Breaking News: जम्मू कश्मीर- सीआरपीएफ की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला

Breaking News: गुजरात के वडनगर में आज पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी की याद में प्रार्थना सभा होगी. 30 दिसंबर, 2022 को 100 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया.

3:51 AM. 2 Jan 23 3:51 AM. 2 Jan

सीआरपीएफ की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला

जम्मू और कश्मीर के एमके चौक श्रीनगर के भीड़भाड़ वाले इलाके में सीआरपीएफ के एक वाहन पर ग्रेनेड फेंकने का प्रयास किया गया था. लेकिन निशाना चूक गया और एक स्थानीय लड़के को छर्रे लगने से मामूली चोट आई. श्रीनगर पुलिस ने कहा कि अपराधी को पकड़ने के लिए क्षेत्र में अभियान शुरू किया गया.

3:51 AM. 2 Jan 23 3:51 AM. 2 Jan

आतंकी हमले में दो की मौत

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमला हुआ है. आजतक न्यूज के मुताबिक हमले में दो लोगों की मौत हुई है. कुछ लोग घायल भी हुए हैं.

3:51 AM. 2 Jan 23 3:51 AM. 2 Jan

हादसे में 8 लोगों की मौत

एक पिकअप बैन, बाइक और ट्रक के बीच हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, हादसे में घायल 9 लोगों को सीकर के श्री कल्याण अस्पताल रेफर किया गया है.

3:51 AM. 2 Jan 23 3:51 AM. 2 Jan

जनरल मनोज पांडे ने जवानों की दी शुभकामनाएं

नये साल 2023 के मौके पर जनरल मनोज पांडे ने सीओएएस ने कुपवाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों का दौरा किया. इलाके में तैनात सैनिकों से मुलाकात की. उन्होंने सभी रैंकों और उनके परिवारों को नए साल की शुभकामनाएं दीं.

3:51 AM. 2 Jan 23 3:51 AM. 2 Jan

आग लगने से 3 की मौत 

महाराष्ट्र के सोलापुर के शिराले गांव स्थित पटाखा निर्माण इकाई में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, हादसे में चार लोग घायल हो गए है.

3:51 AM. 2 Jan 23 3:51 AM. 2 Jan

मानेसर की कंपनी में भीषण आग

गुरुग्राम स्थित आईएमटी मानेसर की कंपनी में भीषण आग लगी है. आजतक की खबर के मुताबिक मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में लग गई हैं.

3:51 AM. 2 Jan 23 3:51 AM. 2 Jan

 हादसे में एक की मौत, 14 घायल

जिंदल कंपनी की एक पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में विस्फोट हो गया है. इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई. वहीं, हादसे में 14 से अधिक लोग घायल हो गए. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बचाव अभियान अभी भी जारी है.

3:51 AM. 2 Jan 23 3:51 AM. 2 Jan

दर्ज किए गए बयान

रूसी पर्यटकों की मौत का मामले में ओडिशा के डीएसपी क्राइम ब्रांच सरोजकांत मोहंती ने कहा है कि हमने होटल कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं. इस मामले में जांच चल रही है और यह कुछ दिन और चलेगी. किसी भी बात की पुष्टि करने से पहले हमें बयानों का विश्लेषण करना होगा.

8:11 PM. 1 Jan 23 8:11 PM. 1 Jan

चीन से ऑस्ट्रेलिया, कनाडा जाने वाले यात्रियों के लिए कोविड जांच अनिवार्य होगी

चीन, हांगकांग और मकाउ के यात्रियों को ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की उड़ान भरने से पहले कोविड जांच की रिपोर्ट पेश करनी होगी, जो दो दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए. रिपोर्ट में यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित न होने की पुष्टि होने के बाद ही उन्हें विमान में सवार होने की अनुमति दी जाएगी.

8:11 PM. 1 Jan 23 8:11 PM. 1 Jan

राजपोरा इलाके में सुरक्षाकर्मियों के साथ हथियार छीनने की घटना, इलाके की घेराबंदी की गयी

जम्मू और कश्मीर में पुलिस का कहना है कि पुलवामा के राजपोरा इलाके से सुरक्षाकर्मियों के साथ हथियार छीनने की घटना सामने आई है. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

8:11 PM. 1 Jan 23 8:11 PM. 1 Jan

महाराष्ट्र के नासिक में फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, देखें तस्वीर

महाराष्ट्र के नासिक जिले की इगतपुरी तहसील के मुंडेगांव स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. इस मामले की अधिक जानकारी के लिए प्रतीक्षा है.

8:11 PM. 1 Jan 23 8:11 PM. 1 Jan

हरियाणा के खेल मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला कोच की शिकायत पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सिंह के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई.

8:11 PM. 1 Jan 23 8:11 PM. 1 Jan

स्टडी टूर पर गए बच्चों से भरी बस खाई में गिरी, एक छात्र की मौत, 40 अन्य घायल

केरल के इडुक्की में एक पर्यटक बस के खाई में गिर जाने से इंजीनियरिंग के एक छात्र की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए. हादसा रविवार तड़के उस समय हुआ जब तिरुवनंतपुरम से करीब 320 किलोमीटर दूर तिरूर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अपने अध्ययन दौरे से लौट रहे थे.

8:11 PM. 1 Jan 23 8:11 PM. 1 Jan

पीएम मोदी ने दी नए साल की बधाई, लिखा- ‘आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए साल की शुभकामनाएं दीं और नए साल के आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा होने की कामना की. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “आपका 2023 शानदार हो! यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो. सभी को अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले.”

2:47 PM. 1 Jan 23 2:47 PM. 1 Jan

वडनगर में पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी की याद में प्रार्थना सभा आज

गुजरात के वडनगर में आज पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी की याद में प्रार्थना सभा होगी. 30 दिसंबर, 2022 को 100 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया.

मुख्य बातें

Breaking News: गुजरात के वडनगर में आज पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी की याद में प्रार्थना सभा होगी. 30 दिसंबर, 2022 को 100 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >