Breaking News : झारखंड में कोरोना को लेकर नयी गाइडलाइन, जानें क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

Breaking News Live : पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं. राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जोधपुर में 6 अप्रैल से 19 अप्रैल तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ‘नाइट कर्फ्यू’ लगाने का फैसला किया है. उधर, नैनीताल हाईकोर्ट ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी देहरादून और हरिद्वार की सभी अदालतों को तत्काल प्रभाव से आने वाले दो सप्ताह के लिए बंद करने और सभी अधिकारी और कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लेने के आदेश दिए हैं. उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलियां चली, जिसमें 1 अपराधी घायल हुआ और 3 गिरफ़्तार हुए.

Live Updates
3:29 AM. 7 Apr 21 9:59 PM. 6 Apr

झारखंड में कोरोना को लेकर नयी गाइडलाइन जारी

झारखंड सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हु़ए नयी गाइडलाइन जारी कर दी है. स्कूल बंद हैं. जिम, पार्क को भी बंद कर दिया गया है. रविवार को दुकानें बंद रहेंगी.

3:29 AM. 7 Apr 21 9:59 PM. 6 Apr

वैक्सीन की देश में कोई कमी नहीं

वैक्सीन की देश में कोई कमी नहीं है, सभी राज्यों को भेजा जा रहा है पर्याप्त टीका, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा

3:29 AM. 7 Apr 21 9:59 PM. 6 Apr

महाराष्ट्र में लाॅकडाउन लगाने पर पुनर्विचार के लिए फडणवीस ने लिखा उद्धव ठाकरे को पत्र

महाराष्ट्र में लाॅकडाउन लगाने पर पुनर्विचार के लिए फडणवीस ने लिखा उद्धव ठाकरे को पत्र

3:29 AM. 7 Apr 21 9:59 PM. 6 Apr

बाॅलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ कोरोना पाॅजिटिव

बाॅलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ कोरोना पाॅजिटिव पायी गयी हैं. वे अभी होम कोरेंटिन हैं.

9:49 PM. 6 Apr 21 4:19 PM. 6 Apr

तरुण बजाज को डिपार्टमेंट आॅफ रेवेन्यू का सेक्रेटरी बनाया गया

तरुण बजाज को डिपार्टमेंट आॅफ रेवेन्यू का सेक्रेटरी बनाया गया

9:12 PM. 6 Apr 21 3:42 PM. 6 Apr

असम, बिहार और पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके

सोमवार की देर रात असम, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, सिक्किम नेपाल बॉर्डर के नजदीक 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए.

नोएडा में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, एक अपराधी घायल, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलियां चली, जिसमें 1 अपराधी घायल हुआ और 3 गिरफ़्तार हुए. एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि 4 लोग यहां अपराध करने के लिए घूम रहे थे. पुलिस ने पीछा किया और इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर हमला किया. चारों अपराधी एक गैंग के सदस्य है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

कोरोना के प्रकोप से उत्तराखंड में सभी अदालत 15 दिनों के लिए बंद

नैनीताल हाईकोर्ट ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी देहरादून और हरिद्वार की सभी अदालतों को तत्काल प्रभाव से आने वाले दो सप्ताह के लिए बंद करने और सभी अधिकारी और कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लेने के आदेश दिए हैं.

राजस्थान में 6 अप्रैल से 19 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू

राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जोधपुर में 6 अप्रैल से 19 अप्रैल तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ‘नाइट कर्फ्यू’ लगाने का फैसला किया है.

मुख्य बातें

Breaking News Live : पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं. राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जोधपुर में 6 अप्रैल से 19 अप्रैल तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ‘नाइट कर्फ्यू’ लगाने का फैसला किया है. उधर, नैनीताल हाईकोर्ट ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी देहरादून और हरिद्वार की सभी अदालतों को तत्काल प्रभाव से आने वाले दो सप्ताह के लिए बंद करने और सभी अधिकारी और कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लेने के आदेश दिए हैं. उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलियां चली, जिसमें 1 अपराधी घायल हुआ और 3 गिरफ़्तार हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >