Breaking News : राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा-महागठबंधन के लिए बेड़ी है कांग्रेस

Breaking News LIVE Today: बिहार चुनाव 2020(Bihar Election 2020) में एनडीए(NDA) को बहुमत मिलने के बाद रविवार (15 नवंबर) से नई सरकार के खास नाम फाइनल हो गए. बिहार के अगले सीएम नीतीश कुमार होंगे. डिप्टी सीएम के लिए सुशील कुमार मोदी का नाम तय हुआ. बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी का रविवार को कई बीमारियों की वजह से एक महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद रविवार को निधन हो गया. दिवाली ने बढ़ाया दिल्ली में प्रदूषण, एयर क्वालिटी इंडेक्स 999 पहुंच गया है. दुनियाभर के 191 देशों में अबतक कोरोना से 53,788,566 लोग संक्रमित. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:13 AM. 16 Nov 20 9:43 PM. 15 Nov

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा-महागठबंधन के लिए बेड़ी है कांग्रेस

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा-महागठबंधन के लिए बेड़ी है कांग्रेस

11:39 PM. 15 Nov 20 6:09 PM. 15 Nov

COVID19 की बिगड़ती स्थिति की समीक्षा के लिए अमित शाह कर रहे बैठक

दिल्ली में COVID19 की बिगड़ती स्थिति की समीक्षा के लिए गृहमंत्री अमित शाह बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, दिल्ली के एलजी अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी हैं.

9:21 PM. 15 Nov 20 3:51 PM. 15 Nov

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह कोरोना पॉजिटिव

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद ट्‌वीट कर दी है.

9:16 PM. 15 Nov 20 3:46 PM. 15 Nov

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल मेदांता अस्पताल में भरती

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को मेदांता अस्पताल में भरती कराया गया है. वे कोरोना पॉजिटिव हैं, उन्हें आईसीयू में भरती किया गया है.

7:40 PM. 15 Nov 20 2:10 PM. 15 Nov

नीतीश कुमार सीएम, सुशील मोदी डिप्टी सीएम

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी. एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने पर फैसला हुआ. जबकि, सुशील कुमार मोदी ही डिप्टी सीएम होंगे.

6:57 PM. 15 Nov 20 1:27 PM. 15 Nov

प्रख्यात अभिनेता सौमित्र चटर्जी का कोलकाता के अस्पताल में निधन

बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी का रविवार को कई बीमारियों की वजह से एक महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद रविवार को निधन हो गया. वह 85 वर्ष के थे. जिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था उसने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Today: बिहार चुनाव 2020(Bihar Election 2020) में एनडीए(NDA) को बहुमत मिलने के बाद रविवार (15 नवंबर) से नई सरकार के खास नाम फाइनल हो गए. बिहार के अगले सीएम नीतीश कुमार होंगे. डिप्टी सीएम के लिए सुशील कुमार मोदी का नाम तय हुआ. बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी का रविवार को कई बीमारियों की वजह से एक महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद रविवार को निधन हो गया. दिवाली ने बढ़ाया दिल्ली में प्रदूषण, एयर क्वालिटी इंडेक्स 999 पहुंच गया है. दुनियाभर के 191 देशों में अबतक कोरोना से 53,788,566 लोग संक्रमित. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >