Breaking News : आप विधायक अमानतुल्लाह को पूछताछ के लिए एसीबी का समन
Copied link
Breaking News : राजस्थान पुलिस ने उदयपुर से 30 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की, वहीं, 2 लोगों को गिरफ्तार किया. SHO खेरवाड़ा तेज करण सिंह चारण ने बताया कि उदयपुर से गुजरात की ओर जा रहे एक कंटेनर को रुकवाया गया जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब मिली.
5:59 AM. 16 Sept 225:59 AM. 16 Sept
आप विधायक अमानतुल्लाह को पूछताछ के लिए एसीबी का समन
एसीबी ने आप विधायक अमानतुल्लाह को पूछताछ के लिए समन जारी किया है.
11:59 PM. 15 Sept 2211:59 PM. 15 Sept
एसएससी घोटाला मामले में सीबीआई ने अलीपुर कोर्ट का खटखटाया दरवाजा
पश्चिम बंगाल : एसएससी घोटाला मामले में सीबीआई ने पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी से पूछताछ के लिए हिरासत की मांग करते हुए अलीपुर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कोर्ट ने जेल अथॉरिटी को चटर्जी को कोर्ट के सामने हाजिरी लगाने का आदेश दिया है.
11:59 PM. 15 Sept 2211:59 PM. 15 Sept
सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी, ‘शैक्षणिक संस्थान को ड्रेस तय करने का अधिकार, पर हिजाब उससे अलग’
शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध के मामले सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नियम कहते हैं कि शैक्षणिक संस्थानों को ड्रेस तय करने का अधिकार है. सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है कि हिजाब उससे अलग है. अब इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार 19 सितंबर को जारी रहेगी.
11:59 PM. 15 Sept 2211:59 PM. 15 Sept
राजौरी के भीमबेर में गहरी खाई में गिरी बस, अब तक पांच लोगों की हो गई मौत
जीएमसी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ महमूद बाजार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के भीमबेर गली के पास आज सुबह 20 यात्रियों को ले जा रही एक बस गहरी खाई में गिर जाने से कुल पांच लोगों की मौत हो गई. घायलों का इलाज चल रहा है.
11:59 PM. 15 Sept 2211:59 PM. 15 Sept
गायक दलेर मेहंदी को मानव तस्करी के मामले में हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने गायक दलेर मेहंदी को राहत दी. पटियाला कोर्ट ने 2003 के मानव तस्करी मामले में दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी.
11:59 PM. 15 Sept 2211:59 PM. 15 Sept
डीवाईएफआई ने कोलकाता में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगम कार्यालय का किया घेराव
कोलकाता : डीवाईएफआई (डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया) के सदस्यों और अन्य ने निगम के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कोलकाता नगर निगम कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शनकारी कोलकाता नगर निगम में अधूरे रिक्त पदों को भरने और बंद हुए नगर निगम के स्कूलों को फिर से खोलने की मांग कर रहे हैं.
11:59 PM. 15 Sept 2211:59 PM. 15 Sept
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से जेल में पूछताछ करेगी सीबीआई
विशेष सीबीआई अदालत की न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने ईडी को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से कल जेल के अंदर पूछताछ करने का आदेश दिया, जब ईडी ने उनसे शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए 3 तारीखें मांगीं.
8:34 PM. 15 Sept 228:34 PM. 15 Sept
तमिलनाडु सरकार ने 1 रुपये में इडली बेचने वाली कमलाथल को किया सम्मानित
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कमलाथल को सम्मानित किया. कमलाथल कोयंबटूर में 30 साल से ज्यादा समय से 1 रुपये में इडली बेच रही हैं.
8:34 PM. 15 Sept 228:34 PM. 15 Sept
जम्मू-कश्मीर के रजौरी में खाई में गिरी बस, 4 लोगों की मौत
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के भीमबेर गली के पास कई यात्रियों को लेकर जा रही एक बस के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई.
8:34 PM. 15 Sept 228:34 PM. 15 Sept
बंगाल विधानसभा परिसर में भाजपा का हंगामा, जमकर किया प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में गुरुवार को हंगामा किया. भाजपा ने बंगाल में मंत्रियों और उनके करीबियों के घर से बरामद करोड़ों रुपये, राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की गिरती स्थिति के विरोध में आज जमकर प्रदर्शन किया. सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. टीएमसी वालों ने भी जवाब में नारेबाजी की
8:34 PM. 15 Sept 228:34 PM. 15 Sept
पीएम मोदी आज शाम उज्बेकिस्तान के लिए होंगे रवाना
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी आज शाम को 1 दिवसीय यात्रा के लिए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राज्य प्रमुखों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए समरकंद के लिए रवाना होंगे. विदेश सचिव विनय क्वात्रा यह जानकारी देते हुए बताया था कि PM मोदी 2017 में इसके पूर्ण सदस्य बनने के बाद से हर साल SCO शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. 2020-2021 के शिखर सम्मेलनों में PM ने वर्चुअली भाग लिया था.
8:34 PM. 15 Sept 228:34 PM. 15 Sept
हट्टी समुदाय को अनुसूचित जनजाति में किया गया शामिल
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, मुझे खुशी है केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. ट्रांस गिरि क्षेत्र में रहने वाले हट्टी समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया है. इसके लिए बहुत लंबे समय से संघर्ष चल रहा था। मैं PM मोदी का आभार व्यक्त करता हूं.
8:34 PM. 15 Sept 228:34 PM. 15 Sept
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,422 नए मामले आए सामने
भारत में पिछले 24 में कोरोना वायरस के 6,422 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार की सुबह यह आंकड़ें जारी किए है. मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 46 हजार से अधिक है.
8:34 PM. 15 Sept 228:34 PM. 15 Sept
भारतीय मूल की शेफाली राजदान दुग्गल नीदरलैंड में अमेरिका की राजदूत नियुक्त
भारतीय मूल की अमेरिकी राजनीतिक कार्यकर्ता शेफाली राजदान दुग्गल को नीदरलैंड में अमेरिका का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है. अमेरिकी सीनेट ने इस पद के लिए ध्वनि मत से दुग्गल के नाम की पुष्टि की. दुग्गल के अलावा, वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर दो अन्य लोगों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है. कश्मीरी पंडित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली दुग्गल का जन्म हरिद्वार में हुआ था और जब वह दो साल की थीं, तह उनका परिवार पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग आ गया था.
8:34 PM. 15 Sept 228:34 PM. 15 Sept
CM अशोक गहलोत ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल महोत्सव का किया उद्घाटन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया.
12:49 PM. 15 Sept 2212:49 PM. 15 Sept
अयोध्या में एक सब-इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक सब-इंस्पेक्टर का शव उनके आवास पर मृत पाया गया. सिटी एसपी ने बताया कि हमें सूचना मिली कि ओमकार नाथ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है. वे एक किराए के मकान में रहते थे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच की जा रही है.
12:49 PM. 15 Sept 2212:49 PM. 15 Sept
राजस्थान पुलिस ने 30 लाख रुपये की अवैध शराब की जब्त
राजस्थान पुलिस ने उदयपुर से 30 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की, वहीं, 2 लोगों को गिरफ्तार किया. SHO खेरवाड़ा तेज करण सिंह चारण ने बताया कि उदयपुर से गुजरात की ओर जा रहे एक कंटेनर को रुकवाया गया जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब मिली. गिरफ़्तारी कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
मुख्य बातें
Breaking News : राजस्थान पुलिस ने उदयपुर से 30 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की, वहीं, 2 लोगों को गिरफ्तार किया. SHO खेरवाड़ा तेज करण सिंह चारण ने बताया कि उदयपुर से गुजरात की ओर जा रहे एक कंटेनर को रुकवाया गया जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब मिली.