मुख्य बातें
Breaking News Today : पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) की खैबर पख्तूनख्वा इकाई ने चेतावनी दी है कि आतंकवादी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने इसके लिए अफगानिस्तान में एक हत्यारे से मदद मांगी है.

Breaking News: इमरान की हत्या की साजिश रच रहे आतंकी, पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी विभाग की चेतावनी
पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) की खैबर पख्तूनख्वा इकाई ने चेतावनी दी है कि आतंकवादी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने इसके लिए अफगानिस्तान में एक हत्यारे से मदद मांगी है. यह जानकारी मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दी गयी है. उर्दू भाषा के समाचार पत्र ‘जंग’ की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवाद रोधी विभाग ने सभी संबंधित एजेंसियों को पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की सुरक्षा के लिए हरसंभव उपाय करने का निर्देश दिया है.
झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह ऐलान किया है.
नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय से आधा घंटा का ब्रेक लेने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूछताछ के लिए फिर से ईडी के दफ्तर पहुंच गये हैं. लगातार पांचवें दिन उनसे पूछताछ जारी है.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े कथित धन शोधन मामले में पांचवें दिन मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की. गांधी (52) मध्य दिल्ली के एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी मुख्यालय से रात करीब आठ बजे अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ निकले. गांधी दिन में लगभग सवा 11 बजे ईडी के कार्यालय पहुंचे और दोपहर में कोई अवकाश नहीं लिया जैसा कि उन्होंने अपनी पिछली उपस्थिति में किया था. वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने ईडी कार्यालय में पांच दिन पूछताछ में लगभग 50 घंटे गुजारे हैं. अधिकारियों ने उनसे कई सत्रों में पूछताछ की तथा धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत उनका बयान दर्ज किया. यह अभी पता नहीं है कि क्या उन्हें फिर से बुलाया गया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1,383 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं. ये आंकड़े पिछले 24 घंटे के हैं. दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़कर 5,595 हो गयी है. पॉजिटिविटी रेट आज 7.22 फीसदी रही.
राष्ट्रपति उम्मीदवार पर चर्चा के लिए होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया.