Breaking News: श्रीनगर के नौहट्टा में मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी घायल
Copied link
Breaking News : श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है. जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गये. सलमान रुश्दी को वेंटिलेटर से हटाया गया है. अब उनकी हालत में सुधार हो रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया. देश-दुनिया की ताजा खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog.
4:13 AM. 15 Aug 224:13 AM. 15 Aug
श्रीनगर के नौहट्टा में मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी घायल
श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है. जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गये. घायल जवान का नाम सरफराज अहमद है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी घायल हुआ है. तलाश अभी जारी है.
4:13 AM. 15 Aug 224:13 AM. 15 Aug
महाराष्ट्र में सुरंग के अंदर कार में आग लगी, बाल-बाल बचे चार यात्री
महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार को एक सुरंग के भीतर एक कार में आग लग गई, जिसमें सवार चार यात्री बाल-बाल बचे गए. शहर के कर्वेनगर इलाके के चार लोग कार में सतारा की ओर जा रहे थे. जब उन्होंने इंजन से धुआं निकलता देखा तो वे तुरंत बाहर निकले और सड़क किनारे खड़े हो गए. इसके बाद कार में आग लग गई.
4:13 AM. 15 Aug 224:13 AM. 15 Aug
महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट विस्तार, सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने पास रखा ये विभाग
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने कैबिनेट विस्तार किया है. जिसमें शहरी विकास, पर्यावरण, अल्पसंख्यक, परिवहन, आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली है. जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह और वित्त मंत्रालय को मिली है.
7:23 PM. 14 Aug 227:23 PM. 14 Aug
स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किला क्षेत्र के पास सुरक्षा कड़ी, ड्रोन से नजर
स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किला क्षेत्र के पास सुरक्षा कड़ी की गयी है. यहां ड्रोन की मदद से सुरक्षा पुख्ता की जा रही है. प्रवेंद्र कुमार (TBRL,DRDO) ने कहा कि ये ड्रोन डिटेक्टशन सिस्टम है. आसपास 4 किलोमीटर के इलाके में जो भी संदिग्ध गतिविधी वाला ड्रोन देखा जाएगा उसे हम यहां से डिस्ट्रॉय कर सकते हैं.
7:23 PM. 14 Aug 227:23 PM. 14 Aug
अनुब्रत मंडल का कमांड अस्पताल में मेडिकल चेकअप
TMC के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल, जिन्हें CBI ने मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था, उनको कमांड अस्पताल में मेडिकल चेकअप के बाद कोलकाता में CBI मुख्यालय लाया गया. वो 20 अगस्त तक CBI की हिरासत में है.
7:23 PM. 14 Aug 227:23 PM. 14 Aug
राकेश झुनझुनवाला के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ : अकासा एयरलाइन
अकासा एयरलाइन के संस्थापक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर अकासा एयरलाइन ने बयान जारी करके कहा है कि आज सुबह राकेश झुनझुनवाला के असामयिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है. अकासा एयर एक महान एयरलाइन चलाने का प्रयास करके राकेश झुनझुनवाला की विरासत, मूल्यों और हम में विश्वास का सम्मान करेगी.
7:23 PM. 14 Aug 227:23 PM. 14 Aug
महाराष्ट्र के बीड में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत
महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार सुबह कार और टैंपो की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे मांजरसुंभा-पाटोदा राजमार्ग पर हुई. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार केज तहसील के जीवाचिवड़ी गांव का रहने वाला एक परिवार विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कार से पुणे जा रहा था, इसी दौरान उनकी कार और एक टैंपो के बीच टक्कर हो गई.
7:23 PM. 14 Aug 227:23 PM. 14 Aug
मध्य प्रदेश में दुकान पर तिरंगा लगाते समय करंट लगने से एक की मौत
मध्य प्रदेश के खरगोन में दुकान पर तिरंगा लगाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है.
7:23 PM. 14 Aug 227:23 PM. 14 Aug
राकेश झुनझुनवाला का अंतिम संस्कार आज
राकेश झुनझुनवाला का अंतिम संस्कार बाणगंगा श्मशान घाट पर रविवार शाम 5:30 बजे किया जाएगा.
7:23 PM. 14 Aug 227:23 PM. 14 Aug
ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा एयरपोर्ट पर गोलीबारी, उड़ानें रोकी गईं
ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा एयरपोर्ट पर गोलीबारी की खबर आ रही है. यहां उड़ानें रोक दी गईं हैं जबकि टर्मिनल भी बंद कर दिया गया है.
7:23 PM. 14 Aug 227:23 PM. 14 Aug
एक दिन में कोविड-19 के 14,092 नए मामले
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,092 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की संख्या 4,42,53,464 हुई जबकि मृतकों की संख्या 5,27,037 पर पहुंची.
7:23 PM. 14 Aug 227:23 PM. 14 Aug
राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन रविवार सुबह हो गया. वे 62 साल के थे. उन्होंने मुंबई में रविवार को अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वह बहुत लम्बे समय से बीमार थे. झुनझुनवाला आखिरी बार आकासा एयर (Akasa Air) के उद्घाटन समारोह में सार्वजनिक तौर पर नजर आये थे. राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है.
7:23 PM. 14 Aug 227:23 PM. 14 Aug
दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन
दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया. वे 2-3 सप्ताह पहले अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे.
7:23 PM. 14 Aug 227:23 PM. 14 Aug
खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली समेत कई राज्यों को सूचना भेजी
15 अगस्त पर मल्टी टेरर अलर्ट का अलर्ट जारी किया गया है. खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली समेत कई राज्यों को सूचना भेजी है.
7:23 PM. 14 Aug 227:23 PM. 14 Aug
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में पूर्व विधायक विनायक मेटे की मौत
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर पूर्व विधायक विनायक मेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं. फौरन उन्हें नवी मुंबई के कामोठे इलाके में स्थित MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
7:23 PM. 14 Aug 227:23 PM. 14 Aug
यरुशलम में एक बस पर हमला, आठ इजराइली घायल
यरुशलम की ओल्ड सिटी में रविवार तड़के एक बंदूकधारी ने एक बस पर गोलियां चला दी, जिसमें आठ इजराइली नागरिक घायल हो गए. ऐसा संदेह है कि हमलावर फलस्तीनी है. यह हमला गाजा में इजराइल और आतंकवादियों के बीच हिंसा के एक सप्ताह बाद हुआ है.
7:23 PM. 14 Aug 227:23 PM. 14 Aug
पूर्व विधायक विनायक मेटे का रोड एक्सीडेंट में निधन
महाराष्ट्र के रायगड के पूर्व विधायक विनायक मेटे का रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया है. उनके निधन पर कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.
7:23 PM. 14 Aug 227:23 PM. 14 Aug
7.5 किमी की दौड़ का आयोजन
रक्षा मंत्रालय के तहत DHQ सुरक्षा सैनिकों ने आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 7.5 किमी की दौड़ का आयोजन किया.
7:23 PM. 14 Aug 227:23 PM. 14 Aug
DMK में शामिल होने का कोई निर्णय नहीं
तमिलनाडु के मंत्री पलानीवेल त्यागराजन की कार पर कथित तौर पर चप्पल फेंकने के आरोप में भाजपा के 5 की गिरफ्तारी पर भाजपा मदुरई जिला अध्यक्ष श्रावनन ने कहा कि मैंने DMK में शामिल होने का कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन DMK में शामिल होने में कुछ भी गलत नहीं है.
1:32 PM. 14 Aug 221:32 PM. 14 Aug
कुलगाम में ग्रेनेड से हमला
जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने देर रात हमला किया. जानकारी के अनुसार शनिवार रात आतंकियों ने कुलगाम के कैमोह में ग्रेनेड से हमला किया. इस हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया. हमले के बाद सुरक्षाबल पहुंचे, तब तक आतंकी भाग चुके थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मुख्य बातें
Breaking News : श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है. जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गये. सलमान रुश्दी को वेंटिलेटर से हटाया गया है. अब उनकी हालत में सुधार हो रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया. देश-दुनिया की ताजा खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog.