Breaking News: मिजोरम में पत्थर खदान धंसने से 15 से 20 मजदूर दबे
Copied link
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी और समाजवादी पार्टी सहित अन्य समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं के एक महिला प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की. पंजाब में इंग्लैंड-पाकिस्तान टी20 क्रिकेट मैच को लेकर मोगा में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. लाला लाजपत राय कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों एक दूसरे पर पथराव करते नजर आए. घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने कहा कि नारेबाजी की सूचना नहीं है.
3:18 AM. 15 Nov 223:18 AM. 15 Nov
मिजोरम में पत्थर खदान धंसने से 15 से 20 मजदूर दबे
मिजोरम के हनहथियाल जिले में पत्थर की एक खदान के धंसने की घटना में 15 से 20 लोगों के फंसे होने की आशंका जतायी जा रही है. यह घटना हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में दोपहर करीब 3 बजे हुई. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.
2:39 AM. 15 Nov 222:39 AM. 15 Nov
जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने बाली पहुंचे पीएम मोदी
जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाली पहुंच गए हैं.
2:39 AM. 15 Nov 222:39 AM. 15 Nov
दिल्ली में रॉ के अधिकारी ने अपने दफ्तर से छलांग लगाकर दी जान
दिल्ली के लोधी कॉलोनी में रॉ के अधिकारी ने सोमवार को ऑफिस की 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. यह मामला सोमवार की अहले सुबह की है. टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, रॉ के ये अधिकारी अवसाद में थे.
2:39 AM. 15 Nov 222:39 AM. 15 Nov
सीएम स्टालिन ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को हजार रुपये देने का किया ऐलान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मयिलादुथुराई जिले में थरंगमबाड़ी और सिरकाली में बारिश से प्रभावित लोगों को राहत के रूप में प्रत्येक परिवार कार्ड धारक को 1000 रुपये प्रदान करने का आदेश दिया. भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई फसलों का उचित सर्वेक्षण किया जाएगा और उचित राहत प्रदान की जाएगी.
2:39 AM. 15 Nov 222:39 AM. 15 Nov
पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉरपोरेशन का नाम बदलकर ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया हुआ
राष्ट्रीय ग्रिड कही परिचालक ‘पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पोसोको)’ ने अपना नाम बदलकर ‘ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड’ कर दिया है. कंपनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भारतीय बिजली ग्रिड प्रणाली की विश्वसनीयता, अर्थव्यवस्था, जुझारू और टिकाऊ क्षमता में ग्रिड परिचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाने के लिए नाम में बदलाव किया गया है. बयान में कहा गया है कि ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड के रूप में नाम में बदलना स्वागतयोग्य कदम है. भारत की ऊर्जा प्रणाली के केंद्र में कंपनी की अनूठी स्थिति है जो लोगों को उनके द्वारा उपयोग की जाने वाली ऊर्जा से जोड़ती है.
2:39 AM. 15 Nov 222:39 AM. 15 Nov
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जबरन धर्मांतरण गंभीर मुद्दा, धार्मिक और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभावित
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि जबरन धर्मांतरण बहुत गंभीर मुद्दा, यह राष्ट्र की सुरक्षा और धर्म की स्वतंत्रता को प्रभावित करता है.
2:39 AM. 15 Nov 222:39 AM. 15 Nov
भारत जोड़ो यात्रा के रूट में किया जा सकता है बदलाव – केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को कहा कि रूट में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन संबंधित प्रदेश कांग्रेस कमेटियां बिना तारीख बदले अगर रूट में छोटे सुधार मांगते हैं, तो (रूट में बदलाव) किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की आधी यात्रा पूरी होने के बाद हम समीक्षा बैठक कर रहे हैं. अब हम उत्तर भारत में प्रवेश कर चुके हैं और यात्रा को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया किसी भी अन्य इवेंट से बड़ी है.
7:40 PM. 14 Nov 227:40 PM. 14 Nov
असम के बोरपाथर इलाके में भारतीय सेना, असम पुलिस और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी
असम तिनसुकिया जिले के पेंगेरी-डिगबोई रोड पर बोरपाथर इलाके में भारतीय सेना, असम पुलिस और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. यह मुठभेड़ कल सुबह करीब 9.20 बजे शुरू हुई और अभी भी जारी है. इसकी जानकारी डिफेंस पीआरओ-गुवाहाटी ने दी है.
7:40 PM. 14 Nov 227:40 PM. 14 Nov
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हुआ हिमपात
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है. लाहौल और स्पीति जिले की स्पीति घाटी की तस्वीर देखें.
7:40 PM. 14 Nov 227:40 PM. 14 Nov
राज्यपाल से मिला शिवसेना, NCP और एसपी के नेताओं के एक महिला प्रतिनिधिमंडल
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी और समाजवादी पार्टी सहित अन्य समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं के एक महिला प्रतिनिधिमंडल ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की. इस दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद जया बच्चन ने कहा कि आज हम राज्यपाल से मिले हैं और हम जल्द ही राष्ट्रपति से भी मिलेंगे. महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. राजनेताओं सहित कोई भी व्यक्ति जो महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करता है, उसे उदाहरण पेश करने के लिए बाहर कर देना चाहिए.
7:40 PM. 14 Nov 227:40 PM. 14 Nov
देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में PFI सदस्य गिरफ्तार
महाराष्ट्र एटीएस (आतंकवाद विरोधी दस्ते) ने नासिक एटीएस द्वारा एक प्राथमिकी के सिलसिले में एक पीएफआई सदस्य, मौलाना इरफान दौलत नदवी को गिरफ्तार किया. इस सिलसिले में अब तक सात आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एटीएस ने अपने बयान में कहा है कि नदवी पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है.
7:40 PM. 14 Nov 227:40 PM. 14 Nov
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 547 नए केस दर्ज
भारत में कोरोना के बीते 24 घंटे में कुल 547 नए मामले दर्ज किए गए है.
2:28 PM. 14 Nov 222:28 PM. 14 Nov
तीन दिवसीय इंडोनेशिया के बाली दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय इंडोनेशिया के बाली दौरे पर रहेंगे. बता दें कि वहां पीएम मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. जानकारी हो कि इस बार के शिखर सम्मेलन में भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलनी है.
2:28 PM. 14 Nov 222:28 PM. 14 Nov
दिल्ली में हवा में गुणवत्ता का स्तर बहुत खराब श्रेणी में, जानें नोएडा और गुरुग्राम का AQI
दिल्ली में हवा में गुणवत्ता का स्तर बहुत ही खराब है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 309 (बहुत खराब) श्रेणी में है, नोएडा में AQI 344 (बहुत खराब) श्रेणी में और गुरुग्राम में AQI 290 (खराब) श्रेणी में है.
2:28 PM. 14 Nov 222:28 PM. 14 Nov
महाराष्ट्र के हिंगोली ज़िले से राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा
महाराष्ट्र के हिंगोली ज़िले से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा की आज के दिन की शुरुआत की.
2:28 PM. 14 Nov 222:28 PM. 14 Nov
गुजरात के मोरबी पुल हादसे पर हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई
गुजरात के मोरबी पुल हादसे पर सुनवाई आज यानि सोमवार को होनी है. विभाग को अपना जवाब देने की तारीख आज ही है. जानकारी हो कि कोर्ट ने इस मामले पर पिछली सुनवाई के दौरान कहा था कि 7 दिन से भीतर विभाग को जानकारी देना होगा. अब गुजरात हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी है.
12:48 PM. 14 Nov 2212:48 PM. 14 Nov
फाइनल मैच के दौरान पंजाब में छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ा
पंजाब में इंग्लैंड-पाकिस्तान टी20 क्रिकेट मैच को लेकर मोगा में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. लाला लाजपत राय कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों एक दूसरे पर पथराव करते नजर आए. घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने कहा कि नारेबाजी की सूचना नहीं है.
मुख्य बातें
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी और समाजवादी पार्टी सहित अन्य समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं के एक महिला प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की. पंजाब में इंग्लैंड-पाकिस्तान टी20 क्रिकेट मैच को लेकर मोगा में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. लाला लाजपत राय कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों एक दूसरे पर पथराव करते नजर आए. घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने कहा कि नारेबाजी की सूचना नहीं है.
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.