Breaking News: महाराष्ट्र में फिर ओमिक्रॉन के दो नये मामलों की पुष्टि, कुल संख्या 20 हुई

Breaking News: पीएम मोदी आज बनारस में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया. झारखंड के गिरिडीह में शेयर ब्रोकर अपहरण कांड मुखिया समेत तीन गिरफ्तार हुए. महाराष्ट्र में फिर ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित दो मरीज मिले हैं. अन्य खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

Live Updates
4:36 AM. 14 Dec 21 11:06 PM. 13 Dec

महाराष्ट्र में फिर ओमिक्रॉन के दो नये मामलों की पुष्टि, कुल संख्या 20 हुई

महाराष्ट्र में सार्स-सीओवी-2 के नये स्वरूप ओमिक्रॉन से दो और लोग सोमवार को संक्रमित पाये गये. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक नया मामला लातूर और एक अन्य मामला पुणे में पाया गया है. इसी के साथ राज्य में कोरोना के नये वैरिएंट से संक्रमितों संख्या बढ़कर 20 हो गयी है.

2:28 AM. 14 Dec 21 8:58 PM. 13 Dec

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले की जानकरी मांगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले की जानकरी मांगी है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट करके यह जानकारी दी गयी है.

2:28 AM. 14 Dec 21 8:58 PM. 13 Dec

कांग्रेस ने पंजाब प्रदेश इलेक्शन कमेटी की घोषणा की

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्शन कमेटी की घोषणा कर दी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है.

2:28 AM. 14 Dec 21 8:58 PM. 13 Dec

श्रीनगर के जेवन में आतंकवादी हमला, 8 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को आतंकवादी हमले में 8 जवान घायल हो गये हैं. 4 की हालत गंभीर है. आतंकवादियों ने श्रीनगर के जेवन में हमला किया था.

2:28 AM. 14 Dec 21 8:58 PM. 13 Dec

राज्यसभा के निलंबित सांसद दिल्ली में लालू यादव से मिले

राज्यसभा से निलंबित किये गये सांसदों ने दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से नयी दिल्ली में मुलाकात की.

11:13 PM. 13 Dec 21 5:43 PM. 13 Dec

ब्रिटेन में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से हुई पहली मौत

ब्रिटेन में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से पहली मौत हो गयी है. इस संबंध में वहां के प्रधानमंत्री बॉरिस जानसन ने जानकारी दी है.

मुख्य बातें

Breaking News: पीएम मोदी आज बनारस में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया. झारखंड के गिरिडीह में शेयर ब्रोकर अपहरण कांड मुखिया समेत तीन गिरफ्तार हुए. महाराष्ट्र में फिर ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित दो मरीज मिले हैं. अन्य खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >