Breaking News LIVE: गुमला के बिशुनपुर के कुजाम माइंस में नक्सलियों का हमला, एक दर्जन गाड़ियों को जलाया
Breaking News LIVE: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई. पीएम मोदी आज करेंगे चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन. कजाकिस्तान में भारी बवाल, दर्जनों प्रदर्शनकारी और 12 पुलिसकर्मियों की मौत.
Breaking News LIVE: गुमला के बिशुनपुर के कुजाम माइंस में नक्सलियों का हमला, एक दर्जन गाड़ियों को जलाया
Live Updates
4:14 AM. 8 Jan 2210:44 PM. 7 Jan
गुमला के बिशुनपुर के कुजाम माइंस में नक्सलियों का हमला
झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर के कुजाम माइंस पर नक्सलियों ने हमला किया है और एक दर्जन गाड़ियों को जला दिया है.
4:14 AM. 8 Jan 2210:44 PM. 7 Jan
अगले सप्ताह से शुरू हो सकता है नीट-पीजी काउंसिलिंग
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अगले सप्ताह से नीट-पीजी काउंसिलिंग शुरू हो सकता है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आयी है.
4:14 AM. 8 Jan 2210:44 PM. 7 Jan
मां के प्रमाणपत्र के आधार पर बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनना शुरू
दिल्ली में मां के प्रमाणपत्र के आधार पर बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनना शुरू हो गया है. इससे पहले पिता का प्रमाण पत्र अनिवार्य था.
4:14 AM. 8 Jan 2210:44 PM. 7 Jan
बुली बाई एप में मामले में श्वेता सिंह और मयंक रावत को पुलिस रिमांड
बुली बाई एप मामले के आरोपी श्वेता सिंह और मयंक रावत को बांद्रा कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है.
4:14 AM. 8 Jan 2210:44 PM. 7 Jan
महिला आयोग के सामने पेश होंगे हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब
महिला आयोग ने हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को एक वायरल वीडियो मामले में 11 तारीख को पेश होने का आदेश दिया है.
4:14 AM. 8 Jan 2210:44 PM. 7 Jan
नये साल में अबतक 11 आतंकी जम्मू-कश्मीर में मारे गये
साल 2022 के जनवरी माह में अबतक 11 आतंकी जम्मू-कश्मीर में मारे गये हैं. आज जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकी मारे गये. यह जानकारी आईजी विजय कुमार ने दी है.
मुख्य बातें