Breaking News Updates: मोदी सरकार ने Corbevax की 5 करोड़ डोज के ऑर्डर दिये

Breaking News Live Updates: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर में टीआरएफ 2 आतंकी ढेर. पीएम मोदी आज गोवा के पणजी में करेंगे मेगा वर्चुअल रैली को संबोधित. यूपी के रामपुर में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत.

Live Updates
5:10 AM. 6 Feb 22 11:40 PM. 5 Feb

सरकार ने Corbevax की 5 करोड़ डोज के ऑर्डर दिये

कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने Corbevax की 5 करोड़ डोज के ऑर्डर दिये हैं. सूत्रोंने यह जानकारी दी है. सरकार कोविड19 को मात देने के लिए देश में वैक्सीनेशन अभियान चला रही है.

5:10 AM. 6 Feb 22 11:40 PM. 5 Feb

विस्फोट में पत्रकार की मौत, सरकार ने दिया 13 लाख का मुआवजा

ओड़िशा में शनिवार को आईईडी विस्फोट में एक पत्रकार की मौत हो गयी. दिवंगत पत्रकार का नाम रोहित कुमार बिस्वाल है. ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रोहित के निकट परिजनों को 13 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है.

5:10 AM. 6 Feb 22 11:40 PM. 5 Feb

कर्नाटक में कोरोना से एक दिन में 50 लोगों की मौत

कर्नाटक में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 50 लोगों की मौत हो गयी. इसदौरान 25,854 लोग स्वस्थ हुए और 12,009 लोग कोरोना से संक्रमित मिले. राज्य में कोविड के एक्टिव केस की संख्या 1,09,203 हो गयी है.

5:10 AM. 6 Feb 22 11:40 PM. 5 Feb

दिल्ली में एक दिन में कोरोना से 17 लोगों की मौत, 1604 नये संक्रमित मिले

देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन में कोरोना से 17 लोगों की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान 1,604 लोग संक्रमित पाये गये हैं. इस दौरान 3,324 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये. एक्टिव केस की संख्या अब 9,979 रह गयी है.

5:10 AM. 6 Feb 22 11:40 PM. 5 Feb

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से 3 लोगों की मौत, 44 नये मामले

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से 3 लोगों की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान 44 नये संक्रमण के मामले आये हैं. राज्य में कोविड के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 6,146 हो गयी है.

5:10 AM. 6 Feb 22 11:40 PM. 5 Feb

पीएम ने 216 फुट ऊंचे Statue of Equality का किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में शनिवार को संत रामानुजाचार्य की 216 फुट ऊंची प्रतिमा का शनिवार को शमशाबाद में अनावरण किया. इस प्रतिमा को Statue of Equality नाम दिया गया है.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर में टीआरएफ 2 आतंकी ढेर. पीएम मोदी आज गोवा के पणजी में करेंगे मेगा वर्चुअल रैली को संबोधित. यूपी के रामपुर में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >