Breaking News: पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांत में वर्षा एवं बाढ़ का प्रकोप, 68 लोगों की मौत

Breaking News : पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांत में वर्षा एवं बाढ़ का प्रकोप, 68 लोगों की मौत. अमेरिका में बार के बाहर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य घायल. माइकल लोबो और दिगंबर कामत के खिलाफ कार्रवाई करेगी कांग्रेस, बोले अमित पाटकर. बाढ़ का जायजा लेने के लिए शिंदे के साथ गढ़चिरौली रवाना हुए देवेंद्र फडणवीस. आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
4:09 AM. 12 Jul 22 10:39 PM. 11 Jul

दिल्ली-मुंबई के बीच इलेक्ट्रिक राजमार्ग बनाने की योजना

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सरकार दिल्ली और मुंबई के बीच एक इलेक्ट्रिक राजमार्ग बनाने की योजना बना रही है. गडकरी ने यहां हाइड्रॉलिक ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार दिल्ली और मुंबई के बीच इलेक्ट्रिक राजमार्ग की योजना बना रही है. इलेक्ट्रिक राजमार्ग आमतौर पर ऐसी सड़क होती है, जिस पर चलने वाले वाहनों को बिजली की आपूर्ति की जाती है. यह बिजली सड़क के ऊपर लगे तारों से वाहन तक पहुंचाई जाती है. ट्रॉलीबस एक इलेक्ट्रिक बस होती है, जो ओवरहेड तारों से होने वाली बिजली आपूर्ति से चलती है.

4:09 AM. 12 Jul 22 10:39 PM. 11 Jul

पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांत में वर्षा एवं बाढ़ का प्रकोप, 68 लोगों की मौत

पाकिस्तान में सिंध प्रांत के कराची शहर एवं बलूचिस्तान प्रांत में निरंतर बारिश होने एवं बाढ़ आने के कारण कम से कम 68 लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा, बरखान, पिशिन, कोहलू, बोलान, लोरलाई और झोब इलाकों में 63 लोगों की तथा सिंध प्रांत की राजधानी कराची में पांच लोगों की मौत हो गयी, क्योंकि शहर में लगातार वर्षा हुई है और कई क्षेत्र पानी में डूब गये हैं. शहर में कई लोग बकरीद के दूसरे दिन भी बिना बिजली के रहे.

4:09 AM. 12 Jul 22 10:39 PM. 11 Jul

IAMAI ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत जीएसटी के प्रस्ताव का किया विरोध

भारतीय इंटरनेट एवं मोबाइल संघ (आईएएमएआई) ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत की दर से माल एवं सेवा (जीएसटी) कर लगाने के प्रस्ताव का विरोध किया है. उद्योग निकाय ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग की तुलना जुआ, सट्टेबाजी एवं शर्त लगाने से करना सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भावना के खिलाफ है. IAMAI ने एक बयान में सरकार से ऑनलाइन गेमिंग पर 18 प्रतिशत की ही दर से कर लगाने की व्यवस्था जारी रखने का अनुरोध करते हुए कहा कि इस खेल से मिलने वाले समूचे राजस्व पर 28 प्रतिशत कर लगाने से कर बोझ बढ़कर 55 प्रतिशत हो जायेगा. जीएसटी परिषद में ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़ एवं कसीनो पर 28 प्रतिशत की दर से कर लगाने का प्रस्ताव रखा गया है.

4:09 AM. 12 Jul 22 10:39 PM. 11 Jul

पलानीस्वामी अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव बने, ओपीएस को स्वार्थी करार दिया

अन्नाद्रमुक के नेता ईके पलानीस्वामी (ईपीएस) को सोमवार को पार्टी का अंतरिम महासचिव चुना गया और इसी के साथ उन्हें पार्टी चलाने के लिए सभी अधिकार प्रदान कर दिया गया. हालांकि, प्रतिद्वंद्वी नेता ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) अपने मुख्य समर्थकों के साथ अलग हो गये हैं, लेकिन ईपीएस उन्हें ओपीएस को स्वार्थी करार दिया. पार्टी के 68 वर्षीय नेता पलानीस्वामी ने ओपीएस पर हमला करते हुए उन्हें मतलबी करार देते हुए आरोप लगाया कि पूर्व पार्टी समन्वयक ने सत्ताधारी द्रमुक के साथ सांठगांठ करके अन्नाद्रमुक के मुख्यालय पर हमले का ताना-बाना बुना. हालांकि, द्रमुक ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्षी दल के मामलों से उसका कोई लेना-देना नहीं है.

4:09 AM. 12 Jul 22 10:39 PM. 11 Jul

दिल्ली में 280 कोरोना संक्रमित मिले

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 280 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये. इस दौरान 484 लोग ठीक होकर अपने घर भी गये. अच्छी बात यह रही कि एक भी व्यक्ति की इस दौरान कोरोना से मौत नहीं हुई. कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1942 रह गयी है.

4:09 AM. 12 Jul 22 10:39 PM. 11 Jul

महाराष्ट्र में कोरोना से 2 की मौत, 1189 लोग संक्रमित पाये गये

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान 1189 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. इस दौरान 1529 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. एक्टिव केस की संख्या अब 18,027 है.

मुख्य बातें

Breaking News : पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांत में वर्षा एवं बाढ़ का प्रकोप, 68 लोगों की मौत. अमेरिका में बार के बाहर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य घायल. माइकल लोबो और दिगंबर कामत के खिलाफ कार्रवाई करेगी कांग्रेस, बोले अमित पाटकर. बाढ़ का जायजा लेने के लिए शिंदे के साथ गढ़चिरौली रवाना हुए देवेंद्र फडणवीस. आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >