Breaking News : इस साल की होली में शामिल नहीं हुए अमिताभ बच्चन, कह दी ये बड़ी बात

Breaking News LIVE: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन LeT (TRF) के साथ आतंकवादी सहयोगियों के रूप में काम कर रहे हैं. वहीं, केरल के त्रिशूर में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. यह पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है.

12:46 AM. 9 Mar 23 12:46 AM. 9 Mar

इस साल की होली में शामिल नहीं हुए अमिताभ बच्चन, कह दी ये बड़ी बात

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने बुधवार को कहा कि फिल्म के सेट पर चोट लगने के कारण होली के पर्व में शामिल होने में असमर्थ हूं. पिछले दिनों 80 वर्षीय बच्चन हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के लिए एक एक्शन दृश्य फिल्माते समय घायल हो गए थे. उस वक्त उन्होंने बताया था कि रिब कार्टिलेज टूट गया है और दाहिनी पसली का मांस फट गया है. बच्चन ने होली के मौके पर लिखे अपने ब्लॉग में कहा कि सभी तरह की शारीरिक गतिवधियां रुकी हैं. त्यौहार में भाग नहीं ले पा रहा हूं.

12:46 AM. 9 Mar 23 12:46 AM. 9 Mar

दिल्ली के भजनपुरा में एक बिल्डिंग भरभराकर गिर गई

दिल्ली के भजनपुरा के विजय पार्क में एक बिल्डिंग भरभराकर गिर गई. दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए हैं. बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. विशेष विवरण की प्रतीक्षा है.

12:46 AM. 9 Mar 23 12:46 AM. 9 Mar

मनीष सिसोदिया की सुरक्षा को देखते हुए तिहाड़ में दिया गया अलग वार्ड

दिल्ली : मनीष सिसोदिया को उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग वार्ड में रक्षा गया गया है. तिहाड़ जेल के जिस एक नंबर वार्ड में वह बंद है, वहां कम से कम ऐसे कैदी हैं, जो गैंगस्टर नहीं हैं और जेल के अंदर अच्छा आचरण कर रहे हैं. जेल अधिकारी ने कहा कि एक अलग सेल उनके लिए बिना किसी व्यवधान के ध्यान या अन्य गतिविधियों को करना संभव बनाता है. उनकी सुरक्षा के लिए जेल नियमों के मुताबिक सभी इंतजाम किए गए हैं. उनके आवास के बारे में लगाई गई कोई भी आशंका निराधार है.

7:56 PM. 8 Mar 23 7:56 PM. 8 Mar

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर में बारूदी सुरंग में धमाका, एक की मौत, एक अन्य घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में बारूदी सुरंग में हुए धमाके की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

7:56 PM. 8 Mar 23 7:56 PM. 8 Mar

पाकिस्तानी एजेंट को सिम कार्ड उपलब्ध कराने के लिए असम में 5 लोग गिरफ्तार

पाकिस्तानी एजेंट को सिम कार्ड उपलब्ध कराने के लिए असम में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. असम पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विदेशी दूतावास के साथ रक्षा सूचना साझा करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल फोन आरोपी के पास से बरामद किया गया.

7:56 PM. 8 Mar 23 7:56 PM. 8 Mar

मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल की विपश्यना प्रकोष्ठ में नहीं रखा जा रहा: AAP

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को आरोप लगाया कि पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल में अन्य कैदियों के साथ रखा जा रहा है और उन्हें विपश्यना प्रकोष्ठ में रखने से इनकार कर दिया गया है.

7:56 PM. 8 Mar 23 7:56 PM. 8 Mar

इटली में एयरफोर्स के दो प्लेन क्रैश, पायलट की हुई मौत

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनीने जानकारी देते हुए बताया कि दो इतालवी एयर फोर्स के प्लेन विमान मंगलवार को रोम के उत्तर-पश्चिम में प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बीच हवा में टकरा गए. इस विमान दुर्घटना में प्लेन चलाने वाले दोनों पायलटों की मौत हो गई.

6:05 PM. 8 Mar 23 6:05 PM. 8 Mar

मेघालय के पूर्व मंत्री ए एच स्कॉट का निधन

मेघालय के पूर्व वित्त मंत्री ए एच स्कॉट लिंगदोह का निधन हो गया है. पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. वह 93 वर्ष के थे.

5:44 PM. 8 Mar 23 5:44 PM. 8 Mar

मुंबई में भारतीय नौसेना का ALH विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी क्रू मेंमबर्स सुरक्षित

भारतीय नौसेना का ALH विमान मुंबई से नियमित उड़ान भरते समय तट के पास एक दुर्घटना का शिकार हुई. खोज एवं बचाव के बाद चालक दल के तीन सदस्यों की सुरक्षित निकाला. भारतीय नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं.

5:44 PM. 8 Mar 23 5:44 PM. 8 Mar

प्रधानमंत्री मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष गुजरात का दो दिवसीय दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज बुधवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नौ मार्च को दोनों नेताओं का अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दोनों देशों के बीच होने वाले चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच को देखने का कार्यक्रम है.

5:44 PM. 8 Mar 23 5:44 PM. 8 Mar

त्रिपुरा में आज से नई सरकार, माणिक साहा ने लगातार दूसरी ब���र ली CM पद की शपथ

त्रिपुरा में माणिक साहा की अगुवाई वाली मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. त्रिपुरा में चुनाव बाद हुई हिंसा के विरोध में विपक्षी वामदल और कांग्रेस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया था.

5:44 PM. 8 Mar 23 5:44 PM. 8 Mar

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नहीं मनाएंगे होली, राजघाट पर दी श्रद्धांजलि

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजघाट पर श्रद्धांजलि दी. सीएम केजरीवाल ने कल घोषणा की थी कि वह आम आदमी पार्टी के दोनों प्रमुख नेताओं सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के मद्देनजर आज होली नहीं मनाएंगे.

5:44 PM. 8 Mar 23 5:44 PM. 8 Mar

अजीत पवार बोले, महाराष्ट्र सरकार को कृषि बीमा दावों को सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए

एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा कि किसानों को मुआवजे के मुद्दे पर हमने महाराष्ट्र विधानसभा में स्थगन नोटिस दिया है. उन्होंने कहा कि इन 3 दिनों तक हर जगह बारिश की भविष्यवाणी की गई थी. अब, सरकार को कृषि बीमा दावों के भौतिकीकरण को सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए.

5:44 PM. 8 Mar 23 5:44 PM. 8 Mar

मिस्र में रेलगाड़ी पटरी से उतरी, दो लोगों की मौत

मिस्र के उत्तरी क्षेत्र में मंगलवार को एक रेलगाड़ी के पटरी से उतरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हुए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सरकारी अभियोजकों ने एक बयान में बताया कि यह घटना उस समय हुई है, जब रेलगाड़ी नील नदी डेल्टा क्षेत्र में मैनोफ शहर जा रही थी.

5:44 PM. 8 Mar 23 5:44 PM. 8 Mar

दिल्ली शराब घोटाला मामले में BRS नेता के कविता को ED का समन, 10 मार्च को होगी पूछताछ

दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए BRS नेता के कविता को ईडी ने समन भेजा है. के कविता से इस मामले में 10 मार्च को पूछताछ होगी.

5:44 PM. 8 Mar 23 5:44 PM. 8 Mar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली पर देशवासियों को बधाई दी

आज देश में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. पीएम मोदी ने होली की देशवासियों को बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे.

5:44 PM. 8 Mar 23 5:44 PM. 8 Mar

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने दिया इस्तीफा, अब सीधे ब्लिंकन के लिए काम करेंगे

अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है. हालांकि, वह इस महीने तक अपने पद पर बने रहेंगे. नेड प्राइस पिछले दो साल से अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. बताया जा रहा है कि वे अब सीधे ब्लिंकन के लिए काम करेंगे.

5:44 PM. 8 Mar 23 5:44 PM. 8 Mar

चीन से आने वाले यात्रियों के कोविड टेस्ट की अनिवार्यता खत्म करेगा अमेरिका

चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट की अनिवार्यता को अमेरिका खत्म करेगा. बताते चलें कि अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जापान उन देशों में शामिल हैं, जहां पर चीनी यात्रियों के लिए अनिवार्य कोरोना रिपोर्ट को लागू किया गया है. यहां चीन से आने वाले यात्रियों के पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य है.

5:44 PM. 8 Mar 23 5:44 PM. 8 Mar

माणिक साहा आज त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, पीएम मोदी-अमित शाह भी होंगे शामिल

माणिक साहा आज अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे.

12:27 PM. 8 Mar 23 12:27 PM. 8 Mar

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में आतंकी संगठन LeT के 2 आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. बारामूला पुलिस ने कहा कि लश्कर (TRF) के दो आतंकवादी सहयोगियों खुर्शीद अहमद खान और रियाज अहमद खान को कल बारामूला में गिरफ्तार किया गया. उनके पास से 2 AK-47 मैगजीन, AK-47 के 15 राउंड, प्रतिबंधित LeT (TRF) के 20 पोस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन LeT (TRF) के साथ आतंकवादी सहयोगियों के रूप में काम कर रहे हैं. वहीं, केरल के त्रिशूर में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. यह पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >