मुख्य बातें
Breaking News LIVE : ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरों को लेकर आज पीएम मोदी करेंगे समीक्षा बैठक, अलीगढ़ में आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में गोलीबारी, तमिलनाडु में भूख हड़ताल पर मछुआरे और देश-विदेश की अपडेट खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.

Breaking News LIVE : CJI एनवी रमण ने लुधियाना जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट पर दुख जताया
CJI एनवी रमण ने लुधियाना जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट पर दुख जताया है. इस विस्फोट में दो लोगों की मौत हुई है.
कर्नाटक विधानसभा ने आज धर्म की स्वतंत्रता के संरक्षण के अधिकार का विधेयक 2021 पारित किया.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज समीक्षा बैठक के बाद कहा कि दिल्ली में कोविड मरीजों के घर तक पहुंचायी जायेगी दवा.
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले के मद्देनजर डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि हमें चीजों को गंभीरता से लेने की जरूरत है. हम दोबारा लॉकडाउन नहीं चाहते. हम सदन में भी सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया मास्क पहनें. मैं विपक्षी नेताओं से इस मुद्दे पर जिम्मेदारी से बोलने का अनुरोध करता हूं.
लुधियाना कोर्ट परिसर में विस्फोट की खबर है. वकीलों की हड़ताल के चलते ज्यादा भीड़ नहीं थी. धमाके में एक की मौत की खबर है.
जम्मू-कश्मीर के वानपोरा में पुलवामा पुलिस और सीआरपीएफ ने नेवा-श्रीनगर रोड के किनारे से विस्फोटक बरामद किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब पांच किलो विस्फोटक एक कंटेनर में रखा हुआ था. सेना और स्थानीय पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया है. इसके साथ ही, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.