Breaking News: तमिलनाडु में चेक डैम में नहाने गये 7 लोग डूबे, 5-5 लाख रुपये की मदद का ऐलान

Breaking News Today: तमिलनाडु में चेक डैम में नहाने गये 7 लोग डूबे, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 5-5 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के डामटा में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया. दुर्घटना के वक्त वाहन में 30 से ज्यादा लोग सवार थे. बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.

Live Updates
3:35 AM. 6 Jun 22 10:05 PM. 5 Jun

दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी से पार्टी की कमान संभालने का अनुरोध किया, प्रस्ताव पारित

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने का अनुरोध किया. कुमार ने कहा कि दो दिवसीय ‘नव संकल्प शिविर’ में यह प्रस्ताव पारित किया गया. प्रस्ताव में कहा गया है कि ऐसे वक्त में केवल राहुल गांधी जैसा नेता ही कांग्रेस को ‘मजबूत’और ‘फिर से जीवंत’ कर सकता है, जिसे पार्टी के लिए ‘चुनौतीपूर्ण समय’ कहा जा रहा है.

3:35 AM. 6 Jun 22 10:05 PM. 5 Jun

तमिलनाडु में चेक डैम में नहाने गये 7 लोग डूबे, 5-5 लाख रुपये की मदद का ऐलान

तमिलनाडु में एक चेक डैम में नहाने गये 7 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में बच्चे भी थे. हादसा कुड्डालोर जिला के गडलम नदी पर बने चेक डैम में हुआ. राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया.

3:35 AM. 6 Jun 22 10:05 PM. 5 Jun

उत्तरकाशी में 30 लोगों से भरा वाहन गहरी खाई में गिरा

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के डामटा में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया. दुर्घटना के वक्त वाहन में 30 से ज्यादा लोग सवार थे. हालांकि, घटना के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिली है. इस संबंध में उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि वह स्वयं मौके पर जा रहे हैं.

3:35 AM. 6 Jun 22 10:05 PM. 5 Jun

मुंबई में कोरोना से 1 की मौत, 961 नये संक्रमित मिले

मुंबई में कोरोनावायरस के संक्रमण से 1 व्यक्ति की मौत हो गयी. 961 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 374 लोग ठीक भी हुए हैं. मुंबई में कोरोना के अब 4,880 एक्टिव केस हैं.

3:35 AM. 6 Jun 22 10:05 PM. 5 Jun

दो साल बाद 50 हजार भारतीय मुसलमान जायेंगे हज पर

दो साल बाद करीब 50 हजार भारतीय मुसलमान हज पर जायेंगे. हज यात्रा के लिए सऊदी अरब की सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल तय किया है. सभी श्रद्धालुओं के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट को अनिवार्य किया गया है. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि बिना सब्सिडी के हज पर जा रहे लोगों के लिए भी इस बार विमान किराया कम किया गया है.

3:35 AM. 6 Jun 22 10:05 PM. 5 Jun

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की यात्रा पर वियतनाम जायेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की वियतनाम यात्रा पर जायेंगे. 8 जून से शुरू हो रही उनकी यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता होगी. राजनाथ सिंह वियतनाम के रक्षा मंत्री फान वान गियांग के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News Today: तमिलनाडु में चेक डैम में नहाने गये 7 लोग डूबे, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 5-5 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के डामटा में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया. दुर्घटना के वक्त वाहन में 30 से ज्यादा लोग सवार थे. बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >