Breaking News: आईएएस राजेश वर्मा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव नियुक्त

Breaking News : राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में हरिद्वार में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. काबुल की मस्जिद में बम धमाके में 37 लोगों की मौत, 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. देश-दुनिया की ताजा खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog.

Live Updates
4:33 AM. 19 Aug 22 11:03 PM. 18 Aug

आईएएस राजेश वर्मा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव नियुक्त

आईएएस राजेश वर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सचिव नियुक्त किया गया है. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

4:33 AM. 19 Aug 22 11:03 PM. 18 Aug

अमिताभ बच्चन से मिले नितिन गडकरी, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मिशन के लिए मांगा समर्थन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज मुंबई में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन से मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने भारत में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मिशन का समर्थन करने के लिए अमिताभ बच्चन का समर्थन मांगा. इस दौरान अमिताभ बच्चन के साथ उनके पुत्र और बॉलीवुड कलाकार अभिषेक बच्चन भी शामिल थे.

4:33 AM. 19 Aug 22 11:03 PM. 18 Aug

संदिग्ध आतंकी फाइनेंसिंग के सिलसिले में जम्मू बस स्टैंड से एक व्यक्ति गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि संदिग्ध आतंकी फाइनेंसिंग के सिलसिले में आज जम्मू बस स्टैंड क्षेत्र से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. जांच की जा रही है.

4:33 AM. 19 Aug 22 11:03 PM. 18 Aug

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख के साथ पहुंचे इंफाल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ इंफाल पहुंचे, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने उनका स्वागत किया. रक्षा मंत्री इंफाल में डूरंड कप-2022 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.

4:33 AM. 19 Aug 22 11:03 PM. 18 Aug

अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को कोर्ट में TET प्रमाणपत्र पेश करने का आदेश

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को अदालत के समक्ष अपना TET प्रमाणपत्र पेश करने का आदेश दिया. आगे की सभी सुनवाई के लिए इस संबंध में उसकी मार्कशीट भी मांगी है. सुनवाई की अगली तारीख एक सितंबर तय की गई है.

4:33 AM. 19 Aug 22 11:03 PM. 18 Aug

पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी 31 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को SSC घोटाला मामले में 31 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

मुख्य बातें

Breaking News : राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में हरिद्वार में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. काबुल की मस्जिद में बम धमाके में 37 लोगों की मौत, 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. देश-दुनिया की ताजा खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >