Breaking News: RSS के सरकार्यवाह ने कहा- देश में सबकुछ ठीक नहीं है

Breaking News Updates: रक्षा मंत्री जोधपुर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वेदशी हल्के हमलावर हेलिकॉप्टर्स को सेना में शामिल करेंगे. अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आज से जाने वाले हैं. सपा नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक बनी हुई है. भारत जोड़ो यात्रा के 26वें दिन की शुरुआत आज मैसूर से की गयी है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

Live Updates
4:33 AM. 4 Oct 22 11:03 PM. 3 Oct

आर्थिक असमानता देश के लिए चुनौती- दत्तात्रेय होसबोले

संघ के कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि देश में सबकुछ ठीक है, ये मानना सही नहीं है. आर्थिक असमानता भी देश के लिए चुनौती है. इसके लिए भी देश को सोचना होगा. देश में गरीबी है, बेरोजगारी है. लेबर कोर्ट के हिसाब से 7.6 फीसदी बेरोजगारी है. देश में 20 करोड़ से अधिक गरीब हैं.

4:33 AM. 4 Oct 22 11:03 PM. 3 Oct

दिल्ली में कोरोना के 39 नए मामले सामने

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 39 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कोविड से एक मरीज की मौत हो गई है. अभी दिल्ली में कोरोना के 356 सक्रिय मामले हैं.

4:33 AM. 4 Oct 22 11:03 PM. 3 Oct

5 नेताओं को ईडी का समन

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने 5 नेताओं को भेजा समन- (आजतक न्यूज)

4:33 AM. 4 Oct 22 11:03 PM. 3 Oct

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने डिजिटल मीडिया और टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी की है. अपनी एडवाइजरी में मंत्रालय ने कहा है कि टीवी चैनल्स और डिजिटल मीडिया को ऐसे विज्ञापनों से परहेज करना चाहिए जिसके कारण ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफार्म को बढ़ावा मिलता है.

11:42 PM. 3 Oct 22 6:12 PM. 3 Oct

काबुल में आत्मघाती हमला

काबुल में आत्मघाती हमले में 53 लोगों की मौत हो गई है. एएफपी न्यूज एजेंसी ने यूएन का हवाला देते हुए बताया एक कक्षा में हुए आत्मघाती हमला हुआ है. मरने वालों में 46 छात्राएं शामिल हैं.

11:24 PM. 3 Oct 22 5:54 PM. 3 Oct

CDS जनरल अनिल चौहान को Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा

केंद्र ने नवनिर्वाचित चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ(CDS) जनरल अनिल चौहान को दिल्ली पुलिस की Z प्लस श्रेणी का सशस्त्र सुरक्षा कवच दिया है. सूत्र

मुख्य बातें

Breaking News Updates: रक्षा मंत्री जोधपुर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वेदशी हल्के हमलावर हेलिकॉप्टर्स को सेना में शामिल करेंगे. अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आज से जाने वाले हैं. सपा नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक बनी हुई है. भारत जोड़ो यात्रा के 26वें दिन की शुरुआत आज मैसूर से की गयी है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >