Breaking News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली एक्ट्रेस कंगना रनौत

Breaking News Updates : दिल्ली के शकरपुर में एक तेज रफ्तार कार पलट गई है. हादसे में दो लड़कियों की मौत की खबर है. महाराष्ट्र में बोले सीएम उद्धव ठाकरे, हिन्दुओं को बांटने की कोशिश कर रही बीजेपी. भीषण गर्मी का कहर, ओड़िशा में सुबह 6 से 9 बजे तक खुलेंगे स्कूल. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
3:33 AM. 2 May 22 10:03 PM. 1 May

दिल्ली में कोरोना के 1485 नये मामले

दिल्ली में कोरोना के 1485 नये मामले सामने आये हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 1204 लोग स्वस्थ हुए हैं. अच्छी बात यह है कि एक भी व्यक्ति की इस दौरान मौत नहीं हुई. एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5997 हो गयी है. पॉजिटिविटी रेट 4.89 फीसदी रही.

3:33 AM. 2 May 22 10:03 PM. 1 May

कर्नाटक में भारी बारिश, तीन घंटे तक सड़क जाम

कर्नाटक में रविवार को भारी बारिश की वजह से ओकलीपुरम अंडरपास में पानी जम गया. इसकी वजह से करीब तीन घंटे तक ट्रैफिक बाधित रही.

3:33 AM. 2 May 22 10:03 PM. 1 May

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली एक्ट्रेस कंगना रनौत

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. कंगना ने सीएम आवास जाकर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की.

3:33 AM. 2 May 22 10:03 PM. 1 May

शिमला में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

हिमाचल प्रदेश के शिमला में रविवार की शाम को हल्की वर्षा के बाद मौसम सुहाना हो गया है. भीषण गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है. कल से दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों को भी हीट वेव से राहत मिलने की उम्मीद है.

3:33 AM. 2 May 22 10:03 PM. 1 May

कल से भीषण गर्मी से राहत देगा पश्चिमी विक्षोभ

उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं. सोमवार (2 मई 2022) से उत्तर पश्चिम भारत में गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं, जिससे लोगों को हीट वेव से निजात मिलेगी.

3:33 AM. 2 May 22 10:03 PM. 1 May

मोदी कनाडा में सरदार पटेल की प्रतिमा के अनावरण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार रात कनाडा के मरखम में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जहां सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. मोदी ने भारत के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रवासी भारतीयों द्वारा एक ‘महान पहल’ के रूप में प्रतिमा का अनावरण किए जाने संबंधी कदम का स्वागत किया.

मुख्य बातें

Breaking News Updates : दिल्ली के शकरपुर में एक तेज रफ्तार कार पलट गई है. हादसे में दो लड़कियों की मौत की खबर है. महाराष्ट्र में बोले सीएम उद्धव ठाकरे, हिन्दुओं को बांटने की कोशिश कर रही बीजेपी. भीषण गर्मी का कहर, ओड़िशा में सुबह 6 से 9 बजे तक खुलेंगे स्कूल. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >