Breaking News: ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल बढ़ा, सरकार ने एक साल का दिया एक्सटेंशन
Copied link
Breaking News LIVE Today: श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब को साकेत कोर्ट ने 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. दिल्ली में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी, जिसके शुक्रवार तक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में जाने की आशंका है. यहां पढ़ें देश और विदेश की हर बड़ी खबर…
3:51 AM. 18 Nov 223:51 AM. 18 Nov
ईडी निदेशक का कार्यकाल बढ़ा
सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक साल बढ़ाया.
3:51 AM. 18 Nov 223:51 AM. 18 Nov
डॉ सीवी आनंद बोस वेस्ट बंगाल के राज्यपाल बने
डॉ सीवी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन जुलाई से पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं. बता दें, वर्तमान में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे. उनके उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह पद खाली हो गया था.
3:51 AM. 18 Nov 223:51 AM. 18 Nov
नॉर्थ ईस्ट को मिली स्थिर सरकार
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने मिजोरम के आइजोल में कहा कि, पहले नॉर्थ ईस्ट में हर 3 महीने में सरकार बदलती थी, अब नॉर्थ ईस्ट को एक स्थिर सरकार मिली है. हम एकाग्रता के साथ नॉर्थ ईस्ट के विकास में लगे हैं. भारत सरकार विकास की दिशा में हज़ारों करोड़ रुपए खर्च कर कई गितिविधियां कर रही है.
3:51 AM. 18 Nov 223:51 AM. 18 Nov
बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. एमसीडी चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत 20 प्रचारकों की लिस्ट बीजेपी ने जारी की है.
3:51 AM. 18 Nov 223:51 AM. 18 Nov
ब्रिज निर्माण को मंजूरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 1,800 करोड़ रुपए की लागत से 14 किलोमीटर की 4 लेन का कोरोनेशन ब्रिज बनाने को मंज़ूरी दी गई है. दूसरा तीस्ता नदी से 1,100 करोड़ रुपए की लागत से 6.4 किलोमीटर की 4 लेन ब्रिज के निर्माण को भी मंज़ूरी दी गई है.
3:51 AM. 18 Nov 223:51 AM. 18 Nov
महिला के साथ दुष्कर्म
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पुलिस ने कहा है कि, एक महिला को मोती से ललितपुर जाना था. लेकिन चंदेरी में राजहंस बस के कंडक्टर ने महिला को गलत जानकारी दी, और अपने साथ शिवपुरी ले गया. कंडक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. वहीं मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस न आरोपी को कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
3:51 AM. 18 Nov 223:51 AM. 18 Nov
नवी मुंबई के वाशी एपीएमसी फल बाजार में आग
नवी मुंबई के वाशी एपीएमसी फल बाजार में आग लग गई है. आग लगने की घटना के बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गई है. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.
3:51 AM. 18 Nov 223:51 AM. 18 Nov
यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
केरल के तिरुवनंतपुरम में मेयर आर्य राजेंद्रम के खिलाफ यूथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है. वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने उनपर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है.
3:51 AM. 18 Nov 223:51 AM. 18 Nov
आफताब को5 दिन की पुलिस कस्टडी
श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट में आरोपी आफताब पूनावाला पर सुनाई सुनवाई. कोर्ट ने आफताब को 5 दिन की पुलिस कस्टडी दिया है.
3:51 AM. 18 Nov 223:51 AM. 18 Nov
शाम 4 बजे आफतब की कोर्ट में पेशी
श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली के कोर्ट में आफताब की पेशी हो रही है. मामले में सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपी आफताब पूनावाला की पेशी की अर्जी मंजूर की गई.
7:46 PM. 17 Nov 227:46 PM. 17 Nov
मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन की जमानत नामंजूर
मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन की जमानत नामंजूर कर दी गयी है. कोर्ट ने सभी आवेदन खारिज कर दिया है.
7:46 PM. 17 Nov 227:46 PM. 17 Nov
रूस ने यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र में मिसाइल हमला किया
यूक्रेन में रूसी मिसाइलों ने पिछले कई हफ्तों में बृहस्पतिवार को पहली बार देश के दक्षिण ओडेसा क्षेत्र को निशाना बनाया. ओडेसा के गवर्नर मैक्सिम मार्शेन्को ने यह जानकारी दी. उन्होंने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर बताया कि रूस ने एक बुनियादी ढांचे पर मिसाइल हमला किया.
7:46 PM. 17 Nov 227:46 PM. 17 Nov
पत्नी की हत्या के दोषी स्वयंभू बाबा ने राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की तरह रिहाई की गुहार लगाई
अपनी पत्नी शकीरे नमाजी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वयंभू स्वामी श्रद्धानंद ने उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाई है कि उसे राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की तरह जेल से रिहा किया जाए. श्रद्धानंद ने कहा कि उसका मामला समानता के अधिकार के उल्लंघन का सटीक उदाहरण है.
7:46 PM. 17 Nov 227:46 PM. 17 Nov
भारत सरकार ने Covaxin को लेकर क्या कहा
भारत सरकार की ओर से कहा कि राजनीतिक दबाव के कारण Covaxin के लिए विनियामक अनुमोदन का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्टें गलत है. आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के लिए कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी देने में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और निर्धारित मानदंडों का पालन किया गया.
7:46 PM. 17 Nov 227:46 PM. 17 Nov
अल्पेश ठाकोर ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया
भाजपा नेता अल्पेश ठाकोर ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद रहे.
7:46 PM. 17 Nov 227:46 PM. 17 Nov
गांधी, नेहरू और पटेल ने कभी माफी नहीं मांगी, बोले राहुल गांधी
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीर सावरकर कर चिट्ठी पढ़कर सुनाई. गांधी, नेहरू और पटेल ने कभी माफी नहीं मांगी. उन्होंने कहा कि नफरत और डर के खिलाफ ये यात्रा है. किसानों की बात सुनने की जरूरत है.
7:46 PM. 17 Nov 227:46 PM. 17 Nov
रेलवे ने 80,000 सुपरवाइजरों को प्रमोट किया
रेलवे की ओर से आज बड़ा फैसला किया गया है. रेल मंत्री अष्विनी वैष्णव ने बताया है कि अस्सी हजार सुपरवाइजरों को प्रमोट किया गया है.
7:46 PM. 17 Nov 227:46 PM. 17 Nov
श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद उसका चेहरा जला दिया आफताब ने
दिल्ली पुलिस सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि आरोपी आफताब ने पुलिस के सामने कबूल किया कि पहचान छिपाने के लिए उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद उसका चेहरा जला दिया था. उसने यह भी कबूल किया कि उसने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के तरीकों के लिए इंटरनेट पर खोज की थी.
7:46 PM. 17 Nov 227:46 PM. 17 Nov
एल्गार परिषद मामले में उच्चतम न्यायालय गौतम नवलखा की याचिका पर सुनवाई करेगा
एल्गार परिषद मामले में उच्चतम न्यायालय गौतम नवलखा की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा, जिन्हें अदालत के आदेश के बावजूद अभी तक जेल से घर में नजरबंदी के लिए नहीं भेजा गया है. न्यायालय ने कहा कि एल्गार परिषद-माओवादी संपर्क मामले में गौतम नवलखा की अर्जी के साथ शुक्रवार को एनआईए की याचिका पर भी सुनवाई की जाएगी.
6:00 PM. 17 Nov 226:00 PM. 17 Nov
बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी
बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है.
6:00 PM. 17 Nov 226:00 PM. 17 Nov
अभिनेत्री रिया सेन कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल
अभिनेत्री रिया सेन आज कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं. पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य लोगों ने आज पातुर से यात्रा के महाराष्ट्र चरण को फिर से शुरू किया है.
6:00 PM. 17 Nov 226:00 PM. 17 Nov
रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ED के समक्ष CM हेमंत सोरेन की पेशी से पहले रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. रांची के डीसी राहुल सिन्हा ने कहा कि शहर में 1500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है. बैरिकेड्स भी यथासंभव जगहों पर लगाए हैं. एयरपोर्ट जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते भी तैयार किए हैं.
6:00 PM. 17 Nov 226:00 PM. 17 Nov
पूरे राज्य में स्टोन चिप्स से 1000 रुपये की भी आमदनी नहीं, बोले हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए मुझे ईडी ने बुलाया है. मैंने ईडी को पत्र भेजा है. 1000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. साल में पूरे राज्य में स्टोन चिप्स से 1000 रुपये की भी आमदनी नहीं होती. इसका आधार कैसे बना ये समझ से परे है. 1000 करोड़ रुपये का घोटाला करने के लिए कितने करोड़ का खनन हुआ होगा, उसका ट्रांपोर्टेशन कैसे हुआ.
6:00 PM. 17 Nov 226:00 PM. 17 Nov
श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने कहा-आफताब को मौत की सजा दी जाए
न्यूज एजेंसी ANI से श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने कहा कि दिल्ली पुलिस को आभास हो गया था कि आफताब कभी झूठ बोलता है और कभी सच कहता दिखता है, इसलिए उन्होंने नार्को टेस्ट के लिए आवेदन किया है. श्रद्धा के पिता ने आगे कहा कि मुझे लग रहा है कि मुझे न्याय मिलने वाला है. यदि उसने अपराध किया है, तो उसे फांसी दी जानी चाहिए. मैं तब तक चैन से नहीं बैठने वाला हूं जब तक आफताब को मौत की सजा नहीं दी जाती.
6:00 PM. 17 Nov 226:00 PM. 17 Nov
चुनाव प्राधिकरण लोकतंत्र को रौंदने में भागीदार हैं CM बोम्मई
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि खुलासे से पता चलता है कि कर्नाटक मुख्यमंत्री सहित सत्ता के गढ़ में बैठे लोग मतदाता डेटा की चोरी, धोखाधड़ी और प्रतिरूपण के लिए जिम्मेदार हैं. CM बोम्मई, उनके अधिकारी, सरकारी अधिकारी,BBMP के लोग और राज्य चुनाव प्राधिकरण लोकतंत्र को रौंदने में भागीदार हैं.
6:00 PM. 17 Nov 226:00 PM. 17 Nov
भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 635 नये मामले
भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 635 नये मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,67,311 पर पहुंची. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,561 से घटकर 7,175 हुई.
6:00 PM. 17 Nov 226:00 PM. 17 Nov
उत्तर कोरिया ने समुद्र की तरफ बैलिस्टिक मिसाइल दागी
उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को अपने पूर्वी समुद्री तट की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी. दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी. उसने कहा कि उत्तर कोरिया ने अमेरिका द्वारा क्षेत्र में अपने सहयोगियों-दक्षिण कोरिया और जापान की सुरक्षा को लेकर दृढ़ प्रतिबद्धता जताने के जवाब में ‘‘कड़ी” सैन्य कार्रवाई शुरू करने की धमकी देने के कुछ घंटों बाद यह कदम उठाया. दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि उन्हें उत्तर कोरिया के एक और मिसाइल का परीक्षण करने की जानकारी मिली है.
6:00 PM. 17 Nov 226:00 PM. 17 Nov
700 कैदियों को रिहा करेगा म्यांमार
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार म्यांमार 700 कैदियों को रिहा करेगा, जिनमें पूर्व ब्रिटिश राजदूत विक्की बोमन, ऑस्ट्रेलियाई अर्थशास्त्र सलाहकार सीन टर्नेल और जापानी पत्रकार टोरू कुबोता शामिल हैं.
6:00 PM. 17 Nov 226:00 PM. 17 Nov
भक्तों के लिए आज से सबरीमाला मंदिर खोल दिया गया
भक्तों के लिए आज से केरल के सबरीमाला मंदिर खोल दिया गया है जिसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे.
6:00 PM. 17 Nov 226:00 PM. 17 Nov
भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ महाराष्ट्र के पातुर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत आज की.
6:00 PM. 17 Nov 226:00 PM. 17 Nov
दिल्ली में एयर क्वालिटी खराब
दिल्ली में एयर क्वालिटी खराब होने की वजह से धुंध है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 249 (खराब) श्रेणी में है.
1:13 PM. 17 Nov 221:13 PM. 17 Nov
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज अहम दिन
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी मामले में आज फिर से सुनवाई होगी. मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रेक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडे की बेंच सुनवाई करेगी. यहां चर्चा कर दें कि इससे पहले 14 नवंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था. मामले में आज सर्वे के दौरान परिसर में मिले कथित शिवलिंग की पूजा-अर्चना की अनुमति देने और मुसलमानों के प्रवेश पर पाबंदी का आदेश देने का आग्रह करने वाली याचिका की पोषणीयता पर कोर्ट फैसला सुनाएगी.
1:13 PM. 17 Nov 221:13 PM. 17 Nov
हेमंत सोरेन की इडी के समक्ष पेशी आज
झारखंड की राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही है. आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इडी के समक्ष पेश होंगे. वह दिन के 11 से 12 बजे की बीच इडी कार्यालय पहुंचेंगे. इधर बदली हुई परिस्थिति में यूपीए रणनीति बनाने में जुटा है़. यूपीए विधायकों ने हर फैसले के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकृत किया. यूपीए विधायकों ने कहा है कि हम साथ हैं. यूपीए फिलहाल वेट एंड वाच की स्थिति में है. मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि परिस्थिति के अनुसार किसी भी फैसले के लिए तैयार रहें.
1:13 PM. 17 Nov 221:13 PM. 17 Nov
जो बाइडेन ने दी बधाई
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को प्रतिनिधि सभा में जीतने पर बधाई दी हैं.
1:13 PM. 17 Nov 221:13 PM. 17 Nov
राहुल गांधी की नेताओं से मुलाकात
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र में आज मध्य प्रदेश के नेताओं से मुलाकात करेंगे. आपको बता दें कि वे भारत जोड़ो यात्रा में इन दिनों व्यस्त हैं.
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Today: श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब को साकेत कोर्ट ने 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. दिल्ली में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी, जिसके शुक्रवार तक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में जाने की आशंका है. यहां पढ़ें देश और विदेश की हर बड़ी खबर…
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in