Breaking News: दिल्ली सदर बाजार में इमारत की सीढ़ी गिरने से एक व्यक्ति घायल

गुवाहाटी में असम राज्य चिड़ियाघर प्राधिकरण ने सर्दियों के दौरान जानवरों को गर्म रखने के लिए हीटर लगाए हैं. चिड़ियाघर कर्मचारी आर डेका ने बातचीत के क्रम में बताया कि हमने यहां जानवरों के लिए हीटर की व्यवस्था की है और अन्य निवारक उपाय किए हैं ताकि वे ठंड से पीड़ित न हों. 26 नवंबर को एयर इंडिया के यात्री के पेशाब करने का मामले के आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है.

Live Updates
4:20 AM. 8 Jan 23 10:50 PM. 7 Jan

दिल्ली सदर बाजार में इमारत की सीढ़ी गिरने से एक व्यक्ति घायल

दिल्ली सदर बाजार में आज एक इमारत की सीढ़ी गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने बताया, प्रथम दृष्टया यह पानी की पाइप में विस्फोट होने से लग रहा है. कोई आग या किसी रसायन की गंध नहीं आ रही है. पुलिस ने बताया, क्राइम और और एफएसएल की टीमें साइट पर जा रही हैं. DCP नॉर्थ, दिल्ली ने बताया, 6:15 बजे के करीब थाना सदर बजार में एक दुकान में ब्लास्ट की तरह कुछ हुआ है. FSL और क्राइम टीमें मौके पर बुलाई गई हैं, वे जांच करेंगे. हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है उसका इलाज जारी है, वे खतरे से बाहर है.

4:20 AM. 8 Jan 23 10:50 PM. 7 Jan

गृह मंत्रालय ने हिजबुल संचालक डॉ आसिफ मकबूल डार UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने हिजबुल मुजाहिदीन के संचालक डॉ आसिफ मकबूल डार को यूएपीए 1967 के तहत एक ‘आतंकवादी’ के रूप में नामित किया है. जम्मू और कश्मीर का निवासी डार वर्तमान समय में सऊदी अरब में रहता है.

4:20 AM. 8 Jan 23 10:50 PM. 7 Jan

कंझावला मामला: अदालत ने आरोपी अंकुश खन्ना को जमानत दी

कंझावला मामले में आरोपियों का कथित तौर पर बचाव करने वाले अंकुश खन्ना को कोर्ट ने शनिवार को जमानत दे दी. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण करने वाले खन्ना को यह देखते हुए जमानत दे दी कि उसके खिलाफ लगे आरोप जमानती हैं. न्यायाधीश ने कहा कि जांच अधिकारी (आईओ) के अनुसार, खन्ना ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा था कि आरोपी दीपक वाहन चला रहा था. हालांकि, अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी अमित गाड़ी चला रहा था.

4:20 AM. 8 Jan 23 10:50 PM. 7 Jan

हैदराबाद में निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायल

हैदराबाद में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि हादसे में एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया, यह घटना कुकटपल्ली थाना क्षेत्र के शांति नगर की है.

4:20 AM. 8 Jan 23 10:50 PM. 7 Jan

चेतन शर्मा फिर बने चयन सिमित के अध्यक्ष

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा को एक बार फिर से चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. बीसीसीआई ने नयी चयन समिति का ऐलान करते हुए पूर्व क्रिकेटर पर एक बार फिर से इस पद के लिए भरोसा जताया है. नयी चयन समिति में कुछ और नाम शामिल हैं, जिसमें पूर्व क्रिकेटर शिव सुंदर दास और सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरथ हैं.

4:20 AM. 8 Jan 23 10:50 PM. 7 Jan

डॉ बलबीर सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली, पटियाला ग्रामीण से हैं आप विधायक

पटियाला ग्रामीण से आप विधायक बलबीर सिंह ने चंडीगढ़ के राजभवन में पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली.

मुख्य बातें

गुवाहाटी में असम राज्य चिड़ियाघर प्राधिकरण ने सर्दियों के दौरान जानवरों को गर्म रखने के लिए हीटर लगाए हैं. चिड़ियाघर कर्मचारी आर डेका ने बातचीत के क्रम में बताया कि हमने यहां जानवरों के लिए हीटर की व्यवस्था की है और अन्य निवारक उपाय किए हैं ताकि वे ठंड से पीड़ित न हों. 26 नवंबर को एयर इंडिया के यात्री के पेशाब करने का मामले के आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >