Breaking News Live Update: नौसेना की चेतावनी फायरिंग में मछुआरा घायल, स्टालिन ने PM Modi से की शिकायत

Breaking News Live Update: पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ जाएंगे. वह गौरीकुंड से केदारनाथ और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाली दो नयी रोपवे परियोजनाओं सहित 3400 करोड़ रुपये से अधिक की कनेक्टिविटी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

Live Updates
1:30 AM. 22 Oct 22 8:00 PM. 21 Oct

नौसेना की चेतावनी फायरिंग में मछुआरा घायल, स्टालिन ने PM Modi से की शिकायत

भारतीय नौसेना द्वारा शुक्रवार को समुद्र के बीच में चेतावनी फायरिंग किए जाने के दौरान तमिलनाडु का एक मछुआरा घायल हो गया, जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया. रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के एक ट्वीट के अनुसार, नौसेना ने कहा है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद एक संदिग्ध नौका के नहीं रुकने पर उसके पोत ने उक्त नौका का पीछा किया और उसे रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार चेतावनी फायरिंग की. पीआरओ के अनुसार, गोलीबारी में नौका पर मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

11:50 PM. 21 Oct 22 6:20 PM. 21 Oct

विशाखापत्तनम में महिला क्रिकेट टीम की बस ट्रक से टकराई, 4 खिलाड़ी व कोच घायल

आंध्र प्रदेश : विशाखापत्तनम के ज्ञानपुरम में आज सुबह महिला क्रिकेट टीम की एक बस ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. विशाखापत्तनम पुलिस ने बताया कि इस घटना में चार खिलाड़ी और कोच घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद वे सभी शक्रवार शाम को कोच समेत सभी खिलाड़ी वडोदरा के लिए रवाना हो गए.

11:50 PM. 21 Oct 22 6:20 PM. 21 Oct

मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में बम की धमकी देने वाला गिरफ्तार

महाराष्ट्र : गुरुवार की रात सांताक्रूज के ग्रैंड हयात होटल में बम की धमकी देने के आरोप में वकोला थाना पुलिस ने सूरज जाधव नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के वक्त वह नशे की हालत में था. पुलिस को फिलहाल उसके पास से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है. मुंबई पुलिस ने बताया कि सूरज जाधव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505(2) और 505(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच जारी है.

11:50 PM. 21 Oct 22 6:20 PM. 21 Oct

नफरती भाषणों पर SC ने की तल्ख टिप्पणी, कहा – धर्म के नाम पर हम कहां पहुंच गए

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को देश में नफरत भरे भाषणों की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए तल्ख टिप्पणी की है. सर्वोच्च अदालत ने कहा कि हम धर्म के नाम पर कहां पहुंच गए हैं. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इस तरह के बयान (अभद्र भाषा) परेशान करने वाले हैं, खासकर ऐसे देश के लिए जो लोकतांत्रिक और धर्म-तटस्थ है. सुप्रीम कोर्ट भारत में मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने और आतंकित करने के कथित बढ़ते खतरे को रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग करने वाली एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था.

11:50 PM. 21 Oct 22 6:20 PM. 21 Oct

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को चुनाव आयोग ने अयोग्य घोषित किया

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को चुनाव आयोग ने अयोग्य घोषित किया है. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

8:14 PM. 21 Oct 22 2:44 PM. 21 Oct

अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

रक्षा अधिकारी ने बताया कि अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का आज भारत द्वारा ओडिशा के तट से सुबह लगभग 09:45 बजे सफल परीक्षण किया गया.

मुख्य बातें

Breaking News Live Update: पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ जाएंगे. वह गौरीकुंड से केदारनाथ और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाली दो नयी रोपवे परियोजनाओं सहित 3400 करोड़ रुपये से अधिक की कनेक्टिविटी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >