Breaking News: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या, कैमरा के सामने हमलावरों ने मारी गोली

शराब घोटाले मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरिवाल से 16 अप्रैल को सीबीआई करेगी पूछताछ, महाराष्ट्र के लोनावाला के पास खंडाला घाट में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, यूपी ATS भी अतीक और अशरफ पर दर्ज करेगी FIR, यूपी के पीलीभीत में 10 लाख रुपये की अवैध शराब के साथ बीजेपी नेता समेत 2 गिरफ्तार, दिल्ली बीजेपी के किसान मोर्चा के नेता सुरेंद्र मटियाला की बिंदापुर में गोली मारकर हत्या, देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

Live Updates
4:29 AM. 16 Apr 23 10:59 PM. 15 Apr

अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है.

3:25 AM. 16 Apr 23 9:55 PM. 15 Apr

महाराष्ट्र पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री शिंदे ने किया स्वागत

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी की.

3:25 AM. 16 Apr 23 9:55 PM. 15 Apr

महाराष्ट्र में कोरोना के 660 नये मामले, दो की मौत

महाराष्ट्र पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 660 नये मामले सामने आये हैं. जबकि कोरोना से दो लोगों की मौत हो गयी है. महाराष्ट्र में कोरोना के 6047 सक्रिय मामले रह गये हैं.

3:25 AM. 16 Apr 23 9:55 PM. 15 Apr

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में आज एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट हो गया. हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई.

3:25 AM. 16 Apr 23 9:55 PM. 15 Apr

समलैंगिक विवाह मामले में 18 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ को अधिसूचित किया जो समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, रवींद्र भट, हेमा कोहली और पीएस नरसिम्हा 18 अप्रैल से इस मामले की सुनवाई करेंगे.

3:25 AM. 16 Apr 23 9:55 PM. 15 Apr

बीएम मल्लिकार्जुन ने बीजेपी से तोड़ा नाता, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. बीएम मल्लिकार्जुन जिन्हें ‘फाइटर रवि’ के नाम से भी जाना जाता है, ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

मुख्य बातें

शराब घोटाले मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरिवाल से 16 अप्रैल को सीबीआई करेगी पूछताछ, महाराष्ट्र के लोनावाला के पास खंडाला घाट में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, यूपी ATS भी अतीक और अशरफ पर दर्ज करेगी FIR, यूपी के पीलीभीत में 10 लाख रुपये की अवैध शराब के साथ बीजेपी नेता समेत 2 गिरफ्तार, दिल्ली बीजेपी के किसान मोर्चा के नेता सुरेंद्र मटियाला की बिंदापुर में गोली मारकर हत्या, देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >