Breaking News : सौरव गांगुली की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Breaking News Live update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर (Cold Wave in Delhi) का प्रकोप जारी है. वही मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर बारिश भी होने की संभावना है. वहीं किसान आंदलोन का आज 37वें दिन में प्रवेश कर गया है. किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. वहीं संयुक्त किसान मोर्चा आज दोपहर 12.30 बजे दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. कोविड महामारी के बीच कोरोना की वैक्सीन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इसी कड़ी में देश के सभी राज्यों में कोविड वैक्सीन का ड्राई रन होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज IIM संबलपुर की आधारशिला रखेंगे. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
2:58 PM. 2 Jan 21 2:58 PM. 2 Jan

बीसीसीआई चीफ सौरभ गांगुली को आज हार्ट अटैक आया है. जिसके बाद BCCI के अध्यक्ष को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

2:01 PM. 2 Jan 21 2:01 PM. 2 Jan

आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से किया हमला

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि शनिवार को आतंकवादियों ने पुलवामा ज़िले के त्राल बस स्टैंड पर सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका. इस हमले में दो नागरिक घायल हो गए.

2:01 PM. 2 Jan 21 2:01 PM. 2 Jan

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता बूटा सिंह का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के पूर्व सांसद, कांग्रेस नेता बूटा सिंह का निधन हुआ. प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बूटा सिंह के निधन पर जतायी संवेदना.

2:01 PM. 2 Jan 21 2:01 PM. 2 Jan

गाजीपुर बॉर्डर पर किसान ने की आत्महत्या 

गाजीपुर बॉर्डर से बड़ी खबर आ रही है. गाजीपुर बॉर्डर पर एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी के मुताबिक किसान ने बॉर्डर पर बने शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

2:01 PM. 2 Jan 21 2:01 PM. 2 Jan

भारत में मिले कोरोना के 19 हजार नये मामले 

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 19,078 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,03,05,788 हुई. 224 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,49,218 हुई.

2:01 PM. 2 Jan 21 2:01 PM. 2 Jan

दिल्ली में हार्ले डेविडसन शोरूम में लगी आग 

आज रात के 1:38 बजे दिल्ली के मोती नगर में स्थित हार्ले डेविडसन शोरूम में आग लग गई. इमारत की तीसरी मंजिल पर नाइट क्लब से 4 लोगों को बचाया गया था. दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि 25 दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया और सुबह 5:50 बजे आग पर काबू पाया गया.

2:01 PM. 2 Jan 21 2:01 PM. 2 Jan

पीएम मोदी IIM की रखेंगे आधारशिला 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा के संबलपुर में भारतीय प्रबंधन संस्थान(IIM) के स्थायी परिसर की आधारशिला रखेंगे.

7:15 AM. 2 Jan 21 7:15 AM. 2 Jan

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए आज होगा ड्राई रन

कोरोना महामारी के बीच कोरोना की वैक्सीन को लेकर देश में तैयारियां जोरो पर है. वैक्सीनेशन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, वहीं पूरे देश में कोविड वैक्सीन का ड्राई रन आज होगा. स्वास्थ्यमंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कल कहा था कि सभी राज्यों में कल से वैक्सीन का ड्राई रन होगा.

7:15 AM. 2 Jan 21 7:15 AM. 2 Jan

आज देश के कई राज्यों में होगी बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के झज्जर, रोहतक, जींद, पानीपत, करनाल, कैथल और उत्तर प्रदेश के शामली, देवबंद और सहारनपुर के कुछ हिस्सों में और आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता की बारिश होने की संभावना है. अगले 2 से 3 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम और पश्चिमी दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर बारिश भी हो सकती है.

मुख्य बातें

Breaking News Live update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर (Cold Wave in Delhi) का प्रकोप जारी है. वही मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर बारिश भी होने की संभावना है. वहीं किसान आंदलोन का आज 37वें दिन में प्रवेश कर गया है. किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. वहीं संयुक्त किसान मोर्चा आज दोपहर 12.30 बजे दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. कोविड महामारी के बीच कोरोना की वैक्सीन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इसी कड़ी में देश के सभी राज्यों में कोविड वैक्सीन का ड्राई रन होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज IIM संबलपुर की आधारशिला रखेंगे. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >