Breaking News: जयपुर में रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक, अजय माकन और खड़गे रहेंगे मौजूद

Breaking News : रोहिंग्या मुद्दे पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि रोहिंग्याओं की लंबे समय तक उपस्थिति ने अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, सुरक्षा और सामाजिक-राजनीतिक स्थिरता पर गंभीर प्रभाव डाला. प्रत्यावर्तन पर अनिश्चितता के कारण निराशा हुई.

Live Updates
4:42 AM. 25 Sept 22 11:12 PM. 24 Sept

जयपुर में रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक, अजय माकन और खड़गे रहेंगे मौजूद

कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर होगी. बैठक में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के एआईसीसी प्रभारी अजय माकन और एआईसीसी के एक वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. शनिवार को अजय माकन ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की.

4:42 AM. 25 Sept 22 11:12 PM. 24 Sept

नासा का मून मिशन एक बार फिर टला, बतायी गयी वजह

नासा ने एक बार फिर से अपने मून मिशन को रद्द कर दिया है. एएफपी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, नासा ने उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण चंद्रमा पर अपने ऐतिहासिक मानव रहित मिशन को निर्धारित लॉन्च को रद्द कर दिया. लॉन्च मंगलवार को होना था.

4:42 AM. 25 Sept 22 11:12 PM. 24 Sept

पुलवामा में आतंकियों की फायरिंग में बिहार के 2 मजदूर घायल

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया, पुलवामा के खरपोरा रत्नीपोरा में आतंकियों ने बिहार के 2 मजदूरों पर फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

4:42 AM. 25 Sept 22 11:12 PM. 24 Sept

मुंबई में 15 साल की लड़की का शव टेरेस पर लटका मिला, पुलिस कर रही जांच

मुंबई के लोअर परेल में एक इमारत की टेरेस पर 15 वर्षीय लड़की का शव लटका मिला. पुलिस ने बताया, हम मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. हम जांच कर रहे हैं कि यह आत्महत्या है या हत्या. हमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

4:42 AM. 25 Sept 22 11:12 PM. 24 Sept

एस जयशंकर बोले- 75 साल बाद भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

न्यूयार्क में आयोजित भारत @ 75 इंडिया-यूएन पार्टनरशिप इन एक्शन कार्यक्रम को संबोधित करते विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, आजादी के 75 साल बाद भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. हमारा विकास डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि कोई भी पीछे न रहे. उन्होंने आगे कहा, 18 वीं सदी में भारत विश्व की कुल अर्थव्यवस्था का लगभग एक चौथाई हिस्सा रखता था. 20 वीं सदी के मध्य तक गुलामी के चलते भारत दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक बन गए थे.

4:42 AM. 25 Sept 22 11:12 PM. 24 Sept

चंडीगढ़ एमएमएस केस में अरुणाचल प्रदेश से आरोपी सेना का जवान गिरफ्तार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस केस में अरुणाचल प्रदेश से आरोपी सेना का जवान गिरफ्तार. उसे रिमांड पर मोहाली लाया जा रहा है.

मुख्य बातें

Breaking News : रोहिंग्या मुद्दे पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि रोहिंग्याओं की लंबे समय तक उपस्थिति ने अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, सुरक्षा और सामाजिक-राजनीतिक स्थिरता पर गंभीर प्रभाव डाला. प्रत्यावर्तन पर अनिश्चितता के कारण निराशा हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >