Breaking News: रक्षा मंत्रालय ने ब्रह्मोस मिसाइलों के लिए बीएपीएल के सौदे पर किए हस्ताक्षर

Breaking News : दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान के करीबी हामिद अली खान को जमानत दे दी, जिन्हें पिछले हफ्ते भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था.

Live Updates
4:45 AM. 23 Sept 22 11:15 PM. 22 Sept

रक्षा मंत्रालय ने ब्रह्मोस मिसाइलों के लिए बीएपीएल के सौदे पर किए हस्ताक्षर

रक्षा मंत्रालय ने बीएपीएल के साथ सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद के लिए 1,700 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए.

4:45 AM. 23 Sept 22 11:15 PM. 22 Sept

भारत ने UNSC में चीन पर कटाक्ष किया, कहा-आतंकियों पर बैन लगाने में दखल न दे राजनीति

भारत ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने के मामले में राजनीति को दखल नहीं देना चाहिए.

4:45 AM. 23 Sept 22 11:15 PM. 22 Sept

रुपये में गिरावट पर कांग्रेस का आरोप, आग में घी डाल रही है मोदी सरकार

कांग्रेस ने डॉलर के मुकाबले रुपये के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचने के बाद गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और भारतीय रिजर्व बैंक के एक कथित परिपत्र (सर्कुलर) का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार अपने कदमों से स्थिति सुधारने की बजाय, आग में घी डाल रही है. पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दावा किया कि मोदी सरकार के उस फैसले से रुपया लगातार नीचे की ओर जा रहा है, जिसमें मुनाफा कमाने वाली कंपनियों को एक अरब डॉलर के मूल्य तक की भारतीय मुद्रा को अमेरिकी मुद्रा में तब्दील करवाने की अनुमति दी गई है.

4:45 AM. 23 Sept 22 11:15 PM. 22 Sept

आरबीआई ने महाराष्ट्र के लक्ष्मी को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस किया रद्द

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित द लक्ष्मी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है. आरबीआई का कहना है कि जमाकर्ता 5 लाख रुपये तक का दावा कर सकते हैं.

4:45 AM. 23 Sept 22 11:15 PM. 22 Sept

राज्यसभा के उपचुनाव में 43 वोटों से निर्वाचित किए गए त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब

त्रिपुरा के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता बिप्लब कुमार देब 58 में से 43 वोटों के साथ राज्यसभा के लिए चुने गए. उपचुनाव के लिए आज मतदान हुआ. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुझे राज्यसभा सांसद के रूप में चुनने के लिए त्रिपुरा के भाजपा और आईपीएफटी विधायकों का आभार.

4:45 AM. 23 Sept 22 11:15 PM. 22 Sept

27 सितंबर को शिंजो आबे का होगा अंतिम संस्कार, जापान जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जापान जाएंगे. यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी अलग से मुलाकात करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News : दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान के करीबी हामिद अली खान को जमानत दे दी, जिन्हें पिछले हफ्ते भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >