Breaking News: सरकार ने 20 लाख टन कच्चे सोयाबीन, सूरजमुखी तेल के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी

Breaking News Today: सरकार ने 20 लाख टन कच्चे सोयाबीन, सूरजमुखी तेल के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी. श्रीनगर में आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी शहीद, बेटी घायल. चार धाम यात्रा के दौरान मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 63 हुआ. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
3:56 AM. 25 May 22 10:26 PM. 24 May

20 लाख टन कच्चे सोयाबीन, सूरजमुखी तेल के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी

सरकार ने सालाना 20 लाख टन कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के आयात पर सीमा शुल्क तथा कृषि अवसंरचना उपकर को मार्च, 2024 तक हटाने की घोषणा की है. वित्त मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, सालाना 20 लाख टन कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 में आयात शुल्क नहीं लगाया जायेगा. सरकार का मानना है आयात शुल्क में इस छूट से घरलू कीमतों में नरमी आयेगी और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.

3:56 AM. 25 May 22 10:26 PM. 24 May

टेड्रोस अधनोम घेब्रियेसुस फिर से WHO के प्रमुख चुने गये

टेड्रोस अधनोम घेब्रियेसुस को फिर से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का प्रमुख चुन लिया गया है. उनका कार्यकाल 5 साल का होगा. न्यूज एजेंसी एएफपी ने मंगलवार को अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी.

3:56 AM. 25 May 22 10:26 PM. 24 May

भाजपा के सेंट्रल चेन्नई एससी/एसटी विंग के अध्यक्ष की चिंताद्रिपेट में हत्या

भाजपा के सेंट्रल चेन्नई एससी/एसटी विंग के अध्यक्ष बालाचंद्रन की चिंताद्रिपेट में तीन अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

3:56 AM. 25 May 22 10:26 PM. 24 May

राजस्थान ���्रदेश कांग्रेस कमेटी की दो दिवसीय कार्यशाला एक जून से

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उदयपुर में आयोजित ‘नव संकल्प शिविर’ में पारित घोषणा पत्र एवं निर्णयों के क्रियान्वयन के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दो दिवसीय कार्यशाला एक और दो जून को जयपुर में आयोजित की जायेगी. इस दो दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, राज्य से एआईसीसी के पदाधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, विधायक प्रत्याशी, वर्तमान/निवर्तमान जिलाध्यक्ष, विभाग व प्रकोष्ठों के निवर्तमान अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवं सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य, लोकसभा प्रत्याशी, जिला प्रमुख तथा सभी बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन प्रमुख रूप से भाग लेंगे.

3:56 AM. 25 May 22 10:26 PM. 24 May

कर्नाटक में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी रिन्यू पावर

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी रिन्यू पावर कर्नाटक में अगले सात साल में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इस आशय के समझौता ज्ञापन पर मंगलवार को दावोस में हस्ताक्षर किये गये. विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में शिरकत करने यहां आये कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की मौजूदगी में यह समझौता किया गया.

3:56 AM. 25 May 22 10:26 PM. 24 May

‘अपशिष्ट से समृद्धि की ओर’ विषय के साथ ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2023’ शुरू

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को कचरा मुक्त शहरों के लिए ‘अपशिष्ट से समृद्धि की ओर’ विषय के साथ ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2023’ शुरू किया. यह वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण का आठवां संस्करण है मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सर्वेक्षण स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत ‘3 आर’ के सिद्धांत – रिड्यूस (कम करना), रीसाइकल (पुनर्चक्रण) और रीयूज (पुन: उपयोग) को प्राथमिकता देगा.

मुख्य बातें

Breaking News Today: सरकार ने 20 लाख टन कच्चे सोयाबीन, सूरजमुखी तेल के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी. श्रीनगर में आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी शहीद, बेटी घायल. चार धाम यात्रा के दौरान मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 63 हुआ. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >