Breaking News: G20 डेलिगेट्स ने बंगाल में चाय पत्ति तोड़ने का लिया अनुभव, वीडियो वायरल
Breaking News: मध्य प्रदेश के इंदौर में कार चालक ने कई लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए है. वहीं, मुंबई में आज से मेडिकल प्रोफेसर आंदोलन करेंगे. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को 4 अप्रैल को मैनहट्टन में पेश होने के आदेश दिए गए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में शिरकत करेंगे.
Breaking News: G20 डेलिगेट्स ने बंगाल में चाय पत्ति तोड़ने का लिया अनुभव, वीडियो वायरल
Live Updates
4:03 AM. 2 Apr 2310:33 PM. 1 Apr
g20 डेलिगेट्स ने बंगाल में चाय पत्ति तोड़ने का लिया अनुभव, वीडियो वायरल
दूसरी जी20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक से इतर जी 20 डेलिगेट्स ने पश्चिम बंगाल में चाय की पत्ति तोड़ने का अनुभव लिया. चाय पत्ति तोड़ते हुए डेलिगेट्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
4:03 AM. 2 Apr 2310:33 PM. 1 Apr
हैदराबाद में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान नफरती भाषण देने का आरोप, टी राजा के खिलाफ मामला दर्ज
हैदराबाद में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान कथित रूप से नफरत फैलाने वाले भाषण के लिए भाजपा के निलंबित विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. उस पर अफजलगंज पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153-ए, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया.
4:03 AM. 2 Apr 2310:33 PM. 1 Apr
दिल्ली के द्वारका में एडवोकेट वीरेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या
द्वारका इलाके में आज शाम बाइक सवार हमलावरों ने अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. दिल्ली पुलिस ने बताया, सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है.
12:08 AM. 2 Apr 236:38 PM. 1 Apr
गुजरात में अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि
अमूल ब्रांड के तहत दुग्ध उत्पादों की बिक्री करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने शनिवार को राज्य में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की. जीसीएमएमएफ के सूत्रों ने कहा कि सौराष्ट्र, अहमदाबाद और गांधीनगर समेत समूचे राज्य में शनिवार से अमूल दूध की कीमतें बढ़ गई हैं.
12:08 AM. 2 Apr 236:38 PM. 1 Apr
भाजपा नेता तरुण चुघ आप नेता के खिलाफ पंजाब राज्यपाल को चिट्ठी लिखी
भाजपा नेता तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी के नेता हरभजन सिंह ईटो और आप के अन्य नेताओं के खिलाफ जालंधर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पंजाब के राज्यपाल को पत्र लिखा है, जिसमें ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ पोस्टर लगाए गए हैं.
12:08 AM. 2 Apr 236:38 PM. 1 Apr
रोडरेज मामले में 10 महीने बाद पटियाला जेल रिहा किए गए सिद्धू
तीन दशक पुराने रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल की सजा सुनाए जाने के करीब 10 महीने बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल से रिहा कर दिए गए हैं.
मुख्य बातें