‍लास का यह त्यौहार, महामारी के प्रभाव से सबकी रक्षा कर देशवासियों में समृद्धि व खुशहाली का संचार करे.

2:03 PM. 25 Oct 20 2:03 PM. 25 Oct

नाथूला क्षेत्र रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे

विजयादशमी के मौके पर सिक्किम के नाथूला क्षेत्र रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे. वहां वे सेना के जवानों का हौसला बढ़ाएंगे.

2:03 PM. 25 Oct 20 2:03 PM. 25 Oct

राहुल गांधी का ट्वीट

राहुल गांधी का ट्वीट: विजय अंततः सत्य की ही होती है…आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएँ….

2:03 PM. 25 Oct 20 2:03 PM. 25 Oct

‘मन की बात’ कार्यक्रम

दशहरे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे. उनके मन की बात कार्यक्रम की यह 70वीं कड़ी होगी.

2:03 PM. 25 Oct 20 2:03 PM. 25 Oct

Income Tax रिटर्न फाइल करने की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ी

व्यक्तिगत करदाताओं के लिये वित्त वर्ष 2019-20 का आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की समय-सीमा एक महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गयी है. वित्त मंत्रालय ने शनिवार को इसकी घोषणा की.

2:03 PM. 25 Oct 20 2:03 PM. 25 Oct

RSS प्रमुख मोहन भागवत दशहरे के मौके पर भाषण देंगे

नागपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत आज सुबह 8 बजे दशहरे के मौके पर भाषण देंगे.

2:03 PM. 25 Oct 20 2:03 PM. 25 Oct

झारखंड में आरक्षण बढ़ेगा, मसौदा तैयार

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार एसटी, एससी व ओबीसी के आरक्षण में बदलाव कर उसे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है. तैयार मसौदे के अनुसार, झारखंड सरकार ओबीसी को 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत, एसटी को 26 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत तथा एससी को 10 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत आरक्षण देने की तैयारी कर रही है.

2:03 PM. 25 Oct 20 2:03 PM. 25 Oct

बदमाशों की तलाश की जारी

जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या मामले की छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी है. बिहार के शिवहर की इस घटना की जांच में पता चला है कि आरोपी प्रत्याशी के समर्थक बनकर भीड़ में शामिल हुए थे और मौका लगते ही उन पर फायरिंग कर दी.

2:03 PM. 25 Oct 20 2:03 PM. 25 Oct

बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी

बताया जा रहा है कि बिहार के शिवहर विधानसभा से जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह चुनाव प्रचार करने निकले थे. वे जनसंपर्क में जुटे हुए थे, इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी जिससे वहां भगदड मच गई.

7:25 AM. 25 Oct 20 7:25 AM. 25 Oct

72 वर्षों में पहली बार रांची में नहीं होगा रावण दहन

कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर झारखंड सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की वजह से इस साल मोरहाबादी में रावण दहन नहीं होगा. आजादी के 72 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब निर्बाध चली आ रही परंपरा का निर्वहन नहीं किया जा सकेगा.

7:25 AM. 25 Oct 20 7:25 AM. 25 Oct

बिहार चुनाव में प्रत्याशी और समर्थक को गोलियों से भून दिया गया

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटे शिवहर के एक कैंडिडेट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जाता है कि शिवहर जिले के पुरनैहिया प्रखंड के हथसार गांव में शनिवार की शाम चुनाव प्रचार कर रहे जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह समेत चार लोगों पर तीन अपराधियों ने जमकर फायरिंग कर दी. फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी. घटना से गुस्साए लोगों ने खदेड़कर दो शूटर को पकड़ लिया. पुलिस के आने के पहले मारपीट कर दोनों को अधमरा कर दिया गया. जिसमें एक की मौत हो गई.

7:25 AM. 25 Oct 20 7:25 AM. 25 Oct

पंजाब ने जीत का लगाया चौका

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रनों से हरा दिया और लगातार चौथी जीत दर्ज की.

7:25 AM. 25 Oct 20 7:25 AM. 25 Oct

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : Bihar election 2020 में खूनी खेल शुरू हो चुका है. जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. Coronavirus के आंकडे भारत में कम हो रहे हैं. RSS प्रमुख मोहन भागवत आज dussehra 2020 के मौके पर भाषण देंगे. Income Tax रिटर्न फाइल करने की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ गई है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >