Breaking News LIVE: हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे दो लोगों के शव उनके परिवारों को सौंपे जायेंगे

Breaking News LIVE: जम्‍मू पुलिस ने सिधरा ब्रिज इलाके से आतंकियों के तीन मददगारों को 43 लाख रुपए के साथ दबोचा. प्रदूषण के कारण दिल्‍ली में ट्रकों की एंट्री पर लगा बैन.देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

3:31 AM. 19 Nov 21 3:31 AM. 19 Nov

हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे दो लोगों के शव उनके परिवारों को सौंपे जायेंगे

हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे मोहम्मद अल्ताफ भट और मुदासिर गुल के शव उनके परिवारों को सौंपे जायेंगे. जम्मू-कश्मीर सरकार ने इस मुठभेड़ की जांच के आदेश दे दिये हैं.

12:25 AM. 19 Nov 21 12:25 AM. 19 Nov

पाकिस्तान ने तहरीक-ए-लब्बाइक चीफ को जेल से रिहा किया

पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-लब्बाइक के चीफ साद रिजवी को जेल से रिहा कर दिया है. इससे पहले पाकिस्तान की सरकार ने नये आतंकवाद कानून के तहत साद रिजवी को आतंकवादियों की सूची से बाहर कर दिया.

10:13 PM. 18 Nov 21 10:13 PM. 18 Nov

न्यूजीलैंड और भारत की क्रिकेट टीम रांची पहुंची

न्यूजीलैंड और भारत की क्रिकेट टीम टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेलने के लिए रांची पहुंच गयी है. 19 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में मैच खेला जाना है.

10:13 PM. 18 Nov 21 10:13 PM. 18 Nov

देश में कोविड 19 का वैक्सीनेशन कवरेज 115 करोड़ के पार

देश में कोविड 19 का वैक्सीनेशन 115 करोड़ के पार पहुंचा. दिसंबर तक सभी वयस्कों को वैक्सीन का एक डोज देने का लक्ष्य.

10:13 PM. 18 Nov 21 10:13 PM. 18 Nov

अरुणाचल प्रदेश में वायुसेना का एमआई 17 हेलिकॉप्टर क्रैश

अरुणाचल प्रदेश में वायुसेना का एमआई 17 हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित. जब यह घटना हुई तब हेलीकॉप्टर हवाई रखरखाव के लिए उड़ान भर रहा था. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए जाएंगे.

8:00 PM. 18 Nov 21 8:00 PM. 18 Nov

पराली ने बढ़ाया प्रदूषण 

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि राजधानी में प्रदूषण बढ़ाने में पराली की हिस्सेदारी 35 से 40 फीसदी है.

8:00 PM. 18 Nov 21 8:00 PM. 18 Nov

यमुना की युद्धस्तर पर होगी सफाई

यमुना की युद्धस्तर पर होगी सफाई. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली के गंदे नालों की भी होगी सफाई.

8:00 PM. 18 Nov 21 8:00 PM. 18 Nov

भारत और चीन के बीच वर्चुअल मीटिंग

सीमा विवाद को लेकर आज भारत और चीन के बीच वर्चुअल मीटिंग होगी.

4:16 PM. 18 Nov 21 4:16 PM. 18 Nov

पेटीएम के IPO की स्टॉक मार्केट में कमजोर एंट्री

पेटीएम के IPO में निवेशकों को झटका लगने की खबर है. लिस्टिंग वाले दिन मुनाफा कमाने की आस लगाए बैठे इनवेस्टर्स निराश हुए हैं. पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 कम्युनिकेशंस के शेयर गुरुवार को डिस्काउंट के साथ स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए हैं.

4:07 PM. 18 Nov 21 4:07 PM. 18 Nov

19 नवंबर को लखनऊ दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

19 नवंबर को लखनऊ दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी. डीजीपी कॉन्फ्रेंस में लेंगे हिस्सा.

4:07 PM. 18 Nov 21 4:07 PM. 18 Nov

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 11,919 नए मामले

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 11,919 नए मामले सामने आए, 470 मरीजों की हुई मौत.

4:07 PM. 18 Nov 21 4:07 PM. 18 Nov

चुनौती को अवसर के रूप में लेकर बढ़ना होगा- पीएम मोदी

सिडनी डायलॉग में बोले पीएम मोदी, कहा- चुनौती को अवसर के रूप में लेकर बढ़ना होगा. पीएम मोदी ने कहा, डिजिटल युग हमारे चारों ओर सब कुछ बदल रहा है. इसने राजनीति, अर्थव्यवस्था और समाज को फिर से परिभाषित किया है. यह संप्रभुता, शासन, नैतिकता, क़ानून, अधिकारों और सुरक्षा पर नए सवाल उठा रहा है.

4:07 PM. 18 Nov 21 4:07 PM. 18 Nov

नवजोत सिंह सिद्धू को नहीं मिली आज करतारपुर साहिब जाने की इजाजत

नवजोत सिंह सिद्धू को नहीं मिली आज करतारपुर साहिब जाने की इजाजत नहीं मिली, अब 20 को जाएंगे.

4:07 PM. 18 Nov 21 4:07 PM. 18 Nov

कांग्रेस को झटका

जम्मू-कश्मीर से गुलाम नबी आजाद समर्थक 20 नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस.

12:41 PM. 18 Nov 21 12:41 PM. 18 Nov

राजनाथ सिंह आज करेंगे वॉर मेमोरियल का उद्घघाटन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे लद्दाख के रेजांग लाल में वॉर मेमोरियल का उद्घघाटन

12:41 PM. 18 Nov 21 12:41 PM. 18 Nov

पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती हाउस अरेस्ट

पीडीपी की नेता और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है. उन्होंने आज सुरक्षा बलों पर नागरिकों की हत्या का आरोप लगाते हुए जम्मू में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था. इंडिया टुडे की खबर के अनुसार महबूबा मुफ्ती को अगले आदेश तक नजरबंद किया गया है. वे श्रीनगर के प्रेस काॅलोनी में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थी, लेकिन उन्हें रोक दिया गया.

12:41 PM. 18 Nov 21 12:41 PM. 18 Nov

प्रियंका गांधी ने साधा यूपी सरकार पर निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को चित्रकूट पहुंची. यहां उन्होंने कामदगिरी मंदिर की परिक्रमा की और चित्रकूट में पूजा-अर्चना की. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को चित्रकूट में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. खास बात यह थी कि प्रियंका गांधी ने नाव पर ‘मैं एक लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ डायलॉग का आयोजन किया.

12:41 PM. 18 Nov 21 12:41 PM. 18 Nov

झारखंड के 57.6 फीसदी बच्चे पढ़ते हैं ट्यूशन

देशभर में ट्यूशन पढ़नेवाले बच्चों की संख्या बढ़ी है. वर्ष 2018 से 2021 के बीच ट्यूशन पढ़नेवाले बच्चे 28.6 फीसदी से बढ़कर 39.2 फीसदी हो गये. राष्ट्रीय स्तर पर इस दौरान ट्यूशन पढ़नेवाले बच्चों की संख्या में 10.5% की वृद्धि हुई. झारखंड में ट्यूशन पढ़नेवाले राष्ट्रीय औसत से अधिक तेजी से बढ़े हैं. इस दौरान झारखंड में ट्यूशन पढ़नेवाले बच्चों की संख्या में 13.5% की वृद्धि हुई है. इसका खुलासा ऐनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट असर 2021 में हुआ है.

12:41 PM. 18 Nov 21 12:41 PM. 18 Nov

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: जम्‍मू पुलिस ने सिधरा ब्रिज इलाके से आतंकियों के तीन मददगारों को 43 लाख रुपए के साथ दबोचा. प्रदूषण के कारण दिल्‍ली में ट्रकों की एंट्री पर लगा बैन.देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >