Breaking News: छत्तीसगढ़ में पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर घायल

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने हाल के महीनों में अपनी प्रवर्तन टीमों द्वारा जब्त की गईं 5,516 लीटर तस्करी वाली शराब की 10,000 से अधिक बोतलों को शनिवार को नष्ट कर दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

4:41 AM. 17 Oct 22 11:11 PM. 16 Oct

छत्तीसगढ़ में पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के ताररेम थाना क्षेत्र के तर्रेम-चिनागेलूर रोड पर पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर घायल हो गये. जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसकी जानकारी आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने दी.

4:41 AM. 17 Oct 22 11:11 PM. 16 Oct

महाराष्ट्र के ठाणे में एक गोदाम में भीषण आग, मौके पर 4 दमकल की गाड़ियां मौजूद

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के मुंब्रा इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 4 दमकल की गाड़ियों मौजूद हैं. मुंब्रा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है.

4:41 AM. 17 Oct 22 11:11 PM. 16 Oct

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. भारी मात्रा में पुलिस ने नक्सलियों से हथियार बरामद किया है. बालोद एसपी सदानंद कुमार ने बताया, नारायणपुर इलाके में नक्सलियों के एक समूह के बारे में सूचना मिलने के बाद हमारी डीआरजी टीम को तुरंत भेजा गया. देवगांव के पास जंगल में आधे घंटे तक डीआरजी टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली. तलाशी लेने पर घायल नक्सलियों के खून के निशान मिले और उनका पता लगाया गया. खोज और घेराबंदी से कैंपिंग सामग्री और सक्रिय क्रूड ग्रेनेड लॉन्चर की बरामदगी हुई, जिसमें एक का इस्तेमाल किया गया था. हमारी टीम के सभी सदस्य सुरक्षित हैं.

4:41 AM. 17 Oct 22 11:11 PM. 16 Oct

दिल्ली में युवक की हत्या के बाद शादीपुर इलाके में RAF के जवान तैनात

दिल्ली में 12-13 अक्टूबर की रात दो गुटों में हुई भिड़ंत के बाद युवक की हत्या कर दी गयी थी. जिसके बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. इधर शादीपुर इलाके में आरएएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है.

4:41 AM. 17 Oct 22 11:11 PM. 16 Oct

राज ठाकरे ने फडणवीस को पत्र लिखी चिट्ठी, अंधेरी पूर्व में उम्मीदवार न उतारने का किया अनुरोध

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अंधेरी पूर्व उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा लटके के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने का अनुरोध किया.

4:41 AM. 17 Oct 22 11:11 PM. 16 Oct

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह दिल्ली में करेंगे मतदान

केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण मधुसूदन मिस्त्री ने बताया, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह दिल्ली में अध्यक्ष पद के लिए मतदान करेंगे. पार्टी सांसद राहुल गांधी ‘भारत जोड़ी’ यात्रा पर हैं. वह जहां हैं वहां मतदान केंद्र स्थापित कर दिया गया है.

7:54 PM. 16 Oct 22 2:24 PM. 16 Oct

अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या

TV अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने इंदौर में आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस को वैशाली के घर से सुसाइड नोट भी मिला है. वैशाली टीवी सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है और बिग बॉग में काम कर चुकी हैं.

7:54 PM. 16 Oct 22 2:24 PM. 16 Oct

गृह मंत्री अमित शाह ने MBBS हिंदी पाठ्यक्रम पुस्तक का किया विमोचन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में एमबीबीएस हिंदी पाठ्यक्रम पुस्तक का विमोचन किया.

5:36 PM. 16 Oct 22 12:06 PM. 16 Oct

मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने भेजा नोटिस, कल होगी पूछताछ

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदियो को सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में नोटिस भेजा है. सीबीआई ने कल 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है.

5:36 PM. 16 Oct 22 12:06 PM. 16 Oct

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 4 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

कर्नाटक में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 4 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

5:36 PM. 16 Oct 22 12:06 PM. 16 Oct

देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग सेवा लॉन्च, PM मोदी ने किया उद्घाटन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को समर्पित किया.

5:36 PM. 16 Oct 22 12:06 PM. 16 Oct

AAP के नेता अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान रविवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. अभी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश महासचिव मनोज सोराठिया ने बताया कि ‘आप’ के संयोजक केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री मान इन दो दिन में भावनगर, मेहसाणा और बनासकांठा जिलों में जन सभाएं करेंगे.

5:36 PM. 16 Oct 22 12:06 PM. 16 Oct

छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

छत्तीगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. कांग्रेस नेताओं ने यह जानकारी दी.

5:36 PM. 16 Oct 22 12:06 PM. 16 Oct

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,401 नए मामले आए सामने

भारत में पिछले 24 घंटों में 2,401 नए मामले सामने आए और 2,373 ठीक हुए. देश में फिलहाल 26,625 सक्रिय मामले हैं.

5:36 PM. 16 Oct 22 12:06 PM. 16 Oct

कर्नाटक के हासन में सड़क हादसा, 2 वाहनों की टक्कर में 9 की मौत

कर्नाटक के हासन में 2 वाहनों की टक्कर में 9 लोगों की मृत्यु हो गई है और कई घायल हैं.

5:36 PM. 16 Oct 22 12:06 PM. 16 Oct

रूसी सेना पर दो आतंकियों ने की गोलीबारी, 11 सैनिक की मौत, 15 घायल

रूसी सेना के फायरिंग रेंज पर दो आतंकियों ने गोलीबारी की. इस घटना में 11 सौनिकों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक सैनिक घायल हो गए हैं.

5:36 PM. 16 Oct 22 12:06 PM. 16 Oct

भारत जोड़ो यात्रा के 39वें दिन की शरुआत, राहुल गांधी ने बल्लारी से शरु की पदयात्रा

कर्नाटक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 39वें दिन की शुरुआत बल्लारी के संगनाकल से की.

5:36 PM. 16 Oct 22 12:06 PM. 16 Oct

कोलंबिया में सड़क हादसा, बस पटलने से 20 की मौत, 15 घायल

कोलंबिया से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बस पलटने से 20 की मौत 15 लोगों की घायल बताए जा रहे हैं.

12:59 PM. 16 Oct 22 7:29 AM. 16 Oct

सेना ने ‘अग्निवीरों’ को बैंकिंग सुविधा देने के लिए 11 बैंकों से समझौता किया

भारतीय सेना ने ‘अग्निवीरों’ के पंजीकरण के बाद उन्हें बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए 11 बैंकों के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी. इस साल जून में सरकार ने तीन सेवाओं के लिए ‘अग्निपथ’ योजना की घोषणा की थी. योजना के तहत साढ़े 17 से 21 वर्ष की उम्र के युवाओं को केवल चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा, जिसमें से 25 प्रतिशत को नियमित सेवा के लिए चुना जाएगा. साल 2022 के लिए ऊपरी उम्र सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है.

12:59 PM. 16 Oct 22 7:29 AM. 16 Oct

नदी में फिसलकर गिरने से दो की मौत

महाराष्ट्र के विरार में वैतरणा नदी घाट पर एक परिवार के 4 सदस्य सेल्फी लेने के दौरान फिसल कर नदी में गिर गए. इनमें से दो की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों का शव बरामद कर लिया है.

मुख्य बातें

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने हाल के महीनों में अपनी प्रवर्तन टीमों द्वारा जब्त की गईं 5,516 लीटर तस्करी वाली शराब की 10,000 से अधिक बोतलों को शनिवार को नष्ट कर दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >