Breaking News: चाय बागान श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 27 रुपये की वृद्धि

Breaking News : दिल्ली में घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए मांगा रिश्वत, ACB ने किया गिरफ्तार. लुधियाना में 2000 लीटर ‘एक्स्ट्रा न्यूट्रल’ शराब जब्त, दो गिरफ्तार. बंगाल भाजपा का सचिवालय मार्च स्थगित. ताजा खबर पढ़ने के लिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog क्लिक कीजिए.

Live Updates
4:39 AM. 24 Aug 22 11:09 PM. 23 Aug

चाय बागान श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 27 रुपये की वृद्धि

असम सरकार ने राज्य में चाय बागान श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 27 रुपये प्रति दिन के अंतरिम वेतन की वृद्धि की. बढ़ा हुआ वेतन 1 अगस्त से लागू होगा. ब्रह्मपुत्र घाटी में चाय बागान श्रमिकों को प्रति दिन 232 रुपये का अंतरिम न्यूनतम वेतन मिलेगा और बराक घाटी में उन्हें 210 रुपये प्रति दिन मिलेगा.

4:39 AM. 24 Aug 22 11:09 PM. 23 Aug

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोन के 959 नये मामले, 9 की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 959 नये मामले सामने आये. जबकि कोरोना से 939 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मृत्यु हुई है.

4:39 AM. 24 Aug 22 11:09 PM. 23 Aug

बीजेपी के निलंबित विधायक राजा सिंह को मिली जमानत

विवादित बयान के बाद भाजपा से निलंबित विधायक राजा सिंह को जमानत मिल गयी है. कोर्ट ने उनके रिमांड की अर्जी को वापस कर दिया और आदेश दिया कि उन्हें तत्काल रिका किया जाए.

4:39 AM. 24 Aug 22 11:09 PM. 23 Aug

ईडी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ आबकारी नीति विवाद में मामला दर्ज नहीं किया

ईडी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ आबकारी नीति विवाद में मामला दर्ज नहीं किया, एजेंसी के शीर्ष अधिकारी ने स्पष्ट किया. इससे पहले खबर आयी थी कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है.

4:39 AM. 24 Aug 22 11:09 PM. 23 Aug

ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारियों को किया बर्खास्त

9 मार्च 2022 को ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना के लिए मुख्य रूप से तीन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है. केंद्र सरकार द्वारा उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है. अधिकारियों को आज 23 अगस्त को बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं. भारतीय वायु सेना (IAF) के अधिकारी ने बताया कि जिन अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है उनमें एक ग्रुप कैप्टन, एक विंग कमांडर और एक स्क्वाड्रन लीडर शामिल हैं.

4:39 AM. 24 Aug 22 11:09 PM. 23 Aug

कांग्रेस ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन

कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तत्काल प्रभाव से स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है.

मुख्य बातें

Breaking News : दिल्ली में घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए मांगा रिश्वत, ACB ने किया गिरफ्तार. लुधियाना में 2000 लीटर ‘एक्स्ट्रा न्यूट्रल’ शराब जब्त, दो गिरफ्तार. बंगाल भाजपा का सचिवालय मार्च स्थगित. ताजा खबर पढ़ने के लिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog क्लिक कीजिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >