Breaking News: त्योहारी सीजन में रेलवे ने 2,614 अतिरिक्त ट्रेनें चलाईं

Breaking News Live Updates: मुंबई के गिरगांव के एक गोदाम में कल रात आग लग गयी. दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना बीते बुधवार देर रात को हुई. ऐसी ही घटना राजस्थान के जोधपुर में भी हुई है.

5:34 AM. 28 Oct 22 5:34 AM. 28 Oct

त्योहारी सीजन में रेलवे ने 2,614 अतिरिक्त ट्रेनें चलाईं

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (आई एंड पी) अमिताभ शर्मा ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए अक्टूबर महीने में अब तक कुल 2,614 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई गई हैं. यात्रियों के लिए 36.5-37 लाख अतिरिक्त बर्थ और कंट्रोल रूम में स्पेशल ड्यूटी पर अधिकारी तैनात किए गए.

5:34 AM. 28 Oct 22 5:34 AM. 28 Oct

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम जिले के कौसरनाग के सामान्य इलाके में अस्थान मार्ग पर एक मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि तलाश अभी जारी है.

5:34 AM. 28 Oct 22 5:34 AM. 28 Oct

 चंडीगढ़ स्थित शराब फैक्ट्री में लगी आग

चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित शराब फैक्ट्री में आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

7:44 PM. 27 Oct 22 7:44 PM. 27 Oct

रामपुर कोर्ट में आजम खान दोषी करार, 3 बजे कोर्ट सुनाएगी सजा

हेट स्पीच केस में आजम खान को कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है. रामपुर कोर्ट में आजम खान को दोषी करार दिया गया है. जानकारी हो कि आजम खान को दोपहर तीन बजे कोर्ट सजा सुनाएगी.

7:44 PM. 27 Oct 22 7:44 PM. 27 Oct

बीसीसीआई का बड़ा फैसला, महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को मिलेगी समान मैच फीस

बीसीसीआई सचिव जय शाह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को अब समान फीस मिलेगी. साथ ही उन्होंने कहा है कि समानता के नए युग की शुरुआत होगी. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

4:52 PM. 27 Oct 22 4:52 PM. 27 Oct

3 दिन के ब्रेक के बाद फिर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

दिवाली के त्योहार और मल्लिकार्जुन खड़गे के पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के लिए 3 दिन के ब्रेक के बाद, तेलंगाना के नारायणपेट जिले के मख्तल से कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज फिर से शुरू हो गई। जानकारी हो कि, यह यात्रा का 50वां दिन है.

4:52 PM. 27 Oct 22 4:52 PM. 27 Oct

सर्दी के मौसम के लिए बंद कर दिए गए केदारनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के कपाट सर्दी के मौसम के लिए आज यानि गुरुवार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर बंद कर दिए गए.

4:52 PM. 27 Oct 22 4:52 PM. 27 Oct

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,112 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,112 नए मामले सामने आए है और 1,892 लोग ठीक हुए है. अब भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 20, 821 हो गयी है जबकि दैनिक सकारात्मकता दर (0.77%) है.

4:52 PM. 27 Oct 22 4:52 PM. 27 Oct

सेना के जवानों के साथ पुंछ में महिलाओं और लड़कियों ने मनाया भाईदूज

भारतीय सेना की दुर्गा बटालियन के जवानों ने पुंछ के गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर महिलाओं और लड़कियों के साथ भाईदूज का त्योहार मनाया.

4:52 PM. 27 Oct 22 4:52 PM. 27 Oct

भोपाल में क्लोरीन टैंक से गैस रिसाव, कई लोग अस्पताल में किए गए भर्ती

बुधवार रात भोपाल के ईदगाह हिल्स में पानी की सफाई के लिए लगे क्लोरीन टैंक से गैस रिसाव की सूचना के बाद सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद तीन लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा. कई अन्य बीमार हो गए थे और उनकी आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई की शिकायत की थी.

4:52 PM. 27 Oct 22 4:52 PM. 27 Oct

CDS जनरल अनिल चौहान ने Infantry Day पर पुष्पांजलि अर्पित की

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने पैदल सेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.

1:04 PM. 27 Oct 22 1:04 PM. 27 Oct

मुंबई और जोधपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, आग पर पाया गया काबू

मुंबई के गिरगांव के एक गोदाम में कल रात आग लग गयी. दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना बीते बुधवार देर रात को हुई. ऐसी ही घटना राजस्थान के जोधपुर में भी हुई है.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: मुंबई के गिरगांव के एक गोदाम में कल रात आग लग गयी. दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना बीते बुधवार देर रात को हुई. ऐसी ही घटना राजस्थान के जोधपुर में भी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >