Breaking News: वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि बने भारत के नए अटॉर्नी जनरल

Breaking News : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली में आबकारी नीति के कथित घोटाला मामले में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और कारोबारी विजय नायर को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Live Updates
3:25 AM. 29 Sept 22 9:55 PM. 28 Sept

वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि बने भारत के नए अटॉर्नी जनरल

वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि को तीन साल की अवधि के लिए भारत के नए अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया.

3:25 AM. 29 Sept 22 9:55 PM. 28 Sept

तमिलनाडु के कोयंबटूर में बस-वैन की टक्कर में दो लोगों की मौत, 30 घायल

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के पोलाची के पास बुधवार सुबह एक बस और पिकअप वैन की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 30 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान किट्टूसामी और नटराज के रूप में हुई है. दोनों वैन में सवार थे. बस में सवार ज्यादातर लोग घायल हुए हैं. इनमें से छह लोगों को यहां के सरकारी अस्पताल में जबकि चार को पोलाची के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल हुए अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. पुलिस ने कहा कि बस गोपालपुरम से पोलाची की ओर जा रही थी. यह हादसा उस समय हुआ, जब पोलाची-पलक्कड प्रमुख सड़क पर बस चालक ने वैन को ओवरटेक करने का प्रयास किया.

3:25 AM. 29 Sept 22 9:55 PM. 28 Sept

अनिल चौहान देश के नए सीडीएस किए गए नियुक्त, बिपिन रावत की लेंगे जगह

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए गए हैं. अनिल चौहान जनरल बिपिन रावत की जगह लेंगे.

3:25 AM. 29 Sept 22 9:55 PM. 28 Sept

हरियाणा की रेवाड़ी में बस-कार की टक्कर में पांच की मौत

रेवाड़ी जिले के दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर बुधवार को कार और बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि यहां सलावास मोड़ के निकट हुई दुर्घटना में 11 अन्य लोग भी घायल हो गए. उन्होंने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बस के घायल यात्रियों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि दिल्ली से जयपुर की तरफ जाते समय कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया. डिवाइडर से टकराने के बाद कार उछलकर दूसरी सड़क पर पहुंच गई, जहां उसकी बस से भिड़ंत हुई. दुर्घटना के कारण जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर 40 मिनट तक यातायात जाम हो गया.

3:25 AM. 29 Sept 22 9:55 PM. 28 Sept

सरकार के प्रतिबंध के बाद पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया किया गया भंग

सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को भंग कर दिया गया है. संगठन के महासचिव अब्दुल सत्तारी ने कहा कि सभी पीएफआई सदस्यों और जनता को सूचित किया जाता है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को भंग कर दिया गया है. गृह मंत्रालय ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है. उन्होंने कहा कि हमारे महान देश के कानून का पालन करने वाले नागरिकों के रूप में संगठन फैसले को स्वीकार करता है.

10:50 PM. 28 Sept 22 5:20 PM. 28 Sept

त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देव और भाजपा नेता गुलाम अली ने राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली

दिल्ली : त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब और भाजपा के नेता गुलाम अली ने बुधवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण की. इन दोनों को उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

मुख्य बातें

Breaking News : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली में आबकारी नीति के कथित घोटाला मामले में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और कारोबारी विजय नायर को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >