Breaking News Live: हैदराबाद में बीजेपी कार्यालय के सामने लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
Breaking News Live: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. वहीं, 5 राज्यों में 6 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती भी जारी है. कांग्रेस लोकसभा सांसदों की बैठक और यूरोपीय आयोग ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पेश किया.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश हम जीते हैं उसके लिए हम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं. हमारे प्रेक्षक जा रहे है और वह तय करेंगे की राज्यपाल से कब मिलना है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और प्रियंका गांधी को धन्यवाद देते हैं क्योंकि उनकी वजह से हम जीते हैं.
4:07 PM. 8 Dec 224:07 PM. 8 Dec
बीजेपी ऑफिस में लगी आग
हैदराबाद में बीजेपी कार्यालय के सामने आग लग गई है. वहीं, घटना के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं. आग बुझाने का काम किया जा रहा है.
4:07 PM. 8 Dec 224:07 PM. 8 Dec
जयराम ठाकुर सौपेंगे इस्तीफा
हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजों से साफ होता जा रहा है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. इस बीच निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है वो थोड़ी देर में अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौपेंगे. जयराम ठाकुर ने नई सरकार को शुभकामनाएं भी दी हैं.
4:07 PM. 8 Dec 224:07 PM. 8 Dec
जेडीयू की हार
बिहार के कुढ़नी उपचुनाव में जेडीयू को बीजेपी ने हरा दिय है. बीजेपी के केदार गुप्ता जेडीयू उम्मीदवार को हरा दिया है.
4:07 PM. 8 Dec 224:07 PM. 8 Dec
जीत का जश्न
गुजरात में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है. पूरे देश में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता खुशियां मना रहे हैं. कर्नाटक में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनानी शुरू कर दी है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बेलागवी में जीत का जश्न मनाया.
4:07 PM. 8 Dec 224:07 PM. 8 Dec
12 दिसंबर को शपथ ग्रहण
गुजरात में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है. गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेन ने कहा है कि 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा की कार्यक्रम में पीएम मोदी और अमित शाह भी शामिल होंगे.
4:07 PM. 8 Dec 224:07 PM. 8 Dec
डॉ. फरहत खान पुणे से गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, विवादास्पद पुस्तक की लेखिका डॉ. फरहत खान को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया गया.
4:07 PM. 8 Dec 224:07 PM. 8 Dec
मैनपुरी उपचुनाव- बीजेपी आगे
मैनपुरी उपचुनाव में भोगांव के आठवें राउंड में बीजेपी कैंडिडेट रघुराज शाक्य आगे.
4:07 PM. 8 Dec 224:07 PM. 8 Dec
चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ मचाएगा तबाही !
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ 9 दिसंबर की आधी रात के आसपास 70 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा.
4:07 PM. 8 Dec 224:07 PM. 8 Dec
बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया को बढ़त
गुजरात के मोरबी से बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया कुल 10,156 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्होंने अक्टूबर में मोरबी पुल ढहने के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी.
4:07 PM. 8 Dec 224:07 PM. 8 Dec
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल आगे
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव अब तक कुल 16,933 मतों से आगे चल रही हैं, मतगणना जारी है.
4:07 PM. 8 Dec 224:07 PM. 8 Dec
ओडिशा उपचुनाव में बीजेडी आगे
ओडिशा उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग के रुझान के मुताबिक बीजेडी 1 सीट पर आगे चल रही है. अभी मतगणना जारी है.
4:07 PM. 8 Dec 224:07 PM. 8 Dec
कांग्रेस ने किया बड़ी जीत का दावा
गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता बाबूजी ठाकोर ने बड़ी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि आज वोटों की गिनती हो रही है. जनता के आशीर्वाद से हम बहुमत से जीतेंगे.
4:07 PM. 8 Dec 224:07 PM. 8 Dec
पूर्णेश मोदी ने किया जीत का दावा
गुजरात मिन और सूरत पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार पूर्णेश मोदी ने दावा किया है कि बीजेपी तोड़ेगी रिकॉर्ड इसे अधिकतम सीटें और उच्चतम मतदान प्रतिशत मिलेगा. हमारे सभी प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों से भारी अंतर से आगे होंगे. भाजपा की भारी जीत होगी.
8:35 AM. 8 Dec 228:35 AM. 8 Dec
तीन खिलाड़ी बाहर
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से भारत के तीन खिलाड़ी- रोहित शर्मा, दीपक चाहर और कुलदीप सेन बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय मैच से बाहर हो गये हैं.
8:35 AM. 8 Dec 228:35 AM. 8 Dec
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आज खराब श्रेणी में है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 297 है. यानी आज भी दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में है.
8:24 AM. 8 Dec 228:24 AM. 8 Dec
जारी है वोटों की गिनती
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. गुजरात और हिमाचल प्रदेश से आ रहे रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है. वहीं, गुजरात के जामनगर से बीजेपी की रिवावा जडेजा आगे चल रही है.
मुख्य बातें
Breaking News Live: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. वहीं, 5 राज्यों में 6 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती भी जारी है. कांग्रेस लोकसभा सांसदों की बैठक और यूरोपीय आयोग ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पेश किया.
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.