Breaking News LIVE: देश में तेजी से बढ़ रहे हैं ओमिक्राॅन के मामले

Breaking News LIVE: नोएडा में विदेश से आए 5 लोग कोरोना संक्रमित मिले है. जिसके बाद उनके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है. अमेरिका में कोरोना से अब तक 8 लाख लोगों की हुई मौत

Live Updates
4:15 AM. 16 Dec 21 10:45 PM. 15 Dec

देश में तेजी से बढ़ रहे हैं ओमिक्राॅन के मामले

देश में ओमिक्राॅन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अबतक देश में कुल 73 मामले ओमिक्राॅन संक्रमण के आ चुके हैं.

4:15 AM. 16 Dec 21 10:45 PM. 15 Dec

यूके में कोरोना वायरस के रिकाॅर्ड मामले

यूके में कोरोना वायरस के रिकाॅर्ड मामले सामने आये हैं. अबतक कोरोना वायरस के जितने मामले सामने आये थे उनमें यह सर्वाधिक है.

4:15 AM. 16 Dec 21 10:45 PM. 15 Dec

कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज की जरूरत

कोरोना वायरस की तीसरी लहर को रोकना मुश्किल है इसलिए वैक्सीन के बूस्टर डोज का रोडमैप बनाने की है जरूरत. हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह.

10:20 PM. 15 Dec 21 4:50 PM. 15 Dec

विराट कोहली के आरोपों पर बीसीसीआई ने दी सफाई

विराट कोहली को टीम इंडिया के वनडे टीम से हटाये जाने के बाद आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और बीसीसीआई पर भी कई आरोप लगा दिया है, जिसपर बीसीसीआई ने यह कहा है कि उन्हें हर बात की जानकारी दी गयी थी.

9:21 PM. 15 Dec 21 3:51 PM. 15 Dec

गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा दिल्ली तलब

गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को दिल्ली तलब किया गया है. अजय मिश्रा ने आज पत्रकारों के साथ बदसलूकी की, जब उनसे लखीमपुरी खीरी कांड के बारे में सवाल पूछा गया.

8:20 PM. 15 Dec 21 2:50 PM. 15 Dec

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है. एक नहर में बस गिर गई है. इस हादसे में 5 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई है. (आजतक न्यूज)

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: नोएडा में विदेश से आए 5 लोग कोरोना संक्रमित मिले है. जिसके बाद उनके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है. अमेरिका में कोरोना से अब तक 8 लाख लोगों की हुई मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >