Breaking Live : देश में अबतक दिये गये 95.82 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन

तीन अमेरिकी अर्थशास्त्री को इकोनाॅमिक्स का नोबल पुरस्कार संयुक्त रूप से दिये जाने की घोषणा, लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा तीन दिन की पुलिस रिमांड पर और देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
4:16 AM. 12 Oct 21 10:46 PM. 11 Oct

देश में अबतक दिये गये 95.82 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन

देश में अबतक 95.82 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन डोज दिये जा चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि देर रात अंतिम रिपोर्ट के आंकड़े जोड़ने के साथ डोज की संख्या और ज्यादा हो सकती है.

4:16 AM. 12 Oct 21 10:46 PM. 11 Oct

ग्वालियर में डेंगू का कहर बढ़ा, डोर टू डोर सर्वे शुरू

ग्वालियर में डेंगू का कहर बढ़ा, डोर टू डोर सर्वे शुरू. अबतक 500 मरीज मिले.

4:16 AM. 12 Oct 21 10:46 PM. 11 Oct

तीन अमेरिकी अर्थशास्त्री को संयुक्त रूप से मिला इकोनाॅमिक्स का नोबल पुरस्कार

तीन अमेरिकी अर्थशास्त्री को इकोनाॅमिक्स का नोबल पुरस्कार संयुक्त रूप से दिये जाने की घोषणा हुई है. नोबल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले अर्थशास्त्रियों में बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के डेविड कार्ड, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के गुइडो इम्बेन्स शामिल हैं

4:16 AM. 12 Oct 21 10:46 PM. 11 Oct

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे हैं लखीमपुर घटना का विरोध

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस कार्यकर्ता लखीमपुर घटना के विरोध में राजभवन के सामने मौन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

6:41 PM. 11 Oct 21 1:11 PM. 11 Oct

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं. न्यूज चैनल आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूंछ के जंगल में सेना के कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई. हालांकि, यहां के जंगल में कम से कम पांच आतंकियों के छुपे होने की आशंका है.

6:41 PM. 11 Oct 21 1:11 PM. 11 Oct

सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के परिसरों में की छापेमारी

सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के कई परिसरों में सोमवार को छापेमारी शुरू की. अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि देशमुख के नागपुर और मुंबई स्थित परिसरों पर छापेमारी की जा रही है. एजेंसी ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि छापेमारी किस मामले में की जा रही है. सीबीआई ने देशमुख और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत सार्वजनिक कर्तव्यों के अनुचित एवं बेईमानी पूर्ण निर्वहन के जरिए अनुचित लाभ अर्जित करने की कोशिश का मामला दर्ज किया है.

मुख्य बातें

तीन अमेरिकी अर्थशास्त्री को इकोनाॅमिक्स का नोबल पुरस्कार संयुक्त रूप से दिये जाने की घोषणा, लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा तीन दिन की पुलिस रिमांड पर और देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >