Breaking News: दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2419 नए केस, 2 की मौत, पॉजिटिविटी रेट 12.95%
Copied link
Breaking News Updates : महंगाई पर कांग्रेस आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास आज रेपो रेट का ऐलान करेंगे. अमेरिका के मिनेसोटा के एक मॉल में गोलीबारी की घटना हुई.बलूचिस्तान में पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज बेचने वाली दुकान में ग्रेनेड से हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई.
4:42 AM. 6 Aug 224:42 AM. 6 Aug
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,419 नए मामले सामने आए है. वहीं इस अवधि में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि पिछले 24 घंटे में 1,716 मरीज ठीक हुए. दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 6,876 दर्ज हुई है.
4:42 AM. 6 Aug 224:42 AM. 6 Aug
देश में 10 करोड़ लोगों ने कोविड रोधी टीके की एहतियाती खुराक लगवाई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कहा कि अबतक 10 करोड़ लोग कोविड रोधी टीके की एहतियाती या बूस्टर खुराक लगवा चुके हैं. सरकार ने 18 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर टीके की एहतियाती खुराक निशुल्क लगवाने के लिए 15 जुलाई से 75 दिन का एक विशेष अभियान शुरू किया था.
4:42 AM. 6 Aug 224:42 AM. 6 Aug
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने TRS सांसदों से मुलाकात की
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने TRS सांसदों से मुलाकात की. TRS ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने की घोषणा की है.
4:42 AM. 6 Aug 224:42 AM. 6 Aug
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. सीएम केजरीवाल की राष्ट्रपति से यह पहली मुलाकात है.
4:42 AM. 6 Aug 224:42 AM. 6 Aug
PM नरेंद्र मोदी ने की फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर से फोन पर बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर से फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों की समीक्षा की और भारत तथा फिलीपींस के बीच तेजी से विकास पर चर्चा की. पीएमओ ने इसकी जानकारी दी.
4:42 AM. 6 Aug 224:42 AM. 6 Aug
कैबिनेट सचिव का कार्यकाल एक साल के बढ़ा, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जारी किया आदेश
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने राजीव गौबा को कैबिनेट सचिव के रूप में सेवा विस्तार दिया गया है. कैबिनेट सचिव के रूप में राजीव गौबा का कार्यकाल 30 अगस्त को पूरा हो रहा है. इस संबंध में ACC ने आदेश जारी कर दिए हैं. आदेश के मुताबिक, कैबिनेट सचिव को एक वर्ष की अवधि के लिए सेवा में विस्तार को मंजूरी दे दी है.
4:42 AM. 6 Aug 224:42 AM. 6 Aug
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
दिल्ली पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बता दें कि सीएम ममता बनर्जी इस समय दिल्ली की चार दिवसीय यात्रा पर हैं. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी ने दिल्ली में पार्टी के सांसदों से भी मिलीं. ममता ने उनसे संसद के मौजूदा सत्र तथा 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की.
4:42 AM. 6 Aug 224:42 AM. 6 Aug
पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
SSC भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी की जमानत पर कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा है.
4:42 AM. 6 Aug 224:42 AM. 6 Aug
हिमाचल प्रदेश के डमटाल इलाके में हैंड ग्रेनेड मिला, पुलिस टीम पहुंची
हिमाचल प्रदेश के डमटाल इलाके में हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर सामने आ रही है. हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है
4:42 AM. 6 Aug 224:42 AM. 6 Aug
SSC भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी कोर्ट पहुंचे
SSC भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी कोलकाता के सिटी सेशन कोर्ट पहुंचे.
7:55 PM. 5 Aug 227:55 PM. 5 Aug
सरकार को मिल गई सीजेआई की चिट्ठी, नए प्रधान न्यायाधीश नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पत्र आ गया है और उस पत्र में उन्होंने भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के नाम की सिफारिश किया है. अब हम नियम के तहत प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे.
7:55 PM. 5 Aug 227:55 PM. 5 Aug
राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित
संसद में हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर ढाई बजे और लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई है.
7:55 PM. 5 Aug 227:55 PM. 5 Aug
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बल और आतंकियों में मुठभेड़ जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के रेडवानी इलाके में मुठभेड़ हो रही है. पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है.
7:55 PM. 5 Aug 227:55 PM. 5 Aug
सत्र चले या न चले, सांसद नहीं कर सकते प्रवर्तन एजेंसियों के समन की अवहेलना : वेंकैया नायडू
राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि जब सत्र चल रहा हो या फिर नहीं चल रहा हो, सांसद आपराधिक मामलों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समन की अवहेलना नहीं कर सकते हैं. कानून का पालन करने वाले नागरिकों के रूप में, कानून और कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है.
