मुख्य बातें
जम्मू-कश्मीर राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने सीपीआरएफ के एक जवान के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, जिस पर आईएसआई एजेंट के रूप में काम करने और भारत पर हमले की रणनीति बनाने में दुश्मन की मदद करने का आरोप है.
जम्मू-कश्मीर राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने सीपीआरएफ के एक जवान के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, जिस पर आईएसआई एजेंट के रूप में काम करने और भारत पर हमले की रणनीति बनाने में दुश्मन की मदद करने का आरोप है.

Breaking News Live: अमित शाह के घर पर मिला पांच फुट का सांप
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बृहस्पतिवार को एक सांप मिला। पांच फुट लंबे इस सांप को आमतौर पर एशियाई जल सर्प कहा जाता है. यह ‘चेकर्ड कीलबैक’ प्रजाति का सांप था। सुरक्षा कर्मियों ने चौकीदार के कमरे के निकट वह विषहीन सांप देखा और वन्यजीव सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘वाइल्डलाइफ एसओएस’ को इसकी जानकारी दी. एनजीओ की दो सदस्यीय टीम ने लकड़ी की दरारों के बीच बैठे सांप को बाहर निकाला.
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार जबलपुर स्थित बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के पूर्व चेयरमैन-सह-बिशप पीसी सिंह की जमानत याचिका पर शुक्रवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया. सिंह के वकीलों अनिल खरे और अंशुमान सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति नंदिता दुबे की एकलपीठ ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. सिंह के जबलपुर स्थित बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के चेयरमैन-सह-बिशप रहते हुए उनके खिलाफ अनियमितताओं की शिकायत के आधार पर आठ सितंबर को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जबलपुर स्थित उनके आवास पर छापा मारा था.
पश्चिम बंगाल के जिला मुर्शिदाबाद में 13 अक्टूबर को पशु तस्करी रोकने के दौरान भागीरथी नदी में गिरकर बीएसएफ जवान लापता हो गया. सघन तलाशी एवं बचाव अभियान जारी है.
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस के साथ नाटो सैनिकों के किसी भी सीधे संघर्ष से वैश्विक तबाही होगी.
रेल मंत्रालय ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान भारतीय रेलवे ने 851 रूट किलोमीटर हासिल किया, जो वित्त वर्ष 2021-22 की इसी अवधि की तुलना में 51.4 फीसदी अधिक है. रेल मंत्रालय ने कहा कि, इसके परिणामस्वरूप कुल ब्रॉड गेज नेटवर्क का 81.51 फीसदी विद्युतीकरण हुआ. इस वित्तीय वर्ष के दौरान विद्युतीकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य 6500 मार्ग किलोमीटर है.
पीएम मोदी 16 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स का उद्घाटन करेंगे. पीएमओ ने इसकी जानकारी दी है. बता दें, 2022-23 के केंद्रीय बजट भाषण में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू स्थापित करने की घोषणा की थी.
जम्मू-कश्मीर राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने सीपीआरएफ के एक जवान के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, जिस पर आईएसआई एजेंट के रूप में काम करने और भारत पर हमले की रणनीति बनाने में दुश्मन की मदद करने का आरोप है.