Breaking News: यस बैंक के एमडी, सीईओ के रूप में प्रशांत कुमार की नियुक्ति को मिली मंजूरी
Copied link
Breaking News Live Updates: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,529 नये मामले सामने आए है. कैलिफोर्निया के शेरिफ ने जानकारी देते हुए कहा कि अपहृत सिख परिवार के चार सदस्यों को एक बगीचे में मृत पाया गया है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा में गुरुवार को शामिल हुई. अमेरिका के मैक्सिकन सिटी हॉल में गोलीबारी की घटना में मेयर समेत कम से कम 10 की मौत की खबर आ रही है. पलक्कड़ जिले के वडक्कनचेरी में केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 घायल हो गए.
4:35 AM. 7 Oct 224:35 AM. 7 Oct
यस बैंक के एमडी, सीईओ के रूप में प्रशांत कुमार की नियुक्ति को मिली मंजूरी
निजी क्षेत्र के यस बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के तौर पर प्रशांत कुमार की नियुक्ति को भारतीय रिजर्व बैंक ने स्वीकृति दे दी है. यस बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को इस मंजूरी की सूचना देते हुए कहा कि कुमार छह अक्टूबर, 2022 से तीन वर्षों के लिए बैंक के एमडी एवं सीईओ के रूप में कार्यरत रहेंगे. हालांकि कुमार की इस नियुक्ति पर अभी शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी बाकी है. कुमार को पहली बार मार्च 2020 में संकट के दौर से गुजर रहे इस बैंक की कमान सौंपी गई थी. उनकी अगुवाई में यस बैंक ने मुश्किल दौर से निकलने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाए हैं.
4:35 AM. 7 Oct 224:35 AM. 7 Oct
हर्बल हुक्के की निर्बाध बिक्री की याचिका पर दिल्ली सरकार, पुलिस से जवाब तलब
दिल्ली हाईकोर्ट ने दो रेस्तरां की उस याचिका पर गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी सरकार और पुलिस से जवाब मांगा, जिसमें उनके बार और प्रतिष्ठानों में हर्बल स्वाद वाले हुक्के की बिक्री और सेवा में हस्तक्षेप न करने का अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने कहा कि इसी तरह के मुद्दे से संबंधित कुछ याचिकाएं पहले से ही लंबित हैं, जिनमें हाईकोर्ट ने 16 नवंबर, 2021 को एक अंतरिम आदेश के जरिये शहर के कई रेस्तरां में हर्बल हुक्के की बिक्री और सेवा की अनुमति दी थी.
4:35 AM. 7 Oct 224:35 AM. 7 Oct
पाकिस्तान के बस हादसे में 11 लोगों की मौत, 13 अन्य घायल
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में गुरुवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब बस बहावलपुर से कराची जा रही थी. उन्होंने बताया कि सिंध प्रांत के जमशुरू जिले के मनझंड इलाके में सिंधू राजमार्ग पर बस और ट्रक की आमने सामने की टक्कर हुई जमशुरू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जावेद बलोच ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि बस चालक को झपकी आ गई और सामने आ रहे ट्रक को वह नहीं देख पाया और दोनों वाहनों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई.
4:35 AM. 7 Oct 224:35 AM. 7 Oct
कलाई घड़ियों की तस्करी में दिल्ली हवाई अड्डे पर एक शख्स गिरफ्तार
दिल्ली हवाई अड्डे पर कथित तौर पर सात लग्जरी कलाई घड़ियों की तस्करी करने के आरोप में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसके पास से बरामद घड़ियों में से एक सोने की बनी है जिस पर हीरे जड़े हैं और उसकी कीमत 27.09 करोड़ रुपये है. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क आयुक्त जुबेर रियाज कामीली ने कहा कि कीमत के लिहाज से यह वाणिज्यिक या विलासिता (लग्जरी) के सामानों की सबसे बड़ी जब्ती है.
10:24 PM. 6 Oct 2210:24 PM. 6 Oct
100 करोड़ के भ्रष्टाचार मामले में अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर 14 अक्टूबर को सुनवाई
100 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने सीबीआई को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 14 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.
10:24 PM. 6 Oct 2210:24 PM. 6 Oct
फ्रांसीसी लेखक एनी एनॉक्स को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार
साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखक एनी एनॉक्स को साहस और नैदानिक तीक्ष्णता के लिए दिया गया है.
9:55 PM. 6 Oct 229:55 PM. 6 Oct
जानवरों के झुंड से टकराई वंदे भारत ट्रेन
गुरुवार को मुंबई-अहमदाबाद रूट पर वंदे भारत ट्रेन जानवरों के एक झुंड से टकरा गई, जिससे उसके आगे के आधे हिस्से का परखच्चा उड़ गया.
9:55 PM. 6 Oct 229:55 PM. 6 Oct
एनआईए ने पीएफआई के 19 सदस्यों को कोर्ट में पेश किया
एनआईए ने आज पीएफआई के 19 सदस्यों को उनकी रिमांड अवधि के अंत में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. 19 आरोपियों में से 16 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और तीन आरोपियों को अदालत ने 10 अक्टूबर तक के लिए एनआईए की और रिमांड पर भेज दिया है.
9:55 PM. 6 Oct 229:55 PM. 6 Oct
विरार में दो समूहों में हुए झगड़े में बीच-बचाव कराने गए शख्स की हत्या
महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान दो समूहों में हुए झगड़े में बीच-बचाव कराने गए 29 वर्षीय शख्स की हत्या कर दी गई. सहायक पुलिस आयुक्त रामचंद्र देशमुख ने गुरुवार को बताया कि वैजनाथ शर्मा बुधवार को सहकार नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे. तभी उन्हें एक गरबा कार्यक्रम में दो समूह में लड़ाई होती दिखी तो उन्होंने उनसे झगड़ा बंद करने को कहा. देशमुख ने बताया कि उन पर दोनों समूहों ने हमला कर दिया और एक नज़दीकी अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक के रिश्तेदारों, सहयोगियों तथा स्थानीय व्यापारियों ने स्थानीय थाने के बाहर प्रदर्शन कर घटना में शामिल लोगों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की.
7:15 PM. 6 Oct 227:15 PM. 6 Oct
थाईलैंड में सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 30 लोगों की मौत
थाईलैंड में सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 30 लोगों की मौत होने की खबर है. एक पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं. पुलिस उप प्रवक्ता आर्कोन क्रेटोंग ने मीडिया से बात करते हुए बताया, ‘कम से कम 30 लोग मारे गए हैं, लेकिन विवरण अभी भी आ रहे हैं.’
7:15 PM. 6 Oct 227:15 PM. 6 Oct
भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने RSS कार्यालय के बाहर किया धरना, हिरासत में लिया
महाराष्ट्र के नागपुर में भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आरएसएस मुख्यालय के बाहर धरना दिया. इस दौरान उन्होंने आरएसएस मुख्यालय को घेरने की कोशिश की. हालांकि पुलिस ने आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया है.
7:15 PM. 6 Oct 227:15 PM. 6 Oct
राष्ट्रपति मुर्मू पर कांग्रेस नेता का विवादस्पद बयान, बीजेपी का किया पलटवार, कहा- दुर्भाग्यपूर्ण
कांग्रेस नेता उदित राज का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है.
7:15 PM. 6 Oct 227:15 PM. 6 Oct
एस जयशंकर ने न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री के सामने स्टूडेंट वीजा का मुद्दा उठाया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को अपने न्यूजीलैंड के समकक्ष नानाया महुता के साथ बातचीत की और न्यूजीलैंड द्वारा लगाए गए कोरोना उपायों के कारण भारतीय छात्रों द्वारा सामना किए जा रहे वीजा मुद्दों को उठाया. जयशंकर ने उन भारतीय छात्रों के लिए शीघ्र वीजा प्रसंस्करण का अनुरोध किया जो न्यूजीलैंड में पढ़ाई करना चाहते हैं.
7:15 PM. 6 Oct 227:15 PM. 6 Oct
24 घंटे में कोरोना के 2,529 नए मामले आए
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,529 नये मामले सामने आए है. अब पूरे भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 32,282 हो गयी है.
7:15 PM. 6 Oct 227:15 PM. 6 Oct
कैलिफोर्निया में अपहृत सिख परिवार के चार सदस्य एक बगीचे में मृत पाये गए
कैलिफोर्निया के शेरिफ ने जानकारी देते हुए कहा कि अपहृत सिख परिवार के चार सदस्यों को एक बगीचे में मृत पाया गया है. परिवार के सदस्यों की पहचान आठ माह की आरुही धेरी, उसकी मां 27 वर्षीय जसलीन कौर, पिता 36 वर्षीय जसदीप सिंह और 39 साल के अमनदीप सिंह के रूप में की गयी है.
7:15 PM. 6 Oct 227:15 PM. 6 Oct
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा में गुरुवार को शामिल हुई. बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी कर्नाटक में है. सोनिया गांधी ने यही से अपने यात्रा की शुरुआत की और पैदल मार्च में शामिल हुई. इससे पहले सोनिया गांधी ने विजयादशमी पर एचडी कोते विधानसभा क्षेत्र स्थित मंदिर में पूजा की.
7:15 PM. 6 Oct 227:15 PM. 6 Oct
केरल में बस दुर्घटनाग्रस्त, 9 लोगों की मौत, 38 से अधिक घायल
केरल के पलक्कड़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. पलक्कड़ जिले के वडक्कनचेरी में केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 घायल हो गए. पलक्कड़ जिले के वडक्कनचेरी में एक पर्यटक बस के KSRTC बस से टकरा जाने से 9 की मौत, 38 घायल हुए है. पर्यटक बस एर्नाकुलम जिले में बसेलियोस विद्यानिकेतन के छात्रों और शिक्षकों को लेकर ऊटी जा रही थी.
1:26 PM. 6 Oct 221:26 PM. 6 Oct
अमेरिका में गोलीबारी, मेयर समेत कम से कम 10 की मौत
अमेरिका के मैक्सिकन सिटी हॉल में गोलीबारी की घटना सामने आयी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस गोलीकांड में मेयर समेत कम से कम 10 की मौत की खबर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैक्सिकन सिटी हॉल में एक कार्यक्रम चल रहा था जिस दौरान एक अज्ञात शख्स हॉल में दाखिल होता है और कुछ सेकंड का इंतजार कर अंधाधुंध फायरिंग कर देता है.
मुख्य बातें
Breaking News Live Updates: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,529 नये मामले सामने आए है. कैलिफोर्निया के शेरिफ ने जानकारी देते हुए कहा कि अपहृत सिख परिवार के चार सदस्यों को एक बगीचे में मृत पाया गया है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा में गुरुवार को शामिल हुई. अमेरिका के मैक्सिकन सिटी हॉल में गोलीबारी की घटना में मेयर समेत कम से कम 10 की मौत की खबर आ रही है. पलक्कड़ जिले के वडक्कनचेरी में केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 घायल हो गए.