7:55 PM. 5 Aug 227:55 PM. 5 Aug
दिल्ली में PNG की कीमत 2.63 रुपये प्रति यूनिट बढ़ी
दिल्ली में PNG की कीमत 2.63 रुपये प्रति यूनिट बढ़ गई है.
7:55 PM. 5 Aug 227:55 PM. 5 Aug
आरबीआई ने रेपो रेट में 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की
भारतीय रिजर्व बैंक ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर रेपो रेट में 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। इसके साथ रेपो दर 5.4 प्रतिशत हो गयी है.
7:55 PM. 5 Aug 227:55 PM. 5 Aug
भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 20,551 नए मामले दर्ज, संक्रमण से 70 की मौत
भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 20,551 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान 21,595 लोग संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं. देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,35,364 हो गई है. इसी के साथ ही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 5.14 फीसदी हो गई है.
7:55 PM. 5 Aug 227:55 PM. 5 Aug
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भारत-चीन सीमा मुद्दे पर चर्चा के लिए दिया नोटिस
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भारत-चीन सीमा मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया, जिसमें कहा गया था कि केंद्र सरकार को 5 मई, 2020 से पहले LAC की यथास्थिति की बहाली पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और उसके अनुसार प्रगति करनी चाहिए.
2:22 PM. 5 Aug 222:22 PM. 5 Aug
पाकिस्तान में राष्ट्रीय ध्वज बेचने वाली दुकान पर ग्रेनेड से हमला, एक की मौत, 14 घायल
दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी राष्ट्रीय ध्वज बेच रही एक दुकान पर गुरुवार की देर रात को संदिग्ध अलगाववादियों ने ग्रेनेड फेंका, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए. हालांकि, अभी तक किसी ने क्वेटा में हुए हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. यह हमला सड़क किनारे बनी एक दुकान पर हुआ. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फिदा हुसैन ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता वासिम बेग ने बताया कि एक घायल की हालत गंभीर है. गौरतलब है कि बलूचिस्तान में अलगाववादी इस्लामाबाद में केंद्र सरकार से आजादी की मांग करते रहे हैं. सरकार का कहना है कि उसने उग्रवाद को खत्म कर दिया है, लेकिन इस प्रांत में हिंसा अब भी होती रहती है.
2:22 PM. 5 Aug 222:22 PM. 5 Aug
अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग गंभीर रूप से घायल
व्हाइट हाउस के बाहर आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया फायर एंड इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज डिपार्टमेंट के अनुसार, गुरुवार को व्हाइट हाउस परिसर के बाहर स्थित लाफायेट पार्क में दो पुरुष और दो महिलाएं समेत चार लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने कहा कि खुफिया सेवा और यूएस पार्क पुलिस के अधिकारियों के सामने यह घटना घटी और वे घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार देने के लिए दौड़ पड़े. अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता वीटो मैगियोलो ने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा दल को शाम सात बजे से पहले घटनास्थल पर बुलाया गया और गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया. पार्क का एक हिस्सा गुरुवार शाम को एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहा और आपातकालीन दल घटनास्थल पर मौजूद रहा.
2:22 PM. 5 Aug 222:22 PM. 5 Aug
थाईलैंड के नाइट क्लब में आग, 13 की मौत-35 घायल
थाईलैंड के चोनबुरी प्रांत के एक नाइट क्लब में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात को यह हादसा हुआ. जिस समय आग लगी, उस समय नाइटक्लब में भारी संख्या में लोग मौजूद थे. पुलिस कर्नल वुटिपोंग सोमजाई ने बताया कि सट्टाहिप जिले के माउंटेन बी नाइट क्लब में आग लगभग 1:00 बजे (गुरुवार को 1800 GMT) लगी थी. अधिकांश पीड़ित थाई नागरिक है, वहीं कुछ विदेश भी हताहत हुए हैं. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है.
2:22 PM. 5 Aug 222:22 PM. 5 Aug
अमेरिका के मिनेसोटा के मॉल में गोलीबारी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
अमेरिका में जारी बंदूक हिंसा के बीच मिनेसोटा के ब्लूमिंगटन में मॉल ऑफ अमेरिका (एमओए) के अंदर कई गोलियां चलाई गईं. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. ब्लूमिंगटन पुलिस के अनुसार, संदिग्ध पैदल ही मॉल से भाग गया और अधिकारी गवाहों का साक्षात्कार लेने की प्रक्रिया में हैं. पुलिस ने कहा कि फिलहाल किसी भी पीड़ित का पता नहीं चला है.
मुख्य बातें
Breaking News Updates : महंगाई पर कांग्रेस आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास आज रेपो रेट का ऐलान करेंगे. अमेरिका के मिनेसोटा के एक मॉल में गोलीबारी की घटना हुई.बलूचिस्तान में पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज बेचने वाली दुकान में ग्रेनेड से हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई.