Breaking News : जेपी नड्डा की नयी टीम का एलान, झारखंड के समीर उरांव बने एसटी माेर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Breaking News LIVE Today : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बार कोविड-19 संकट के बीच बिहार में तीन चरणों में चुनाव होंगे. इधर दुनियाभर में कोरोना संक्रमण (coronavirus) का कहर एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. भारत में भी मामले 58 लाख के पार चले गये हैं. इधर, कृषि बिल के विरोध (Kisan Bill 2020 Protest) कर रहे किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है. सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Sushant Case/NCB) की कार्रवाई जारी है. एनसीबी के समन के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से आज पूछताछ की जाएगी. UN में पाक पीएम इमरान का भाषण शुरू होते ही भारतीय प्रतिनिधियों ने वाकआउट किया. बिहार में आज मौसम (Weather Forecast) खराब रहेगा. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

9:43 PM. 26 Sept 20 9:43 PM. 26 Sept

झारखंड के समीर उरांव बने एसटी माेर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

9:43 PM. 26 Sept 20 9:43 PM. 26 Sept

जेपी नड्डा की नयी टीम का एलान, झारखंड की अन्नपूर्णा को मिली जगह

6:28 PM. 26 Sept 20 6:28 PM. 26 Sept

जम्मू-कश्मीर में 4.5 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने आज यह जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर में 4.5 तीव्रता का भूकंप

6:10 PM. 26 Sept 20 6:10 PM. 26 Sept

श्रद्धा कपूर एनसीबी के ऑफिस पहुंच चुकीं हैं

ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस पहुंच चुकीं हैं.

6:10 PM. 26 Sept 20 6:10 PM. 26 Sept

सारा और श्रद्धा कपूर ने लीगल टीम से सलाह लेने के लिए NCB से मांगा वक्त

टीवी रिपोर्ट के अनुसार सारा और श्रद्धा कपूर ने लीगल टीम से सलाह लेने के लिए NCB से वक्त मांगा है.

6:10 PM. 26 Sept 20 6:10 PM. 26 Sept

ड्रग रैकेट केस में दीपिका पादुकोण  से पूछताछ जारी

जहां नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो (NCB) ने शुक्रवार को रकुलप्रीत सिंह और करिश्‍मा प्रकाश से पूछताछ की, वहीं जांच एजेंसी की तैयारी आज कहीं और ज्यादा है. शनिवार को यानी आज मामले में दीपिका पादुकोण से पूछताछ हो रही है. दीपिका NCB गेस्ट हाउस पहुंच चुकी हैं और ड्रग रैकेट केस में उनसे पूछताछ जारी है. बॉलिवुड ड्रग रैकेट केस में दीपिका अब तक का सबसे बड़ा नाम है.

6:10 PM. 26 Sept 20 6:10 PM. 26 Sept

अगले 2 घंटों में यहां होगी बारिश

अगले 2 घंटों में हरियाणा के नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी में और उनके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी है.

3:40 PM. 26 Sept 20 3:40 PM. 26 Sept

दीपिका पहुंचीं एनसीबी गेस्ट हाउस

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण NCB गेस्ट हाउस पहुंच गई हैं. दीपिका से ड्रग्स कनेक्शन को लेकर सवाल-जवाब किए जाएंगे.

3:40 PM. 26 Sept 20 3:40 PM. 26 Sept

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 85,362 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 85,362 नए मामले सामने आए और 1,089 मौतें हुईं. देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 59,03,933 है जिसमें 9,60,969 सक्रिय मामले, 48,49,585 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट मामले और 93,379 मौतें शामिल हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.

3:40 PM. 26 Sept 20 3:40 PM. 26 Sept

देशभर में कल 13,41,535 सैंपल किए गए टेस्ट

25 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,02,69,975 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 13,41,535 सैंपल का टेस्ट कल किया गया. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने यह जानकारी दी है.

3:40 PM. 26 Sept 20 3:40 PM. 26 Sept

नरेला के एक फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर 26 फायर टेंडर मौजूद

दिल्ली के नरेला के एक फैक्ट्री में कल रात आग लग गई. मौके पर 26 फायर टेंडर मौजूद. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. कूलिंग ऑपरेशन जारी है.

3:40 PM. 26 Sept 20 3:40 PM. 26 Sept

पंजाब के अमृतसर में किसान बिल के खिलाफ किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का ‘रेल रोको’ आंदोलन जारी

पंजाब के अमृतसर में किसान बिल के खिलाफ किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का ‘रेल रोको’ आंदोलन जारी है. कमेटी कृषि बिल के खिलाफ 24 से 26 सितंबर तक ‘रेल रोको’ आंदोलन कर रही है.

3:40 PM. 26 Sept 20 3:40 PM. 26 Sept

संरा महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने पर भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया

संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर पलटवार किया और कहा कि इस्लामाबाद ने ‘‘एक बार फिर झूठ दोहराया, निजी हमले किए. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का बयान एक और कूटनीति गिरावट है. एक और झूठ का पुलिंदा, निजी हमले और पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों और सीमा-पार आतंकवाद को छिपाने का प्रयास है.

3:40 PM. 26 Sept 20 3:40 PM. 26 Sept

कृषि बिल के खिलाफ मुखर हुए सीएम हेमंत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र सरकार ने कृषि बिल के जरिये संघीय ढांचे पर कुठाराघात किया है. इस बिल के खिलाफ सड़क पर उतर कर उलगुलान होगा. श्री सोरेन शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में कृषि बिल पर प्रेस को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार राज्यों की उपेक्षा कर रही है. कृषि, केंद्र के साथ राज्यों का भी विषय है, लेकिन इस पर न तो राज्य सरकार से राय ली गयी और न ही किसानों से. बस इस बिल को येन-केन-प्रकारेण पारित कर देश के किसानों पर थोप दिया गया है.

3:40 PM. 26 Sept 20 3:40 PM. 26 Sept

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राहुल गांधी ने जन्मदिन की बधाई दी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राहुल गांधी ने जन्मदिन की बधाई दी. शालीनता-समर्पण के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

1:00 PM. 26 Sept 20 1:00 PM. 26 Sept

बिहार चुनाव की तरीख घोषित होने के बावजूद दो मुख्य गठबंधनों के भविष्य पर अनिश्चितता

निर्वाचन आयोग ने बिहार में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, लेकिन राज्य में दो मुख्य गठबंधनों की रूपरेखा को लेकर अभी तक अनिश्चितता बनी हुई है और कई दल अब भी गठबंधन की पसंद को लेकर पसोपेश में दिख रहे हैं. राज्य में तीन चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं और प्रथम चरण का चुनाव 28 अक्तूबर को होगा. ऐसे में सत्तारूढ़ एनडीए में लोक जनशक्ति पार्टी का रुख अभी तक स्पष्ट नहीं है. पार्टी ने यह संकेत दिया है कि वह 143 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिसमें वे सीटें शामिल होंगी जहां से जदयू चुनाव लड़ेगी, साथ ही वह भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करेगी.

1:00 PM. 26 Sept 20 1:00 PM. 26 Sept

दिल्ली की चेन्नई पर बड़ी जीत

युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव के आकर्षक अर्धशतक और कैगिसो रबाडा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को 44 रन से करारी शिकस्त देकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की.

1:00 PM. 26 Sept 20 1:00 PM. 26 Sept

पीएम मोदी का संबोधन

संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे.

1:00 PM. 26 Sept 20 1:00 PM. 26 Sept

UN में वाकआउट

UN में पाक पीएम इमरान का भाषण शुरू होते ही भारतीय प्रतिनिधियों ने वाकआउट किया.

1:00 PM. 26 Sept 20 1:00 PM. 26 Sept

भारत और जापान का नौसैनिक युद्धाभ्यास

भारत और जापान का नौसैनिक युद्धाभ्यास आज से शुरू हो रहा है जिसका 28 सितंबर को समापन होगा.

1:00 PM. 26 Sept 20 1:00 PM. 26 Sept

रकुलप्रीत और करिश्मा ने स्वीकारी ड्रग्स चैट की बात

सुशांत केस से जुड़े ड्रग मामले में अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह और दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने पूछताछ की. NCB ने कहा कि पूछताछ के लिए शनिवार को करिश्मा को फिर से बुलाया गया है. बता दें कि दीपिका पादुकोण भी आज एनसीबी के सामने पेश होंगी.

1:00 PM. 26 Sept 20 1:00 PM. 26 Sept

बालासुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार

दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का आज तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अंतिम संस्कार होगा.

1:00 PM. 26 Sept 20 1:00 PM. 26 Sept

Posted By: Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Today : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बार कोविड-19 संकट के बीच बिहार में तीन चरणों में चुनाव होंगे. इधर दुनियाभर में कोरोना संक्रमण (coronavirus) का कहर एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. भारत में भी मामले 58 लाख के पार चले गये हैं. इधर, कृषि बिल के विरोध (Kisan Bill 2020 Protest) कर रहे किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है. सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Sushant Case/NCB) की कार्रवाई जारी है. एनसीबी के समन के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से आज पूछताछ की जाएगी. UN में पाक पीएम इमरान का भाषण शुरू होते ही भारतीय प्रतिनिधियों ने वाकआउट किया. बिहार में आज मौसम (Weather Forecast) खराब रहेगा. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >