Breaking News: दिल्ली में कोरोना से 2 की मौत, 1066 नये मामले सामने आये

Breaking News Latest Updates : दिल्ली में कोरोना से 2 की मौत, 1066 नये मामले सामने आये. पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर फिर मिला नोटों का जखीरा, नोट गिनने के लिए लानी पड़ी मशीन. मिजोरम में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर इतनी थी तीव्रता. बीपीसीएल को ब्राजील में 1.6 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश करने की मंजूरी मिली. मोदी सरकार ने बीएसएनएल-बीबीएनएल के विलय को दी मंजूरी. दिनभर की खबर के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
4:16 AM. 28 Jul 22 10:46 PM. 27 Jul

दिल्ली में कोरोना से 2 की मौत, 1066 नये मामले सामने आये

दिल्ली में कोरोनावायरस के संक्रमण से 2 लोगों की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 1066 नये मामले सामने आये हैं. इस दौरान 687 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 3239 हो गयी है.

4:16 AM. 28 Jul 22 10:46 PM. 27 Jul

अर्पिता मुखर्जी के घर फिर मिला नोटों का जखीरा, नोट गिनने के लिए लानी पड़ी मशीन

पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर फिर नोटों का जखीरा मिला है. नोटों की गिनती करने के लिए ईडी के अधिकारियों को नोट गिनने की मशीन लानी पड़ी. इस बार बेलघड़िया टाउन क्लब स्थित अर्पिता के घर की तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नोट मिले हैं.

4:16 AM. 28 Jul 22 10:46 PM. 27 Jul

मिजोरम में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर इतनी थी तीव्रता

पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में आज फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गयी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है. बताया गया है कि भूकंप का झटका मिजोरम के चमपाई में महसूस किया गया.

4:16 AM. 28 Jul 22 10:46 PM. 27 Jul

बीपीसीएल को ब्राजील में 1.6 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश करने की मंजूरी मिली

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को सार्वजानिक क्षेत्र की भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) को ब्राजील के एक तेल ब्लॉक में 1.6 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश करने की मंजूरी दे दी. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बीएम-एसईएएल-11 के विकास के लिए बीपीसीएल की अनुषंगी कंपनी भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड (बीपीआरएल) द्वारा इस अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी है.

4:16 AM. 28 Jul 22 10:46 PM. 27 Jul

नेशनल एंटी डोपिंग बिल 2021 लोकसभा से पास

लोकसभा ने नेशनल एंटी डोपिंग बिल 2021 को पास कर दिया है. इसके साथ ही भारत का अब अपना एंटी डोपिंग कानून है और अपने देश में ही डोप टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

4:16 AM. 28 Jul 22 10:46 PM. 27 Jul

मोदी सरकार ने बीएसएनएल-बीबीएनएल के विलय को दी मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने बीएसएनएल और बीबीएनएल के विलय को मंजूरी दे दी है. सरकार ने सभी गांवों तक 4जी मोबाइल सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से 26,316 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है. केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी है.

मुख्य बातें

Breaking News Latest Updates : दिल्ली में कोरोना से 2 की मौत, 1066 नये मामले सामने आये. पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर फिर मिला नोटों का जखीरा, नोट गिनने के लिए लानी पड़ी मशीन. मिजोरम में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर इतनी थी तीव्रता. बीपीसीएल को ब्राजील में 1.6 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश करने की मंजूरी मिली. मोदी सरकार ने बीएसएनएल-बीबीएनएल के विलय को दी मंजूरी. दिनभर की खबर के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >