Breaking News LIVE: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढेर, एके राइफल बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
Copied link
Breaking News LIVE: बजट सत्र के दौरान ट्रेड यूनियनों की दो दिन की हड़ताल आज से शुरू. लखनऊ में आज पदयात्रा पर निकलेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी. उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
4:40 AM. 12 Nov 214:40 AM. 12 Nov
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढेर, एके राइफल बरामद
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के जवानों ने एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया है. घटनास्थल से 1 एके राइफल और विस्फोटक बरामद हुए हैं. सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है.
4:40 AM. 12 Nov 214:40 AM. 12 Nov
श्रीनगर में मुठभेड़
श्रीनगर में आतंकवादियों केसाथ पुलिस और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो गयी है. अतिरिक्त जवानों को मौका-ए-वारदात पर भेज दिया गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है. विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है.
4:40 AM. 12 Nov 214:40 AM. 12 Nov
केरल में कोरोना से 47 की मौत, एक दिन में आये 7224 मामले
केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से 47 लोगों की मौत हो गयी. इस दौरान 7224 नये संक्रमण के मामले दर्ज किये गये, जबकि 7638 लोग ठीक हुए. राज्य में अब तक 49,36,791 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है. कुल 35,040 लोगों की वैश्विक महामारी से मौत हो चुकी है. राज्य में अभी भी 69,625 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 73 हजार से अधिक सैंपल की जांच की गयी.
4:40 AM. 12 Nov 214:40 AM. 12 Nov
हिंदुत्व की ISIS, जिहादी इसलाम से तुलना गलत- गुलाम नबी आजाद
कांग्रेस नेता और देश के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अयोध्या पर जो किताब लिखी है, उसके कंटेंट पर विवाद शुरू हो गया है. कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि राजनीतिक विचारधारा के रूप में हम हिंदुत्व को भले खारिज करते हैं, लेकिन आईएसआईएस और जिहादी इस्लाम से इसकी तुलना तथ्यात्मक रूप से गलत है और अतिशयोक्ति है.
4:40 AM. 12 Nov 214:40 AM. 12 Nov
छत्तीसगढ़ के डीजीपी बदले
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक बदल दिये गये हैं. डीजीपी डीएम अवस्थी को हटाकर अशोक जुनेजा को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है. एएनआई ने यह रिपोर्ट दी है.
4:40 AM. 12 Nov 214:40 AM. 12 Nov
कुलगाम में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के जवानों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है. मुठभेड़ कुलगाम के चावलगाम इलाके में हुई. सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है. मारे गये आतंकवादी की पहचान नहीं हो पायी है.
8:58 PM. 11 Nov 218:58 PM. 11 Nov
देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने नवाब मलिक पर किया मानहानि का मुकदमा
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. उनका आरोप है कि नवाब मलिक ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ ट्विटर पर अपमानजनक टिप्पणी की. इससे उनके परिवार की छवि धूमिल हुई है.
8:58 PM. 11 Nov 218:58 PM. 11 Nov
समीर वानखेड़े के बाद नवाब मलिक की बारी!
एनसीबी ऑफिसर के खिलाफ जांच शुरू होने के बाद अब महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की भी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. महाराष्ट्र में वक्फ बोर्ड भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पुणे में 7 जगह पर छापामारी कर रही है.
6:40 PM. 11 Nov 216:40 PM. 11 Nov
असम के करीमगंज में दर्दनाक सड़क हादसा : ऑटो रिक्शा को रौंदते हुए निकला ट्रक, छठ पूजा कर लौट रहे 9 लोगों की गई जान
असम के करीमगंज में बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में 9 व्यक्तियों की मौत हो गई. इनमें 3 नाबालिग भी सम्मिलित हैं. कहा जा रहा है कि मृतक छठ पूजा करके लौट रहे थे. दुर्घटना गुरुवार सुबह करीमगंज में नेशनल हाईवे 8 पर बैठाखाल में हुआ.
6:40 PM. 11 Nov 216:40 PM. 11 Nov
बीएसएफ को ज्यादा पावर देने के मामले में केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पास
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को ज्यादा सुरक्षा देने के मामले में पंजाब विधानसभा में गुरुवार को केंद्र सरकार के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया गया है.
4:24 PM. 11 Nov 214:24 PM. 11 Nov
देवेंद्र फडणवीस को लीगल नोटिस
ड्रग केस हर दिन नया मोड़ ले रहा है. अब इस मामले में मंत्री नवाब मलिक के दामाद ने पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को भेजा लीगल नोटिस. (टीवी न्यूज)
4:24 PM. 11 Nov 214:24 PM. 11 Nov
बीते 24 घंटों में कोरोना के 13,091 नये मामले
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13,091 नये मामले, 340 लोगों की हुई मौत.
4:24 PM. 11 Nov 214:24 PM. 11 Nov
आनंद गिरि की जमानत याचिका पर आज फैसला
महंत नरेंद्र गिरि सुसाइड केस में आरोपी आनंद गिरि की जमानत याचिका पर आज फैसला
4:24 PM. 11 Nov 214:24 PM. 11 Nov
पुलिस ने एनकाउंटर के बाद एक बदमाश को पकड़ा
दिल्ली के बवाना में पुलिस और स्पेशल स्टाफ की टीम ने एनकाउंटर के बाद एक बदमाश को पकड़ा
4:24 PM. 11 Nov 214:24 PM. 11 Nov
ट्रेड यूनियनों की दो दिन की हड़ताल आज से शुरू
ट्रेड यूनियनों की दो दिन की हड़ताल आज से शुरू.
2:03 PM. 11 Nov 212:03 PM. 11 Nov
दिल्ली में आज से प्रदूषण के खिलाफ एंटी ओपन बर्निंग कंपेन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्मॉग के कहर को थामने के लिए केजरीवाल सरकार आज गुरुवार यानी 11 नवंबर 2021 से एंटी ओपन बर्निंग कंपेन की शुरुआत करेगी. दिल्ली सरकार का यह कंपेन आगामी एक महीने तक यानी 1 दिसंबर 2021 तक चलेगा. सरकार के इस कंपेन के दौरान खुली जगहों पर किसी भी प्रकार का कचरा जलाने की पूरी मनाही होगी. इसके लिए सरकार की ओर से तकरीबन 10 विभागों की 550 टीमों को तैनात किया गया है.
2:03 PM. 11 Nov 212:03 PM. 11 Nov
उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न
लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया. चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन गुरुवार सुबह घाटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया. भगवान भास्कर की उपासना में हर कोई लीन दिखे. अर्घ्य देने के बाद घाटों पर व घरों में पारण कर श्रद्धालुओं ने व्रत पूर्ण किया. इसके साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया. विधि-विधान से सूर्योपासना और अर्घ्य के बाद व्रतियां और श्रद्धालु अपने-अपने घरों की ओर लाैट गए.
2:03 PM. 11 Nov 212:03 PM. 11 Nov
पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर
पेट्रोल-डीजल की कीमत में केंद्र सरकार की तरफ से दी गयी बड़ी रियायत के बाद लगातार राहत मिल रही है. आज भी पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर रहे. सरकारी तेल कंपनियो की तरफ से यह सातवीं बार है जब इसमें किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गयी है. पिछले सप्ताह डीजल के दाम 11 रुपये से 13 रुपये तो वहीं पेट्रोल के दाम 7 रुपये से 8 रुपये तक घटे थे.
2:03 PM. 11 Nov 212:03 PM. 11 Nov
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE: बजट सत्र के दौरान ट्रेड यूनियनों की दो दिन की हड़ताल आज से शुरू. लखनऊ में आज पदयात्रा पर निकलेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी. उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…