Breaking: PM नरेंद्र मोदी ने 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में गुयाना के राष्ट्रपति से मुलाकात की

Breaking Hindi News: राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, उत्तराखंड के जोशीमठ में दरकती जमीन से लेकर कंझावला कांड पर सबकी नजर टिकी है. इधर, कोलकाता में आज से G-20 की पहली बैठक है, जिसमें भारत समेत 19 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें.

Live Updates
4:57 AM. 10 Jan 23 11:27 PM. 9 Jan

PM नरेंद्र मोदी ने 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में गुयाना के राष्ट्रपति से मुलाकात की

PM नरेंद्र मोदी ने आज इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में गुयाना के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद इरफान अली से मुलाकात की. PM मोदी ने ट्वीट किया, हमने स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे और अन्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को गहरा करने के बारे में बात की.

4:57 AM. 10 Jan 23 11:27 PM. 9 Jan

मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में बम की खबर, जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे 244 यात्री

मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में बम की खबर मिलने के बाद दहशत का माहौल बन गया. गोवा एटीसी को बम की धमकी मिलने के बाद फ्लाइट को जामनगर, गुजरात डायवर्ट किया गया. विमान आइसोलेशन बे में है, आगे की जांच चल रही है. जामनगर हवाईअड्डा निदेशक ने बताया, मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में सवार सभी 244 यात्रियों को रात करीब 9.49 बजे हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया.

3:36 AM. 10 Jan 23 10:06 PM. 9 Jan

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 18 जनवरी तक चलेगा. देश में मौजूदा कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी को फेस मास्क पहनने की सलाह दी गई है.

3:36 AM. 10 Jan 23 10:06 PM. 9 Jan

गुयाना के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली से मुलाकात की. मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, हमने स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे और अन्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को गहरा करने के बारे में बात की.

3:36 AM. 10 Jan 23 10:06 PM. 9 Jan

राहुल ने आरएसएस पर किया हमला

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरएसएस पर हमला किया है. राहुल ने कहा कि आरएसएस के लोग कभी भी हर हर महादेव नहीं कहते क्योंकि भगवान शिव तपस्वी थे और ये लोग भारत की तपस्या पर हमला कर रहे हैं. उन्होंने जय सिया राम से देवी सीता को हटा दिया है. ये लोग भारत की संस्कृति के खिलाफ काम कर रहे हैं.

3:36 AM. 10 Jan 23 10:06 PM. 9 Jan

आरएस सोढ़ी ने दिया इस्तीफा

आरएस सोढ़ी ने आज यानी सोमवार को गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया. जीजीएमएमएफ अमूल ब्रांड के तहत अपने उत्पादों का विपणन करती है.

मुख्य बातें

Breaking Hindi News: राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, उत्तराखंड के जोशीमठ में दरकती जमीन से लेकर कंझावला कांड पर सबकी नजर टिकी है. इधर, कोलकाता में आज से G-20 की पहली बैठक है, जिसमें भारत समेत 19 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Samir kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >