Breaking News Live: कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह का मंडी से चुनाव लड़ने से इनकार

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:59 PM. 27 Mar 24 4:59 PM. 27 Mar

कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह का मंडी से चुनाव लड़ने से इनकार

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछे जाने पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा, बिल्कुल नहीं. मैंने यह बात पार्टी हाईकमान को बता दी है और अब वे क्या फैसला करते हैं यह उनपर निर्भर करता है. हम कांग्रेस को जिताएंगे.

4:18 PM. 27 Mar 24 4:18 PM. 27 Mar

पंजाब में आप को झटका, सांसद सुशील कुमार रिंकू बीजेपी में शामिल

जालंधर (पंजाब) से आप सांसद सुशील कुमार रिंकू और राज्य में पार्टी विधायक शीतल अंगुराल दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए.

4:16 PM. 27 Mar 24 4:16 PM. 27 Mar

चुनाव आयोग ने कंगना के खिलाफ टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को नोटिस जारी किया

भारत चुनाव आयोग ने भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद दिलीप घोष को कारण बताओ नोटिस जारी किया.

11:36 AM. 27 Mar 24 11:36 AM. 27 Mar

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 6 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर मएं सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. खबर है कि सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में छह नक्सलियों को मार गिराया गया है.

10:17 AM. 27 Mar 24 10:17 AM. 27 Mar

दोपहर 12 बजे अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता करेंगी प्रेस कांफ्रेंस

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होने वाली है. सुबह 10.30 बजे से इस मामले की सुनवाई होनी है. इस बीच खबर निकलकर सामने आ रही है कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता अग्रवाल आज दोपहर 12 बजे प्रेस को संबोधित करेंगी. हालांकि, वह किस मामले में मीडिया से रूबरू होने वाली है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

7:36 AM. 27 Mar 24 7:36 AM. 27 Mar

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज का निधन, PM Modi ने जताया शोक

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज का 95 साल की आयु मएं निधन हो गया. बीती रात घटी इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है. उन्होंने अपने शोक संदेश में लिखा, ‘स्वामी स्मरणानंद जी महाराज ने अपना जीवन आध्यात्मिकता और सेवा के लिए समर्पित कर दिया’.

Breaking News Live: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों को सबसे पहले जानने के लिए बनें रहे प्रभात खबर डॉट कॉम के इस सेक्शन में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >