Breaking News: वैष्णो देवी में भगदड़ की जांच के लिए बनी कमेटी, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

Breaking News LIVE: वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ पर केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सचिव (गृह) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

Live Updates
11:14 PM. 1 Jan 22 11:14 PM. 1 Jan

तीन सदस्यीय समिति देगी वैष्णो देवी में भगदड़ पर रिपोर्ट

वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ पर केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सचिव (गृह) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को यह जानकारी दी. भगदड़ में एक दर्जन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी.

11:14 PM. 1 Jan 22 11:14 PM. 1 Jan

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश कोरोना वायरस से संक्रमित

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने शनिवार को बताया कि जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. उन्हें हल्के लक्षण हैं. मंत्री ने बताया कि वह पृथकवास में है और सभी एहतियाती उपाय अपना रहे हैं.

11:14 PM. 1 Jan 22 11:14 PM. 1 Jan

अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप से कांपा जम्मू-कश्मीर

अफगानिस्तान के फैजाबाद में हैप्पी न्यू ईयर की शाम यानी 1 जनवरी 2022 की शाम को भूकंप आया. इसके झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किये गये. कश्मीर आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी. जम्मू-कश्मीर में शाम 6:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये.

11:14 PM. 1 Jan 22 11:14 PM. 1 Jan

दिल्ली में मिले 2716 कोरोना संक्रमित, पॉजिटिविटी रेट 3.64 फीसदी हुई

देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन में 2,716 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. एक दिन पहले की तुलना में यह 51 फीसदी अधिक है. इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट बढकर 3.64 फीसदी हो गयी है. दिल्ली में अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 6,360 हो गये हैं.

11:14 PM. 1 Jan 22 11:14 PM. 1 Jan

पश्चिम बंगाल के मंत्री अरूप विश्वास कोरोना से संक्रमित

पश्चिम बंगाल के मंत्री अरूप विश्वास कोरोना से संक्रमित हो गये हैं. उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अरूप विश्वास ने खुद यह जानकारी दी है.

11:14 PM. 1 Jan 22 11:14 PM. 1 Jan

अनिल गोयल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के इकॉनोमिक ऑफेंस विंग ने लखनऊ के स्काई हाई इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अनिल गोयल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कहा है कि पोस्ट डेटेड चेक देकर जमीन अधिग्रहण करने के मामले में अनिल गोयल की गिरफ्तारी हुई है.

11:14 PM. 1 Jan 22 11:14 PM. 1 Jan

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले तिरुपति और श्रीसाइलम मंदिर के पुजारी

तिरुपति और श्रीसाईलम मंदिर के पुजारियों ने शनिवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों पुजारियों ने पीएम को ‘प्रसाद’ भेंट किया.

11:14 PM. 1 Jan 22 11:14 PM. 1 Jan

कुपवाड़ा के जुमागुंड में अज्ञात आतंकवादी मुठभेड़ में मारा गया

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिला में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया. आतंकवादी की पहचान नहीं हो पायी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गयी है. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ जुमागुंड इलाके में हुई थी.

11:14 PM. 1 Jan 22 11:14 PM. 1 Jan

भिवानी में भू-स्खलन की हो न्यायिक जांच, पीड़ितों को मिले मुआवजा- हुड्डा

कांग्रेस नेत दीपेंदर सिंह हुड्डा ने हरियाणा के भिवानी में हुए भू-स्खलन के पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है.साथ ही कहा है कि मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करायी जाये.

2:36 PM. 1 Jan 22 2:36 PM. 1 Jan

नए साल पर मुंबई NCB ने गोवा में की रेड 

नए साल पर मुंबई NCB ने गोवा में रेड मारकर ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया.

2:36 PM. 1 Jan 22 2:36 PM. 1 Jan

बाटला हाउस एनकाउंटर में शामिल रहे सबइंस्पेक्टर संजीव कुमार की हादसे में मौत

बाटला हाउस एनकाउंटर में शामिल रहे पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में 28 दिसंबर को हुए सड़क हादसे में पुलिस सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार घायल हुए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

2:36 PM. 1 Jan 22 2:36 PM. 1 Jan

कोलकाता में पेंट गोदाम में भीषण आग लगी

कोलकाता शहर स्थित एक गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई जहां पेंट, थिनर और अन्य संबंधित सामग्री का भंडार था. अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

2:36 PM. 1 Jan 22 2:36 PM. 1 Jan

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाने में समय नहीं गंवाया गया. 6 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, अन्य 4 लोग भी डिस्चार्ज के लिए तैयार हैं और अन्य 4 को कुछ और दिन अस्पताल में भर्ती रहने की आवश्यकता होगी.

1:03 PM. 1 Jan 22 1:03 PM. 1 Jan

भिवानी में पहाड़ी खिसकने से 10 गाड़ियां दबीं, 10 से 20 लोगों के फंसने की आशंका

भिवानी में पहाड़ी खिसकने से करीब 10 गाड़ियों के दब जाने की खबर है. टीवी चैनल आज तक के अनुसार, इसके मलबे में 10 से 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है. यह पहाड़ी खनन वाले इलाके में है.

12:34 PM. 1 Jan 22 12:34 PM. 1 Jan

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कटरा के नारायणा अस्पताल पहुंचे

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कटरा के नारायणा अस्पताल पहुंचे. यहां पर माता वैष्णो देवी में मची भगदड़ में घायल लोगों का इलाज चल रहा है. उन्होंने यहां पहुंचकर कहा कि ये संतोषजनक बात है कि यहां पर भर्ती लोगों की हालत स्थि​र है. आईसीयू में 6 लोग भर्ती हैं जिनमें से 2 लोगों को छुट्टी दी जा सकती है. 4 व्यक्ति जनरल वार्ड में हैं वो भी छुट्टी देने के काबिल हो जाएंगे.

12:34 PM. 1 Jan 22 12:34 PM. 1 Jan

4 आईसीयू में भर्ती

डॉ जेपी सिंह ( न्यूरोसर्जन, श्री माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल) ने कहा कि वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ के बाद 15 घायलों को अस्पताल लाया गया. 4 आईसीयू में भर्ती हैं. 11 लोगों की हालत स्थिर थी, जिनमें से 3-4 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. लगभग 5 का अभी भी इलाज चल रहा है.

12:34 PM. 1 Jan 22 12:34 PM. 1 Jan

तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 4 की मौत

तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 4 की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गये.

12:34 PM. 1 Jan 22 12:34 PM. 1 Jan

15-18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए दिल्ली में 1,000 से ज़्यादा सेंटर तैयार

3 जनवरी से शुरू हो रहे 15-18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने 1,000 से ज़्यादा सेंटर तैयार किए हैं, हमारे पास 3 लाख वैक्सीन प्रतिदिन लगाने की क्षमता है.

10:59 AM. 1 Jan 22 10:59 AM. 1 Jan

3 जनवरी को खुलेगा पुरी का जगन्नाथ मंदिर

कोविड प्रोटोकॉल के कारण ओडिशा के पुरी का जगन्नाथ मंदिर बंद है, नए साल के मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर से ही पूजा की. मंदिर को 3 जनवरी को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा.

10:59 AM. 1 Jan 22 10:59 AM. 1 Jan

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 22775 केस

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22,775 नए मामले आए, 8,949 रिकवरी हुईं और 406 लोगों की कोरोना से मौत हुई.

10:59 AM. 1 Jan 22 10:59 AM. 1 Jan

वैष्णो देवी हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत

वैष्णो देवी हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. घटना को लेकर पीएम मोदी ने गहरा शोक जताया है. वहीं, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से बात कर स्थिति का जायजा लिया है. एलजी मनोज सिन्हा कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कटरा के लिए हुए रवाना.

8:20 AM. 1 Jan 22 8:20 AM. 1 Jan

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ पर केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सचिव (गृह) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >